By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
बुधवार, 4 मार्च 2026
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Subscribe
Aam Mat News Updates Latest News in Hindi Newspaper AAM MAT India News
  • समाचार
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • कानून
  • नीति
  • वैश्विक मामले
  • संपादकीय
  • विशेष रिपोर्ट
  • जनमत
  • डेटा विश्लेषण
  • संस्कृति
- Advertisement -
Reading: हनुमानजी से सीखें मैनेजमेंट के 10 गुण
Share
  • 🔥
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • राज्यवार खबरें
  • जॉब्स
  • रोजगार
  • राशिफल
Font ResizerAa
आम मत न्यूज़आम मत न्यूज़
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • दिल्ली
  • जयपुर
  • जॉब्स
  • विशेष
  • रोजगार
  • राशिफल
  • राजनीति
  • संपादकीय
  • राज्यवार खबरें
Search
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • संपादकीय
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
© 2012-2025 AAM MAT, Owned by TNPL. All Rights Reserved.
अध्यात्म

हनुमानजी से सीखें मैनेजमेंट के 10 गुण

Last updated: मार्च 4, 2021 8:14 पूर्वाह्न
आममत न्यूज़ डेस्क
9 Min Read
SHARE

आम मत | नई दिल्ली

रामभक्त हनुमान के बारे में कौन नहीं जानता। उनकी शक्ति और भक्ति की हमेशा प्रशंसा होती है। वहीं, उनमें कई ऐसे गुण भी थे, जिन्हें मैनेजमेंट स्टूडेंट्स को पढ़ाया भी जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं हनुमान जी के 10 ऐसे मैनेजमेंट गुण, जिन्हें अपने जीवन में उतार कर सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। इन्हें सिर्फ मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले ही नहीं, बल्कि हर एक व्यक्ति को सीखना चाहिए।

सीखने की लगन

हनुमानजी ने बचपन से लेकर अंत तक सभी से कुछ ना कुछ सीखा था। कहते हैं कि उन्होंने अपनी माता अंजनी और पिता केसरी के साथ ही धर्मपिता पवनपुत्र से भी भी शिक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने शबरी के गुरु ऋषि मतंग से भी शिक्षा ली थी और भगवान सूर्य से उन्होंने सभी तरह की विद्या ग्रहण की थी।

कार्य में कुशलता और निपुणता :

हनुमानजी के कार्य करने की शैली अनूठी थी साथ वे कार्य में कुशल और निपुण थे। उन्होंने सुग्रीव की सहाता हेतु उन्हें श्रीराम से मिलाया और राम की सहायता हेतु उन्होंने वह सब कुछ अपनी बुद्धि कौशल से किया जो प्रभु श्रीराम ने आदेश दिया। वे कार्य में कुशल प्रबंधक हैं। हनुमानजी ने सेना से लेकर समुद्र को पार करने तक जो कार्य कुशलता व बुद्धि के साथ किया वह उनके विशिष्ट मैनेजमेंट को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें!
Sensitive Skin को हेल्दी और ग्लोइंग रखेंगे ये 10 असरदार टिप्स
आश्रम 3: इस बार बाबा से दिमागी ताकत से निपटेगी पम्मी पहलवान

राइट प्लानिंग, वैल्यूज और कमिटमेंट

हनुमानजी को जो कार्य सौंपा जाता था पहले वह उसकी प्लानिंग करते थे और फिर इंप्लीमेंटेशन करते थे। जैसे श्रीराम ने तो लंका भेजते वक्त हनुमानजी से यही कहा था कि यह अंगुठी श्री सीता को दिखाकर कहना की राम जल्द ही आएंगे परंतु हनुमानजी ही जानते थे कि समुद्र को पार करते वक्त बाधाएं आएगी और लंका में प्रवेश करते वक्त भी वह जानते थे कि क्या होने की संभावना है।

उन्होंने कड़े रूप में रावण को राम का संदेश भी दिया, विभीषण को राम की ओर खींच लाएं, अक्षयकुमार का वध भी कर दिया और माता सीता को अंगुठी देकर लंका भी जला डाली और सकुशल लौट भी आए। यह सभी उनकी कार्य योजना का ही हिस्सा था।

बुद्धि के साथ सही प्लानिंग करने की उनमें गजब की क्षमता है। हनुमानजी का प्रबंधन क्षेत्र बड़े ही विस्तृत, विलक्षण और योजना के प्रमुख योजनाकार के रूप में जाना जाता है। हनुमानजी के आदर्श बताते हैं कि डेडिकेशन, कमिटमेंट, और डिवोशन से हर बाधा पार की जा सकती है। लाइफ में इन वैल्यूज का महत्व कभी कम नहीं होता।

यह भी पढ़ें!
छावा फिल्म रिव्यू: औरंगजेब की नफरत और संभाजी महाराज के स्वराज की लड़ाई
ठीक कहानी, शानदार एक्शन का पैक है…पुष्पा 2: द रूल

