By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
बुधवार, 4 मार्च 2026
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Subscribe
Aam Mat News Updates Latest News in Hindi Newspaper AAM MAT India News
  • समाचार
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • कानून
  • नीति
  • वैश्विक मामले
  • संपादकीय
  • विशेष रिपोर्ट
  • जनमत
  • डेटा विश्लेषण
  • संस्कृति
- Advertisement -
Reading: साइंस की स्पेशल ब्रांच है क्रिमिनोलॉजी, बन रही है बेहतरीन करिअर ऑप्शन
Share
  • 🔥
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • राज्यवार खबरें
  • जॉब्स
  • रोजगार
  • राशिफल
Font ResizerAa
आम मत न्यूज़आम मत न्यूज़
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • दिल्ली
  • जयपुर
  • जॉब्स
  • विशेष
  • रोजगार
  • राशिफल
  • राजनीति
  • संपादकीय
  • राज्यवार खबरें
Search
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • संपादकीय
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
© 2012-2025 AAM MAT, Owned by TNPL. All Rights Reserved.
करिअर

साइंस की स्पेशल ब्रांच है क्रिमिनोलॉजी, बन रही है बेहतरीन करिअर ऑप्शन

Last updated: फ़रवरी 20, 2021 6:16 अपराह्न
आममत न्यूज़ डेस्क
5 Min Read
SHARE

आम मत | नई दिल्ली

अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले हाइटेक तौर-तरीके पुलिस और डिटेक्टिव एजेंसियों को भी काफी परेशान कर देते हैं। इन्हें रोकने वाले विशेषज्ञों की मांग सबसे अधिक है। तकनीक ने एक ओर जहां लोगों को कई तरह की सहूलियतें दी हैं, वहीं इसके दुरुपयोग के मामले में भी सामने आते रहते हैं। साइबर अपराध तकनीक के दुरुपयोग का एक रूप है, जो काफी घातक साबित हो रहा है। इसके बढ़ते जाल ने एक नई चिंता को जन्म दिया है। इस अपराध को रोकने के लिए क्रिमिनोलॉजी में कुशल पेशेवरों की काफी मांग है।

क्रिमिनोलॉजी अर्थात अपराध-शास्त्र, विज्ञान की ही एक विशिष्ट शाखा है, जिसमें अपराध और उससे बचाव के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से बताया जाता है। इसका कार्यक्षेत्र अपराधियों की कार्यपद्धति के आधार पर बढ़ता जाता है। कोई भी अपराधी अपराध करने के दौरान जाने-अनजाने कोई न कोई सुराग अवश्य छोड़ता है।

इसमें उसकी उंगलियों के निशान, बाल, खून, थूक या अन्य कोई जैविक सामग्री, अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार या अन्य सामान जैसी तमाम चीजें आती हैं। ऐसे साक्ष्यों, अपराध के तरीके, प्रकृति और मकसद की गहन पड़ताल के जरिये अपराधी तक पहुंचा जा सकता है। इन गुत्थियों को सुलझाकर अपराधियों का तिलिस्म उजागर करने वाले पेशेवरों को क्रिमिनोलॉजिस्ट (अपराध विज्ञानी) के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें!
Sensitive Skin को हेल्दी और ग्लोइंग रखेंगे ये 10 असरदार टिप्स
आश्रम 3: इस बार बाबा से दिमागी ताकत से निपटेगी पम्मी पहलवान

इन क्रिमिनोलॉजिस्ट ने अनेक अपराधों से जुड़ी बेहद जटिल गुत्थियां सुलझाकर अपराधियों को न्याय के कठघरे तक पहुंचाने में मदद की है। इस रोमांचक करियर से तभी जुड़ा जा सकता है, जब क्रिमिनोलॉजी का औपचारिक अध्ययन पूरा किया जाए।

