By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
बुधवार, 8 अक्टूबर 2025
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Subscribe
Aam Mat News Updates Latest News in Hindi Newspaper AAM MAT India News
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
      • ऑटोमोबाइल
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
      • खाना
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
      • राशिफल
      • अंकज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • सरकारी नीतियाँ
    • रिसर्च
    • संपादकीय
      • लेख
      • विशेष
      • समाचार लेख
    • समाज
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Reading: शरीर को स्वस्थ और सुंदर रखने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है नारियल
Share
  • 🔥
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • राज्यवार खबरें
  • जॉब्स
  • रोजगार
  • राशिफल
Font ResizerAa
आम मत न्यूज़आम मत न्यूज़
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • दिल्ली
  • जयपुर
  • जॉब्स
  • विशेष
  • रोजगार
  • राशिफल
  • राजनीति
  • संपादकीय
  • राज्यवार खबरें
Search
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • सरकारी नीतियाँ
    • रिसर्च
    • संपादकीय
    • समाज
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
© 2012-2025 AAM MAT, Owned by TNPL. All Rights Reserved.
फूड ट्रेजर

शरीर को स्वस्थ और सुंदर रखने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है नारियल

Last updated: फ़रवरी 15, 2023 2:56 अपराह्न
संपादकीय डेस्क
6 Min Read
SHARE

आम मत | टीना शर्मा

भारतीय लोक व्यवहार में नारियल का विशेष महत्व है। हमारे देश में पाए जाने वाले फलों में यह अत्यन्त उपयोगी फल है। इसे मांगलिक फल माना जाता है। नारियल को श्रीफल या शुभफल भी कहते हैं। इसकी छाल, जल, तेल, फूल, गिरी आदि सभी के औषधीय उपयोग हैं। एक चीनी कहावत के अनुसार नारियल में उतने गुण होते हैं जितने कि वर्ष में दिन। आइए जानें अलग-अलग प्रकार से इसकी उपयोगिता

नारियल का पानी

शरीर को स्वस्थ और सुंदर रखने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है नारियल | Coconut Water

कच्चे नारियल को ‘डाभ’ कहा जाता है। इसमें पानी बहुत ज्यादा मात्रा में रहता है। धीरे-धीरे इसका कुछ भाग मुलायम गिरी में बदल जाता है, जो बाद में पानी सूखने पर कठोर बन जाती है, जिसे खोपरा कहा जाता है।

  • नारियल का पानी अमृत समान उपयोगी होता है। इसे पीने से न केवल प्यास बुझती है, बल्कि शक्ति भी प्राप्त होती है।
  • इससे निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) की समस्या दूर होती है।
  • अनिद्रा की अवस्था में इसका पानी फायदेमंद होता है।
  • ‘डाभ’(कच्चा नारियल) का पानी पीने से हिचकी दूर होती है। पेट-दर्द में लाभ होता है।
  • पेशाब में जलन होने पर नारियल के पानी में गुड़ और हरा धनिया मिलाकर पीना लाभदायक होता है।
  • नारियल का पानी पीकर कच्चा नारियल खाने से पेट के कृमि (कीड़े) निकल जाते हैं।
  • लू लगने पर नारियल के पानी के साथ काला जीरा पीसकर शरीर पर लेप करने से शांति मिलती है।
  • नारियल का पानी पीने से पथरी निकल जाती है, इससे पेट साफ रहता है।
  • नारियल पानी पीने से तेज बुखार का ताप कम हो जाता है।
  • ताजे कच्चे नारियल पानी में मां के दूध के समान गुण होते हैं। एक नारियल का पानी पीने से शरीर को दैनिक आवश्यकता के बराबर मात्रा में विटामिन ‘सी’ मिलता है।

नारियल का तेल

शरीर को स्वस्थ और सुंदर रखने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है नारियल | Coconut Oil

एक हजार नारियल के फलों से करीब 250 किलो खोपरा तथा लगभग 100 लीटर तेल निकलता है। लगभग 65 प्रतिशत नारियल खाने के काम आता है, बाकी बचे नारियल से तेल निकाला जाता है। यह तेल 23 से 28 डिग्री सेल्सियस पर पिघलता है और इससे कम ताप पर जमा हुआ रहता है।

यह भी पढ़ें!
घर में प्राकृतिक ब्लीच (Natural Bleach) तैयार कर स्किन को रखें स्वस्थ और सुंदर
  • नारियल का तेल खाने के साथ-साथ सौन्दर्यवर्धक पदार्थ बनाने के काम में लिया जाता है। इससे साबुन तथा मोमबत्ती भी बनाई जाती है।
  • नारियल के तेल में नीबू का रस मिलाकर मालिश करने से खुजली मिटती है, बालों का झड़ना तथा सफेद होना बंद हो जाता है।
  • नारियल के तेल में बादाम पीसकर सिर पर लगाने से सिरदर्द दूर होता है।
  • नारियल का तेल नाखूनों पर मालिश करने से उनकी चमक बढ़ती है और मजबूत बनते हैं।
  • इसका तेल सुपाच्य होता है। यह खाने के काम आता है। यह तेल वात-पित्तनाशक, दंत विकारनाशक, कृमिनाशक, केशवर्धक, मूत्रघात, श्वास और प्रमेह में बहुत उपयोगी है। यह स्मरणशक्ति बढ़ाता है।

