By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
रविवार, 1 मार्च 2026
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Subscribe
Aam Mat News Updates Latest News in Hindi Newspaper AAM MAT India News
  • समाचार
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • कानून
  • नीति
  • वैश्विक मामले
  • संपादकीय
  • विशेष रिपोर्ट
  • जनमत
  • डेटा विश्लेषण
  • संस्कृति
- Advertisement -
Reading: जन्माष्टमी विशेषः घर में बनाए फलाहार से मनाए कान्हा का जन्मदिन
Share
  • 🔥
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • राज्यवार खबरें
  • जॉब्स
  • रोजगार
  • राशिफल
Font ResizerAa
आम मत न्यूज़आम मत न्यूज़
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • दिल्ली
  • जयपुर
  • जॉब्स
  • विशेष
  • रोजगार
  • राशिफल
  • राजनीति
  • संपादकीय
  • राज्यवार खबरें
Search
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • संपादकीय
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
© 2012-2025 AAM MAT, Owned by TNPL. All Rights Reserved.
फूड ट्रेजर

जन्माष्टमी विशेषः घर में बनाए फलाहार से मनाए कान्हा का जन्मदिन

Last updated: फ़रवरी 15, 2023 2:56 अपराह्न
Dr. Teena Khandal
6 Min Read
SHARE

आम मत | टीना शर्मा

जन्माष्टमी आने में सिर्फ एक दिन बाकी है। इस दिन को मनाने के लिए हिंदू धर्मावलंबी व्रत-उपवास रखते हैं। वे पूरे दिन भूखे रहकर कान्हा के भजन-कीर्तन करते हैं। कई लोग फलाहार करते हैं तो कई लोग एक टाइम भोजन करते हैं। अगर आप इस दिन फलाहार करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आइए इस बार हम बनाते हैं कुछ खास फलाहार कान्हा जी और अपने लिए-

आलू कैंडी

क्या चाहिए- 4 आलू (मध्यम आकार के), 1/2 कप मूंगफली के दाने (भुने और पिसे हुए), 1/2 कप नारियल (कद्दू कस किया), नींबू का रस आवश्यकतानुसार, 2 टेबल स्पून खसखस, 2 टेबल स्पून अरारोट, सेंधा नमक स्वादानुसार, काजू और किशमिश आवश्यकतानुसार, 1 हरी मिर्च व हरा धनिया (बारीक कटे)

यह भी पढ़ेंः 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है केदारनाथ, ऐसे प्रकट हुए थे भगवान शिव

कैसे बनाएं- आलू उबाल लें। इसमें मूंगफली, नींबू का रस, कटा हरा धनिया, हरी मिर्च, काजू, किशमिश, नारियल, अरारोट और सेंधा नमक मिला लें। मोल्ड से कैंडी जैसा आकार देकर, ऊपर खसखस छिड़क दें। घी में तलकर हरी चटनी के साथ सर्व करें।

यह भी पढ़ें!
Sensitive Skin को हेल्दी और ग्लोइंग रखेंगे ये 10 असरदार टिप्स
आश्रम 3: इस बार बाबा से दिमागी ताकत से निपटेगी पम्मी पहलवान

साबूदाना के लड्डू

जन्माष्टमी विशेषः घर में बनाए फलाहार से मनाए कान्हा का जन्मदिन | Sabudana Ladoo
जन्माष्टमी विशेषः घर में बनाए फलाहार से मनाए कान्हा का जन्मदिन 4

क्या चाहिए- 1 कप साबूदाना, 2 कप मखाना, 1/2 कप मूंगफली के दाने (भुने और छिले हुए), 2 टेबल स्पून खरबूजे के बीज, 1 टेबल स्पून चिरौंजी, 1 टेबल स्पून किशमिश, 1/2 कप खोया (कद्दूकस), 3/4 कप घी, 3/4 कप शक्कर (पिसी हुई)

कैसे बनाएं- साबूदाना को कड़ाही में धीमी आंच पर 3-4 मिनट भूनकर एक बर्तन में निकाल लें। अब मखाने भी धीमी आंच पर करारे होने तक भूनें। साबूदाना को ठंडा होने पर मिक्सी में बारीक पीस लें। मूंगफली और मखाने भी अलग-अलग दरदरा पीस लें। अब कड़ाही में घी गर्म करके साबूदाना का पाउडर धीमी आंच पर भूनें। साबूदाने का रंग नहीं बदलना चाहिए। भूनने के बाद उसमें मखाना और मूंगफली पाउडर मिलाकर एक मिनट के लिए भून लें। अब इसमें खोया और खरबूजे के बीज डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट भूनें। गैस बंद कर दें। मिश्रण ठंडा होने पर उसमें चिरौंजी, किशमिश और पिसी शक्कर मिलाकर लड्डू बनाएं।