लंका पहुंचने से पहले उन्होंने पूरी रणनीति बनाई। असुरों की इतनी भीड़ में भी विभीषण जैसा सज्जन ढूंढा। उससे मित्रता की और सीता मां का पता लगाया। भय फैलाने के लिए लंका को जलाया। विभीषण को प्रभु राम से मिलाया। इस प्रकार पूरे मैनेजमेंट के साथ काम को अंजाम दिया।

- Advertisement -
AAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur RajasthanAAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur Rajasthan

दूरदर्शिता :

यह हनुमानजी की दूरदर्शिता ही थी कि उन्होंने सहज और सरल वार्तालाप के अपने गुण से कपिराज सुग्रीव से श्रीराम की मैत्री कराई और बाद में उन्होंने विभीषण की श्रीराम से मैत्री कराई। सुग्रीम ने श्रीराम की मदद से बालि को मारा तो श्रीराम ने विभीषण की मदद से रावण को मारा। हनुमानजी की कुशलता एवं चतुरता के चलते ही यह संभव हुआ था।

नीति कुशल

राजकोष व पराई स्त्री को प्राप्त करने के बाद सुग्रीव ने श्रीराम का साथ छोड़ दिया था परंतु हनुमानजी ने उसे चारों विधियों साम, दाम, दण्ड, भेद नीति का प्रयोग कर श्रीराम के कार्यों के प्रति उनकी जिम्मेदारी और मैत्रीधर्म की याद दिलाई। इसके अलावा ऐसे कई मौके थे जबकि हनुमानजी को नीति का प्रयोग करना पड़ा था। हनुमानजी मैनेजमेंट की यह सीख देते हैं कि अगर लक्ष्य महान हो और उसे पाना सभी के हित में हो तो हर प्रकार की नीति अपनाई जा सकती है।

- Advertisement -

साहस

हनुमानजी में अदम्य साहस है। वे किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थितियों से विचलित हुए बगैर दृढ़ इच्छाशक्ति से आगे बढ़ते गए। रावण को सीख देने में उनकी निर्भीकता, दृढ़ता, स्पष्टता और निश्चिंतता अप्रतिम है। उनमें न कहीं दिखावा है, न छल कपट। व्यवहार में पारदर्शिता है, कुटिलता नहीं। उनमें अपनी बात को कहने का नैतिक साहस हैं। उनके साहस और बुद्धि कौशल व नीति की प्रशंसा तो रावण भी करता था।

यह भी पढ़ें!
Gym Diet Plan: वर्कआउट के बाद खाएं ये 8 चीजें, डाइट में सुधार से मिलेगा बेहतर रिजल्ट
दिवाली 2024 के लिए बेस्ट फेस्टिवल ऑफर्स और छूट

लीडरशिप

हनुमानजी श्रीराम की आज्ञा जरूर मानते थे परंतु वह वानरयूथ थे। अर्थात वह संपूर्ण वानर सेना के लीडर थे। सबको साथ लेकर चलने की क्षमता श्रीराम पहचान गए थे। कठिनाइयों में जो निर्भयता और साहसपूर्वक साथियों का सहायक और मार्गदर्शक बन सके लक्ष्य प्राप्ति हेतु जिसमें उत्साह और जोश, धैर्य और लगन हो, कठिनाइयों पर विजय पाने, परिस्थितियों को अपने अनुकूल कर लेने का संकल्प और क्षमता हो, सबकी सलाह सुनने का गुण हो वही तो लीडर बन सकता है। उन्होंने जामवंत से मार्गदर्शन लिया और उत्साह पूर्वक रामकाज किया। सबको सम्मानित करना, सक्रिय और ऊर्जा संपन्न होकर कार्य में निरंतरता बनाए रखने की क्षमता भी कार्यसिद्धि का सिद्ध मंत्र है।

- Advertisement -

हर परिस्थिति में मस्त रहना

हनुमानजी के चेहरे पर कभी चिंता, निराशा या शोक नहीं देख सकते। वह हर हाल में मस्त रहते हैं। हनुमानजी कार्य करने के दौरान कभी गंभीर नहीं रहे उन्होंने हर कार्य को एक उत्सव वा खेल की तरह लिया। उनमें आज की सबसे अनिवार्य मैनेजमेंट क्वॉलिटी है कि वे अपना विनोदी स्वभाव हर सिचुएशन में बनाए रखते हैं।

जब वे लंका गए तब उन्होंने मद मस्त होकर खूब फल खाए और बगीचे को उजाड़कर अपना मनोरंजन भी किया और साथ ही रावण को संदेश भी दे दिया। इसी तरह उन्होंने द्वारिका के बगीचे में भी खूब फल खाकर मनोरंजन किया था और अंत में बलराम का घमंड भी चूर कर दिया था। उन्होंने मनोरंजन में ही कई घमंडियों का घमंड तोड़ दिया था।

