By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
शुक्रवार, 19 सितम्बर 2025
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Subscribe
Aam Mat News Updates Latest News in Hindi Newspaper AAM MAT India News
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
      • ऑटोमोबाइल
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
      • खाना
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
      • राशिफल
      • अंकज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • सरकारी नीतियाँ
    • रिसर्च
    • संपादकीय
      • लेख
      • विशेष
      • समाचार लेख
    • समाज
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Reading: Jaipur City Park: मुख्यमंत्री गहलोत की दिवाली पर जयपुरवासियों को सौगात
Share
  • 🔥
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • राज्यवार खबरें
  • जॉब्स
  • रोजगार
  • राशिफल
Font ResizerAa
आम मत न्यूज़आम मत न्यूज़
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • दिल्ली
  • जयपुर
  • जॉब्स
  • विशेष
  • रोजगार
  • राशिफल
  • राजनीति
  • संपादकीय
  • राज्यवार खबरें
Search
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • सरकारी नीतियाँ
    • रिसर्च
    • संपादकीय
    • समाज
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
© 2012-2025 AAM MAT, Owned by TNPL. All Rights Reserved.
क्षेत्रीय खबरें

Jaipur City Park: मुख्यमंत्री गहलोत की दिवाली पर जयपुरवासियों को सौगात

Last updated: अक्टूबर 25, 2022 12:13 पूर्वाह्न
आममत न्यूज़ डेस्क
6 Min Read
SHARE

राजस्थान आवासन मंडल द्वारा विकसित जयपुर सिटी पार्क (Jaipur City Park) का मुख्यमंत्री गहलोत ने किया लोकार्पण

Jaipur City Park: मुख्यमंत्री गहलोत की दिवाली पर जयपुरवासियों को सौगात | Fb Img 1666331210370
  • 11 शहरों की 15 आवासीय योजनाओं का भी किया लोकार्पण
  • ई.आर.सी.पी. को मिले राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा
  • राज्य सरकार की नीतियों से बदल रही प्रदेश के शहरों की सूरत
Jaipur City Park: मुख्यमंत्री गहलोत की दिवाली पर जयपुरवासियों को सौगात | Fb Img 1666400452803

जयपुर, 21 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जयपुर के मानसरोवर में राजस्थान आवासन मंडल द्वारा 55 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित जयपुर सिटी पार्क (Jaipur City Park) के लोकार्पण समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से प्रदेश के शहरों की सूरत बदल रही है।

Highlights
  • राजस्थान आवासन मंडल द्वारा विकसित जयपुर सिटी पार्क (Jaipur City Park) का मुख्यमंत्री गहलोत ने किया लोकार्पण
  • जयपुर सिटी पार्क (Jaipur City Park) – राजस्थान का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज और मध्यम मार्ग एंट्री प्लाजा का भव्य स्टील स्ट्रक्चर प्रमुख आकर्षण

राज्य सरकार प्रदेशवासियों को उत्कृष्ट मूलभूत ढांचा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़कों के चौड़ाईकरण, ओवरब्रिज, अण्डरब्रिज, नई सड़कों एवं टनल का निर्माण, मेट्रो के विस्तार व नये पार्कों के निर्माण से जयपुर व अन्य शहरों को विश्वस्तरीय शहरों का स्वरूप दिया जा रहा है। विकसित देशों की तर्ज पर सिटी पार्क का निर्माण भव्य एवं शानदार रूप में हुआ है। इतने शानदार पार्क के निर्माण के लिए राजस्थान आवासन मंडल बधाई का पात्र है। 

Jaipur City Park: मुख्यमंत्री गहलोत की दिवाली पर जयपुरवासियों को सौगात | Fb Img 1666400445022

जयपुर सिटी पार्क (Jaipur City Park) – राजस्थान का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज और मध्यम मार्ग एंट्री प्लाजा का भव्य स्टील स्ट्रक्चर प्रमुख आकर्षण