मिक्स डोसा

क्या चाहिए- 1/2 कप सावक का चावल, 2 टेबल स्पून सिंघाडे़ का आटा, 1/2 छोटा चम्मच टी स्पून जीरा, 1/4 टी स्पून सेंधा नमक, घी (सेंकने के लिए)

यह भी पढ़ें!
छावा फिल्म रिव्यू: औरंगजेब की नफरत और संभाजी महाराज के स्वराज की लड़ाई
ठीक कहानी, शानदार एक्शन का पैक है…पुष्पा 2: द रूल

फिलिंग के लिए- 1 कप आलू (उबला), 1 हरी मिर्च (बारीक कटी), 1 टेबल स्पून (हरा धनिया बारीक कटा हुआ), सेंधा नमक स्वादानुसार

- Advertisement -
AAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur RajasthanAAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur Rajasthan

यह भी पढ़ेंः जन्माष्टमी विशेषः घर में वेस्ट पड़े सामान से बनाए सुंदर मंदिर

कैसे बनाएं- सावक के चावल को 2-3 घंटे पानी में भिगोकर रखें। बाद में पानी निकालकर 2 टेबल स्पून पानी के साथ बारीक पीस लें। इसमें नमक, जीरा और सिंघाड़े का आटा मिलाकर घोल तैयार करें। पैन में एक चम्मच घी गर्म करके जीरा डालें, फिर उबालकर कट किया हुआ आलू, हरी मिर्च, नमक और धनिया डालकर भून लें। अब गैस बंद करके ठंडा होने दें। नॉनस्टिक तवा गर्म करें, उसमें एक चम्मच घोल डालकर दोनों तरफ घी लगाकर सेंक लें। डोसे पर थोड़ा आलू का मसाला रखें और धनिए की चटनी और दही के साथ गर्मागर्म परोसें।

सिंघाड़ा भुजिया

जन्माष्टमी विशेषः घर में बनाए फलाहार से मनाए कान्हा का जन्मदिन | Singhara Bhujiya
जन्माष्टमी विशेषः घर में बनाए फलाहार से मनाए कान्हा का जन्मदिन 5

क्या चाहिए- 2 कप सिंघाड़े का आटा, 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/2 टी स्पून सेंधा नमक, 1/2 कप आलू (उबालकर कद्दूकस किया हुआ), घी आवश्यकतानुसार

- Advertisement -

कैसे बनाएं- सिंघाड़े के आटे में आलू, सेंधा नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर गूंथ लें। आटा न ज्यादा सख्त हो, न ज्यादा नरम। अब भुजिया बनाने वाली मशीन में इस आटे की लोई भरें। अब कड़ाही में घी गर्म करें। मशीन से भुजिया कड़ाही में डालें, मीडियम फ्लेम पर भुजिया करारी होने तक तलें। ठंडा होने पर एयर टाइट कंटेनर में भर लें।

यह भी पढ़ें!
Gym Diet Plan: वर्कआउट के बाद खाएं ये 8 चीजें, डाइट में सुधार से मिलेगा बेहतर रिजल्ट
दिवाली 2024 के लिए बेस्ट फेस्टिवल ऑफर्स और छूट

रामदाना का दलिया

क्या चाहिए- 2 कप रामदाना (भिगोए हुए), 1/2 लीटर फुल क्रीम दूध, 2 टेबल स्पून बादाम कटे हुए, 1 टेबल स्पून चिरौंजी, 4 टेबल स्पून चीनी

- Advertisement -

कैसे बनाएं- दूध को उबालें और धीमी आंच पर पांच मिनट तक पकाएं। इसमें भीगा हुआ रामदाना डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं। अब चीनी डालकर घुलने तक चलाएं। गैस बंद कर दें। मेवा डालकर ठंडा या गर्म इच्छानुसार खाएं और खिलाएं।

मेवा फिरनी

जन्माष्टमी विशेषः घर में बनाए फलाहार से मनाए कान्हा का जन्मदिन | Phirni
जन्माष्टमी विशेषः घर में बनाए फलाहार से मनाए कान्हा का जन्मदिन 6

क्या चाहिए- 1 टेबल स्पून सावक के चावल, 2 टेबल स्पून काजू टुकड़ी, 1/2 लीटर दूध, 2 टेबल स्पून बादाम, 5 टेबल स्पून चीनी, 1 टी स्पून चिरौंजी व पिस्ता कतरन सजावट के लिए