शत्रु पर निगाहें

हनुमानजी किसी भी परिस्थिति में कैसे भी हो। भजन कर रहे हो या कहीं आसमान में उड़ रहे हैं या फल फूल खा रहे हों, परंतु उनकी नजर अपने शत्रुओं पर जरूर रहती है। विरोधी के असावधान रहते ही उसके रहस्य को जान लेना शत्रुओं के बीच दोस्त खोज लेने की दक्षता विभीषण प्रसंग में दिखाई देती है। उनके हर कार्य में थिंक और एक्ट का अद्भुत कॉम्बिनेशन है।

विनम्रता

हनुमानजी महा सर्वशक्तिशाली थे। हनुमानजी के लंका को उजाड़ा, कई असुरों का संहार किया, शनिदेव का घमंड चूर चूर किया, पौंड्रक की नगरी को उजाड़ा, भीम का घमंड किया चूर किया, अर्जुन का घमंड चूर किया, बलरामजी का घमंड चूर किया और संपूर्ण जगत को यह जता दिया कि वे क्या हैं परंतु उन्होंने कभी भी खुद विन्रता और भक्ति का साथ नहीं छोड़ा।

रावण से भी विनम्र रूप में ही पेश आए तो अर्जुन से भी। सभी के समक्ष विनम्र रहकर ही उन्हें समझाया परंतु जब वे नहीं समझे तो प्रभु की आज्ञा से ही अपना पराक्रम दिखाया। यदि आप टीमवर्क कर रहे हैं या नहीं कर रहे हैं फिर भी एक प्रबंधक का विनम्र होना जरूरी है अन्यथा उसे समझना चाहिए कि उसका घमंड भी कुछ ही समय का होगा।

हिंदी न्यूज़ » संस्कृति » साहित्य » अध्यात्म » हनुमानजी से सीखें मैनेजमेंट के 10 गुण

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share
- Advertisement -

banner							
banner
वेबसाइट बनाइए तेज़ और सुरक्षित होस्टिंग के साथ
99.9% अपटाइम • फ्री SSL • 24/7 सपोर्ट अभी खरीदें
Get Extra 20% Discount Now

Regional Updates

Court Decision, Jaipur Bomb Blast Case 2008,
“17 साल बाद, जयपुर बम धमाके के मामले में खुलासा – चार आरोपी दोषी करार, सजा का फैसला बाकी”
देश अपराध पश्चिम
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन | Rajasthan20Mukhyamantri20Nishulk20Annapurna20Food20Packet20Scheme20Benefits
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Jaipur Local News Protest Demonstration Against Men Tortured By His Wife, Purush Aayog
समाजसेविका रिचा सैनी पर धार्मिक आघात के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आज 
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राजनीति राज्य
Cmyogi News Mahashivratri 2023
महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों की मंगलकामना के लिए किए अनुष्ठान – सुबह ७ बजे से दोपहर २:४५ बजे तक किए अनुष्ठान
राजनीति क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राज्य
Rajasthan Budget 2023 युवाओं को राहत युवाओं के लिए बजट 12वीं तक मुफ्त शिक्षा सभी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क
बजट में सीएम की घोषणा, सभी प्रतियोगी परीक्षाएं की निःशुल्क
एजुकेशन करिअर क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Advertise Here
300 X 300
Inquire Now

You Might also Like

Premanand Maharaj Vrindavan
अध्यात्म

प्रेमानंद महाराज: उम्र, जीवन और आध्यात्मिक सफर का रहस्य

2 सप्ताह ago
Today Horoscope | आज का राशिफल | Aammat News India | 22 नवम्बर 2023 का राशिफल,
राशिफल

10 दिसंबर 2024 का राशिफल: आज का दिन और 12 राशियों के लिए विशेष उपाय

1 वर्ष ago
Today Horoscope | आज का राशिफल | Aammat News India | 22 नवम्बर 2023 का राशिफल,
राशिफल

9 दिसंबर 2024: 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल – जानिए आज का दिन कैसा रहेगा

1 वर्ष ago
12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल | Aammat News Weekly Horoscope
राशिफल

8 दिसंबर से 14 दिसंबर 2024 तक 12 राशियों का राशिफल: करियर, प्रेम, धन और स्वास्थ्य

1 वर्ष ago
Today Horoscope | आज का राशिफल | Aammat News India | 22 नवम्बर 2023 का राशिफल,
राशिफल

8 दिसंबर 2024: 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल – जानिए आज का दिन कैसा रहेगा

1 वर्ष ago
Today Horoscope | आज का राशिफल | Aammat News India | 22 नवम्बर 2023 का राशिफल,
राशिफल

6 दिसंबर 2024: 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल – जानिए आज का दिन कैसा रहेगा

1 वर्ष ago
Today Horoscope | आज का राशिफल | Aammat News India | 22 नवम्बर 2023 का राशिफल,
राशिफल

5 दिसंबर 2024: 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल – जानिए आज का दिन कैसा रहेगा

1 वर्ष ago
Today Horoscope | आज का राशिफल | Aammat News India | 22 नवम्बर 2023 का राशिफल,
राशिफल

4 दिसंबर 2024: 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल – जानिए आज का दिन कैसा रहेगा

1 वर्ष ago
Show More
Follow US
© 2012-25 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
Join AAM MAT!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?