फोरेंसिक साइंस से अलग है क्रिमिनोलॉजी

अकसर लोग फॉरेंसिक साइंस और क्रिमिनोलॉजी को एक ही समझ बैठते हैं, जबकि ये दोनों अलग-अलग हैं। फॉरेंसिक साइंस क्रिमिनोलॉजी का एक हिस्सा है, जो यह बताता है कि क्रिमिनोलॉजिस्ट किस तरह से अपने साक्ष्यों का अध्ययन और प्रयोग कर सकते हैं। डीएनए जांच, फिंगर प्रिंट संबंधी कार्य फॉरेंसिक साइंस में आते हैं, जबकि क्रिमिनोलॉजी में घटना-स्थल से सबूत जुटाने, अपराध से संबंधित परिस्थितियों का अध्ययन करने, अपराध करने के कारण तथा समाज पर उसके असर की परख करने और जांच दल की मदद करने जैसे काम शामिल हैं।

जॉब के साथ भी कर सकते हैं कोर्स

यदि आप ग्रेजुएट हैं तो क्रिमिनोलॉजी में दो वर्षीय पीजी डिप्लोमा कर सकते हैं। उसके बाद एक वर्षीय मास्टर डिग्री अथवा पीएचडी भी कर सकते हैं। पीएचडी के दौरान विश्वविद्यालय में अपराध की जटिलताओं, अपराध के कारणों तथा उनके निवारण में प्रयुक्त कदम, अपराधियों की प्रवृत्ति आदि पर शोध या अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है। ग्रेजुएट लॉ के लिए भी क्रिमिनोलॉजी में विशेष कोर्स करवाए जाते हैं। इस कोर्स के लिए वे उम्मीदवार भी योग्य हो सकते हैं, जो नौकरी पेशा हैं। आईएफएस जैसी कई संस्थाएं हैं, जो 3 से 6 माह तक के सर्टिफिकेट एवं एडवांस डिप्लोमा कोर्स करवाती हैं।

यह भी पढ़ें!
छावा फिल्म रिव्यू: औरंगजेब की नफरत और संभाजी महाराज के स्वराज की लड़ाई
ठीक कहानी, शानदार एक्शन का पैक है…पुष्पा 2: द रूल

सिलेबस में यह सब है शामिल

क्रिमिनोलॉजी के तहत पुलिस प्रशासन, मानवीय चाल-चलन आदि की विस्तृत जानकारी छात्रों को दी जाती है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए साक्ष्यों एवं सबूतों के विश्लेषण की बारीकियां बताई जाती हैं। इसमें प्रमुख रूप से क्रिमिनोलॉजी के सिद्धांत, क्रिमिनल लॉ, पुलिस-प्रशासन, समाजशास्त्र, इतिहास, अपराध का मनोविज्ञान आदि शामिल किये जाते हैं। उल्लेखनीय यह है कि इसमें लगातार हो रहे प्रयोगों को शामिल किया जाता है। अपराधियों के तेजी से बढ़ते नेटवर्क एवं साइबर अपराध को देखते हुए इसे भी पाठ्यक्रम का अंग बनाया गया है, ताकि बदलते समय के साथ क्रिमिनोलॉजी भी अपडेट रहे।

- Advertisement -
AAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur RajasthanAAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur Rajasthan

वेतन

गंभीरतापूर्वक कोर्स करने के बाद एक क्रिमिनोलॉजिस्ट को शुरुआती दौर में 30 से 35 हजार रुपए प्रतिमाह आसानी से मिल जाते हैं। तीन-चार साल के अनुभव के बाद वे 50 से 55 हजार रुपए हर महीने कमा सकते हैं। इसके अलावा एक फ्रीलांसर के रूप में काम कर सकते हैं।

कुछ प्रमुख कोर्स

‘ एमए/एमएससी इन क्रिमिनोलॉजी
‘ फोरेंसिक पैथोलॉजी में स्नातकोत्तर
‘ डिप्लोमा इन क्रिमिनोलॉजी
‘ सर्टिफिकेट कोर्स इन क्रिमिनोलॉजी
‘ अपराध विज्ञान में स्नातकोत्तर एवं शोधकार्य

- Advertisement -

ये हैं इंस्टिट्यूट

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिमिनोलॉजी एंड फॉरेंसिक साइंस, नई दिल्ली
लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़
पटना विश्वविद्यालय, बिहार
यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास, चेन्नई
डॉ हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय, मध्यप्रदेश

