अंतराष्ट्रीय खबरेंप्रमुख खबरेंराष्ट्रीय खबरें

विश्व रिकॉर्डः वन्यजीव गणना के 3.5 करोड़, बाघों के 76 हजार फोटोज

आम मत | नई दिल्ली

द ऑल इंडिया टाइगर एस्टीमेशन द्वारा वर्ष 2018 में किए गए सर्वे को नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। भारत में बाघों में कराया गया यह सर्वे विश्व में सबसे बड़ा सर्वे साबित हुआ। एक लाख 21 हजार से अधिक वर्ग किलोमीटर में कराए इस सर्वे में 26,760 स्थानों पर अलग-अलग जगह कैमरे लगाए गए थे। इससे वन्यजीवों के 3.5 करोड़ से अधिक फोटो लिए गए।

इन फोटोज में से 76,651 फोटोज बाघ और 51,777 फोटोज तेंदुए की हैं। वर्ष 2018 में हुए इस सर्वे को पिछले साल जारी किया गया था। वहीं, विश्व रिकॉर्ड की घोषणा अब की गई है। सर्वे के अनुसार, देश में बाघों की संख्या (शावक छोड़कर) 2461 और कुल संख्या 2967 है। वर्ष 2006 में यह 1411 थी। उस समय भारत ने वर्ष 2022 तक इस संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया था। दूसरी ओर, भारत में मध्यप्रदेश, कर्नाटक और उत्तराखंड में सर्वाधिक 1492 बाघ हैं।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button