आम मत | नई दिल्ली
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को प्रत्याशी बनाया है। ये सीट लोजपा नेता रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई थी। हाल ही में एलजेपी के बिहार चुनाव में अलग लड़ने के बाद भाजपा ने उसे साइड लाइन कर दिया। अगर ऐसा नहीं होता तो ये सीट एलजेपी के खाते में जानी चाहिए थी।
इधर, बीजेपी सुशील कुमार मोदी का कद बढ़ाने की तैयारी में है। सुशील मोदी अब राज्यसभा के रास्ते केंद्र में जा सकते हैं, जहां उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चाएं हैं।