क्षेत्रीय खबरें

Rakshabandhan 2022: बसों में बालिकाओं और महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा सुविधा

Jaipur | Rajasthan | News Desk AAM MAT

रक्षाबंधन (Rakshabandhan) का पर्व करीब आ रहा है। हर साल की तरह इस साल भी बड़ी संख्या में लड़कियां और महिलाएं राखी का त्योहार मनाने के लिए एक गांव और शहर से दूसरे गांव की यात्रा करेंगी. यात्रा के मुद्दे पर विचार करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर राजस्थान की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

राखी के पर्व (Rakshabandhan) पर राजस्थान रोडवेज (Rajasthan Roadways) की बसों में बालिकाओं और महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा (Free Travel on Rakshabandhan)

राखी के पर्व पर महिलाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी – RSRTC) की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने निशुल्क यात्रा के लिए प्रस्‍ताव का अनुमोदन: किया है।

श्री गहलोत के इस निर्णय से बालिकाओं और महिलाओं को राखी के पर्व के दिन 11 अगस्त (गुरूवार) को राजस्थान रोडवेज की समस्त श्रेणी की बसों (वातानुकूलित, वॉल्वो एवं अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों के अतिरिक्त) में राजस्थान राज्य की सीमा में निशुल्क यात्रा सुविधा (Free Travel for women) मिलेगी।

रक्षाबंधन (Rakshabandhan) के पर्व पर्व पर महिलाएं (Rajasthan Roadways) राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आर एस आर टी सी - RSRTC)) की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी
राखी (Rakshabandhan) के पर्व पर्व पर महिलाएं (राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC)) की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी

Free Travel on Rakshabandhan for Women | रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा

मुख्यमंत्री श्री गहलोत द्वारा की गई यह सिफारिश राखी के अवसर पर लड़कियों और महिलाओं की यात्रा में होने वाली असुविधा और सुरक्षा की समस्या के समाधान की दिशा में एक सराहनीय कदम है। पिछले वर्ष भी राखी पर्व के अवसर पर हजारों लड़कियों और महिलाओं ने राजस्थान रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा का उपयोग किया था। श्री अशोक गहलोत विगत कई वर्षों से लगातार राखी के अवसर पर बालिकाओं एवं महिलाओं को यह सुविधा प्रदान करते रहे हैं।

राखी हिंदुओं का त्योहार है, जो श्रावण के महीने में पूर्णिमा पर होता है, जो भाईचारे और प्रेम के लिए मनाया जाता है। इस साल राखी का त्योहार 11 अगस्त गुरुवार के दिन मनाया जाएगा।

यह त्योहार पूरी दुनिया में सभी हिंदू भारतीयों द्वारा मनाया जाता है। हिंदुओं में राखी मनाने का चलन वैदिक रीति से है। राखी के त्योहार पर वे तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाते हैं।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button