यह भी पढ़ें!
Gym Diet Plan: वर्कआउट के बाद खाएं ये 8 चीजें, डाइट में सुधार से मिलेगा बेहतर रिजल्ट
दिवाली 2024 के लिए बेस्ट फेस्टिवल ऑफर्स और छूट

इन पोस्ट पर मिल सकता है काम

‘ क्राइम इंटेलिजेंस
‘ लॉ रिफॉर्म रिसर्चर
‘ फॉरेंसिक एक्सपर्ट
‘ कंज्यूमर एडवोकेट
‘ ड्रग पॉलिसी एडवाइजर
‘ एन्वायर्नमेंट प्रोटेक्शन एनालिस्ट
‘ कम्युनिटी करेक्शन कोऑर्डिनेटर

- Advertisement -

हिंदी न्यूज़ » एजुकेशन » करिअर » साइंस की स्पेशल ब्रांच है क्रिमिनोलॉजी, बन रही है बेहतरीन करिअर ऑप्शन

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share
- Advertisement -

banner							
banner
वेबसाइट बनाइए तेज़ और सुरक्षित होस्टिंग के साथ
99.9% अपटाइम • फ्री SSL • 24/7 सपोर्ट अभी खरीदें
Get Extra 20% Discount Now

Regional Updates

Court Decision, Jaipur Bomb Blast Case 2008,
“17 साल बाद, जयपुर बम धमाके के मामले में खुलासा – चार आरोपी दोषी करार, सजा का फैसला बाकी”
देश अपराध पश्चिम
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन | Rajasthan20Mukhyamantri20Nishulk20Annapurna20Food20Packet20Scheme20Benefits
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Jaipur Local News Protest Demonstration Against Men Tortured By His Wife, Purush Aayog
समाजसेविका रिचा सैनी पर धार्मिक आघात के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आज 
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राजनीति राज्य
Cmyogi News Mahashivratri 2023
महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों की मंगलकामना के लिए किए अनुष्ठान – सुबह ७ बजे से दोपहर २:४५ बजे तक किए अनुष्ठान
राजनीति क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राज्य
Rajasthan Budget 2023 युवाओं को राहत युवाओं के लिए बजट 12वीं तक मुफ्त शिक्षा सभी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क
बजट में सीएम की घोषणा, सभी प्रतियोगी परीक्षाएं की निःशुल्क
एजुकेशन करिअर क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Advertise Here
300 X 300
Inquire Now

You Might also Like

Pm Vishwakarma Yojma, Pradhan Mantri Vishkarma Yojna, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, Pm Vishwakarma Scheme, Pradhan Mantri Vishwakarma Scheme,
करिअर

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना: एक नयी शुरुआत आत्मनिर्भर भारत की ओर

1 वर्ष ago
कानून के क्षेत्र में करियर विकल्प: आपके लिए कौन सा सही है? | Law Careers
करिअर

कानून के क्षेत्र में करियर विकल्प: आपके लिए कौन सा सही है?

1 वर्ष ago
Disk Jockey Career, Career In Disk Jockey Job, Career Options, Dj, म्यूजिक से है प्यार तो डिस्क जॉकी है बेस्ट करिअर ऑप्शन
करिअर

म्यूजिक से है प्यार तो डिस्क जॉकी है बेस्ट करिअर ऑप्शन

2 वर्ष ago

Govt Jobs 2023 : सरकारी रेल कंपनी में नौकरी का शानदार मौका, शुरू हो गया है आवेदन

2 वर्ष ago

Rajasthan jobs : गहलोत सरकार के आखिरी साल में सवा लाख सरकारी नौकरी का मिलेगा तोहफा, जानिए पूरी खबर

2 वर्ष ago

Govt Jobs 2023: 10वीं, 12वीं पास के लिए 4374 सरकारी नौकरियां, आवेदन के पहले जान लें पूरी डिटेल

2 वर्ष ago

Big Relief: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी भर्तियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में चार साल की दी छूट

2 वर्ष ago

Govt Jobs: सरकारी नौकरी पर कैंची, केंद्र में 11 लाख तो सार्वजनिक उद्यमों में 4 लाख पद खाली, कैसे मिलेगा रोजगार

2 वर्ष ago
Show More
Follow US
© 2012-25 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
Join AAM MAT!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?