कैसे बनाएं- सावक के चावल को एक घंटा पानी में भिगो दें। काजू-बादाम को भी गर्म पानी में अलग-अलग भिगो दें। 1 घंटे बाद चावल से पानी निकाल लें। काजू व बादाम से भी पानी निकाल लें। बादाम का छिलका उतार दें। तीनों चीजों को मिक्सी में दो टेबल स्पून दूध डालकर पीस लें। दूध गर्म करें। दूध में उबाल आने लगे तब धीरे-धीरे करके मिश्रण डालें। जब गाढ़ा होने लगे तो चीनी डाल दें। चीनी घुल जाए तब गैस बंद कर दें। फिरनी को ठंडा होने के बाद चिरौंजी व पिस्ता कतरन से सजाकर परोसें।

हिंदी न्यूज़ » संस्कृति » लाइफस्टाइल » फूड ट्रेजर » जन्माष्टमी विशेषः घर में बनाए फलाहार से मनाए कान्हा का जन्मदिन

- Advertisement -
TAGGED:FoodFoodTreasureJanmashtmiSpecial
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share
- Advertisement -

banner							
banner
वेबसाइट बनाइए तेज़ और सुरक्षित होस्टिंग के साथ
99.9% अपटाइम • फ्री SSL • 24/7 सपोर्ट अभी खरीदें
Get Extra 20% Discount Now

Regional Updates

Court Decision, Jaipur Bomb Blast Case 2008,
“17 साल बाद, जयपुर बम धमाके के मामले में खुलासा – चार आरोपी दोषी करार, सजा का फैसला बाकी”
देश अपराध पश्चिम
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन | Rajasthan20Mukhyamantri20Nishulk20Annapurna20Food20Packet20Scheme20Benefits
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Jaipur Local News Protest Demonstration Against Men Tortured By His Wife, Purush Aayog
समाजसेविका रिचा सैनी पर धार्मिक आघात के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आज 
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राजनीति राज्य
Cmyogi News Mahashivratri 2023
महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों की मंगलकामना के लिए किए अनुष्ठान – सुबह ७ बजे से दोपहर २:४५ बजे तक किए अनुष्ठान
राजनीति क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राज्य
Rajasthan Budget 2023 युवाओं को राहत युवाओं के लिए बजट 12वीं तक मुफ्त शिक्षा सभी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क
बजट में सीएम की घोषणा, सभी प्रतियोगी परीक्षाएं की निःशुल्क
एजुकेशन करिअर क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Advertise Here
300 X 300
Inquire Now

You Might also Like

Air India Flight Ai171 Crash, Ahmedabad Plane Crash, London-Bound Air India Flight, Air India Tragedy, Ai171 Accident Update, Ahmedabad Breaking News,
देश

AI171 Accident Update: अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसा, लंदन जा रहे फ्लाइट AI171 के सभी 242 यात्रियों की मौत की आशंका

9 महीना ago
Inauguration New Parliament Of India, New Parliament Building,
Opinion

WAQF Amendment Bill, 2025: क्या बदलाव सच में जरूरी हैं?

11 महीना ago
Malai Kofta Recipe | मलाई कोफ्ता बनाने की रेसिपी-
खाद्य और पेय

Kitchen Hacks: इस तरह घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मलाई कोफ्ता, जानें रेसिपी

1 वर्ष ago
असली और नकली मावे में अंतर, Mawa Food, Mawa Sweets,
खाद्य और पेय

कैसे करें दीवाली पर मावा खरीदने से पहले असली और नकली की पहचान?

1 वर्ष ago
Aloo Paneer Kofta Recipe, आलू-पनीर कोफ्ता की ये टेस्टी रेसिपी
खाना

आलू-पनीर कोफ्ता की ये टेस्टी रेसिपी आपके मुंह में पानी ला देगी

2 वर्ष ago
Veg Pasta Recipe | वेज पास्ता रेसिपी
फूड ट्रेजर

वेज पास्ता रेसिपी: पेट की चर्बी को कम करने के लिए

2 वर्ष ago
Chandrayan 3 Soft Landing On The Moon
न्यूज़

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग….कर हर मैदान फतेह

3 वर्ष ago
जून में ओटीटी और सिनेमा पर फिल्मों और वेबसीरीज की बहार | Movies Web Series In June 2023 1050
एंटरटेनमेंट

जून में ओटीटी और सिनेमा पर फिल्मों और वेबसीरीज की बहार

3 वर्ष ago
Show More
Follow US
© 2012-25 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
Join AAM MAT!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?