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गोल्फ कार्ट के जरिए 52 एकड़ में बने सिटी पार्क का अवलोकन किया। उन्होंने भव्य एंट्री प्लाजा, गुम्बदनुमा स्टील स्ट्रक्चर, आकर्षक फाउंटेन व पार्क में बनी विशिष्ठ कलाकृतियों का अवलोकन किया। साथ ही, उन्होंने राजस्थान के सबसे ऊंचे (213 फीट) राष्ट्रीय ध्वज एवं इसके निकट करीब 2 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में मनोरम लोअर लेक का भी अवलोकन किया। पार्क में 20 फीट चौड़ा एवं 3.5 कि.मी. लम्बा जॉगिंग ट्रेक बनाया गया है। जिस पर भ्रमण करते हुए लोग आकर्षक लाइटिंग एवं म्यूजिक का आनंद ले सकेंगे।

पार्क में पत्थर एवं मेटल से बनी 17 विशिष्ट कलाकृतियां (स्कल्पचर्स), टॉयलेट ब्लॉक, 2 पार्किंग एरिया, ऑक्सी हब, रॉक फाउंटेन, बैठने के लिये आकर्षक बैंचें एवं आर.ओ. वाटर पेयजल स्टेशन के कार्य किये गए हैं। इस दौरान उन्होंने सिटी पार्क में वृक्षारोपण भी किया।

यह भी पढ़ें!
घर में प्राकृतिक ब्लीच (Natural Bleach) तैयार कर स्किन को रखें स्वस्थ और सुंदर
Jaipur City Park: मुख्यमंत्री गहलोत की दिवाली पर जयपुरवासियों को सौगात | Fb Img 1666400465770

15 आवासीय योजनाओं में निर्मित 2967 आवासों का भी लोकार्पण‐

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कार्यक्रम के दौरान राज्य के 11 शहरों की 15 आवासीय योजनाओं में निर्मित 2967 आवासों का भी लोकार्पण किया। राजस्थान आवासन मंडल द्वारा आवंटियों को इन आवासों का कब्जापत्र दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्तमान कार्यकाल में 14 हजार से अधिक मकान राजस्थान आवासन मंडल के द्वारा बनाकर किश्तों पर आमजन को दिए जा चुके हैं ताकि जरूरतमंद वर्ग के लोगों का घर का सपना साकार हो सके।

राजस्थान आवासन मंडल द्वारा शहरों में आवश्यकता के अनुसार आवासीय योजनाएं तैयार कर आमजन को सस्ती दरों पर मकान उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बजट घोषणा 2021-22 के क्रियान्वयन के क्रम में इन 2967 आवासों का निर्माण समय से पूर्ण किया गया है। ये आवास, वाटिका एवं महला आवासीय योजना (जयपुर) तथा महात्मा गांधी सम्बल आवासीय योजना फेज प्रथम एवं द्वितीय बड़ली (जोधपुर) के साथ ही नसीराबाद, किशनगढ़, निवाई, आबू रोड, उदयपुर, भीलवाड़ा, शाहपुरा, भिंडर तथा बांसवाड़ा जैसे शहरों में चल रही आवासीय योजनाओं के अन्तर्गत बनाए गए हैं। 

Jaipur Metro: मेट्रो के विस्तार से कम होगा ट्रैफिक का भार‐

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में मेट्रो का विस्तार बगरू, चाकसू, बस्सी व चौमूं तक किया जाएगा। मेट्रो के विभिन्न विस्तार कार्यो के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। मेट्रो के विस्तार से जहां एक ओर जयपुर शहर में ट्रैफिक का भार कम होगा, वहीं शहर का मूलभूत ढांचा भी सुदृढ़ होगा। 

यह भी पढ़ें!
Organic Tea: ये ओर्गेनिक चाय दिल की बीमारियों और बढ़ते वजन पर लगाएगी रोक [Survey 2022]
Jaipur City Park: मुख्यमंत्री गहलोत की दिवाली पर जयपुरवासियों को सौगात | Fb Img 1666400458511

ERCP: ई.आर.सी.पी. को मिले राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा‐

राज्य के 13 जिलों में सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ई.आर.सी.पी.) को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया जाना चाहिए। इससे समयबद्ध तरीके से ई.आर.सी.पी. का निर्माण कार्य पूरा हो सकेगा तथा राज्य की एक बड़ी जनसंख्या लाभान्वित हो सकेगी। राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा न मिलने पर पचपदरा रिफाईनरी के तरह योजना की लागत में अप्रत्याशित वृद्धि होने की संभावना है। 

- Advertisement -
AAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur RajasthanAAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur Rajasthan

इस अवसर पर स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति कुमार धारीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते हुए इतने बड़े भूखण्ड पर व्यावसायिक केंद्र न बनाते हुए आमजन की सुविधा के लिए पार्क का निर्माण किया। यह सरकार के विजन को दर्शाता है। 

राजस्थान आवासन बोर्ड के आयुक्त श्री पवन अरोड़ा ने बताया कि सिटी पार्क के बनने से मानसरोवर एवं इसके आस-पास की कॉलोनियों में बसे लाखों लोगों को स्वच्छ आबोहवा मिलेगी। आवासन आयुक्त ने बताया कि यहां 32 विभिन्न प्रजातियों के 25 हजार फूलदार एवं फलदार पौधे लगाए गए हैं। 

Jaipur City Park: मुख्यमंत्री गहलोत की दिवाली पर जयपुरवासियों को सौगात | Fb Img 1666400472267

इस अवसर पर जलदाय मंत्री श्री महेश जोशी, तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुभाष गर्ग,  विधायक श्री रफीक खान, विधायक श्रीमती गंगादेवी, विधायक श्री बाबूलाल नागर, विधायक श्री अशोक लाहोटी, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक श्री एम. एल. लाठर, जयपुर हैरिटेज मेयर श्रीमती मुनेश गुर्जर, जयपुर ग्रेटर मेयर श्री शील धाभाई, नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री कुंजीलाल मीणा सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें!
योग की कौन सी शैली है आपके लिए सही ? जानें

For Latest News & Updates, Please Follow Us: AAM MAT INDIA

हिंदी न्यूज़ » क्षेत्रीय खबरें » Jaipur City Park: मुख्यमंत्री गहलोत की दिवाली पर जयपुरवासियों को सौगात

TAGGED:CM Ashok GehlotCM RajasthanERCPJaipurJaipur City ParkRajasthan Housing Boardराज्यवार खबरें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share
Advertise Here
300 X 300
Inquire Now

Regional Updates

जयपुरः जनसंपर्क आयुक्त सोनी ने नए पीआरओ को विभागीय कार्यप्रणाली से कराया अवगत
क्षेत्रीय खबरें
Pahalgam Terror Attack, Cm Bhajanlal Sharma, Security Alert Rajasthan, High Alert Rajasthan,
पहलगाम आतंकी हमला: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए राजस्थान में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
पश्चिम
Pahalgam Terror Attack, Pahalgam Shutdown, Pahalgam Candle March,
पहलगाम आतंकी हमला: कश्मीर में बंद, घाटी में सन्नाटा, आतंकी हमले के खिलाफ उठी एकजुट आवाज़
न्यूज़ उत्तर
Farmers Death Bundi, Local News Bundi, Local News Rajasthan, Latest News Rajasthan
बूंदी: खेत में करंट से दो किसानों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा हड़कंप
पश्चिम

You Might also Like

राजस्थान बोर्ड: 3-12 सितंबर तक होंगी पूरक परीक्षाएं

2 सप्ताह ago

कोरोना तुझे हराएंगे, हम वॉरियर्स कभी हार नहीं पाएंगे

2 सप्ताह ago

सुशांत केसः 90 दिन में रिया और उनके परिवार पर खर्च हुए थे 3.25 करोड़

2 सप्ताह ago

रक्षाबंधन के मुहूर्त

2 सप्ताह ago
वक्फ कानून पर बवाल, West Bengal News, Waqf Bill,
देश

“मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून पर बवाल — हिंसा के बाद हालात बेकाबू, BSF तैनाती से मिली राहत”

5 महीना ago
Dholpur Road Accident, Rajasthan
पश्चिम

धौलपुर के सैंपऊ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन पलटी, 25 लोग घायल​

5 महीना ago
Heat Wave Alert In Rajasthan
मौसम

प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हीटवेव की स्थिति – मौसम विभाग की किसानों के लिए नई एडवाइजरी जारी

5 महीना ago
Court Decision, Jaipur Bomb Blast Case 2008,
देश

“17 साल बाद, जयपुर बम धमाके के मामले में खुलासा – चार आरोपी दोषी करार, सजा का फैसला बाकी”

6 महीना ago
Show More
Follow US
© 2012-25 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
Join AAM MAT!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

अभी सब्सक्राइब करें! - "ताज़ा समाचार, न्यूज़ हेडलाइंस और उपयोगी टिप्स – सीधे आपके इनबॉक्स में!"

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?