नारियल की गिरी

शरीर को स्वस्थ और सुंदर रखने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है नारियल | Nariyal Ki Giri
  • इसकी गिरी शक्तिदायक, शीतल, वात-पित्त तथा रक्त विकारनाशक होती है। यह मूत्राशयशोधक मानी जाती है।
  • पकने पर नारियल की गिरी में चिकनाई तथा कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़ जाती है।
  • नारियल से मूत्र साफ आता है, मासिक धर्म भी खुलकर आता है। यह मस्तिष्क की दुर्बलता को भी दूर करता है।
  • मुंह में छाले होने पर सूखे नारियल की गिरी और मिश्री मिलाकर खाने से लाभ होता है।
  • कच्चे नारियल की 25 ग्राम गिरी बारीक पीसकर अरंडी के तेल के साथ खाने से पेट के कीड़े निकल जाते हैं।
  • सुबह भूखे पेट नारियल खाने से नकसीर आनी बंद हो जाती है।
  • नारियल की गिरी, बादाम, अखरोट, पोस्त के दाने मिलाकर सेवन करने से स्मरणशक्ति और शरीर की शक्ति बढ़ती है।
  • नारियल की गिरी मिश्री के साथ खाने से प्रसव की पीड़ा नहीं होती। संतान गौरवर्ण और हृष्ट-पुष्ट होती है।
  • इसकी गिरी और शक्कर मिलाकर खाने से आंखों के सामान्य रोग ठीक होते हैं।
  • पुराने नारियल की गिरी पीसकर उसमें थोड़ी हल्दी मिलाकर उसे गरम करके चोट या मोच लगे स्थान पर बांधने से आराम मिलता है।
  • इसकी गिरी खाने से आंतों में चिकनाहट पैदा होकर कब्ज दूर होती है।

नारियल के अन्य भाग

शरीर को स्वस्थ और सुंदर रखने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है नारियल | Coconut Husk
  • दमा और खांसी में नारियल की जटा की भस्म में शहद मिलाकर दिन में दो-तीन बार सेवन करने से लाभ होता है। यह हिचकी रोग में भी हितकारी है।
  • नारियल की जटा सांस संबंधी रोगों में बहुत उपयोगी है। यह वमननाशक और रक्तस्राव-निरोधक होती है।
  • इसकी जड़ को पानी के साथ पीसकर पेडू पर गाढ़ा लेप करने से पेशाब खुलकर आने लगता है।
  • नारियल के कोमल पत्ते मधुर होते हैं। इन्हें उबालकर स्वादिष्ट शाक और रायता बनाया जाता है।
  • शरीर के किसी भी भाग से खून बह रहा हो तो उस भाग पर जटा की भस्म लगाने से बहता खून बंद हो जाता है।
  • नारियल की जटा जलाकर पीस लें। उसमें बूरा मिलाकर करीब 10 ग्राम पानी के साथ लेने से खूनी बवासीर में लाभ होता है।

हिंदी न्यूज़ » लाइफस्टाइल » फूड ट्रेजर » शरीर को स्वस्थ और सुंदर रखने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है नारियल

TAGGED:FoodTreasureHealthHealthTipsLifestyle
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share
Advertise Here
300 X 300
Inquire Now

Regional Updates

जयपुरः जनसंपर्क आयुक्त सोनी ने नए पीआरओ को विभागीय कार्यप्रणाली से कराया अवगत
क्षेत्रीय खबरें
Pahalgam Terror Attack, Cm Bhajanlal Sharma, Security Alert Rajasthan, High Alert Rajasthan,
पहलगाम आतंकी हमला: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए राजस्थान में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
पश्चिम
Pahalgam Terror Attack, Pahalgam Shutdown, Pahalgam Candle March,
पहलगाम आतंकी हमला: कश्मीर में बंद, घाटी में सन्नाटा, आतंकी हमले के खिलाफ उठी एकजुट आवाज़
न्यूज़ उत्तर
Farmers Death Bundi, Local News Bundi, Local News Rajasthan, Latest News Rajasthan
बूंदी: खेत में करंट से दो किसानों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा हड़कंप
पश्चिम

You Might also Like

Image Of A Young Woman With Glowing Smooth Skin Gently Applying A Soothing Skincare Product Like A Calming Moisturizer Or Serum To Her Face.. Her Skin Should Appear Radiant And Healthy With A Focus On Her Serum, Sensitive Skin Care Tips, Natural Beauty,
स्वास्थ्य

Sensitive Skin को हेल्दी और ग्लोइंग रखेंगे ये 10 असरदार टिप्स

6 महीना ago
Web Series Ashram 3 Review In Hindi By Pulakit Sharma At Aam Mat Hindi Newspaper
एंटरटेनमेंट

आश्रम 3: इस बार बाबा से दिमागी ताकत से निपटेगी पम्मी पहलवान

7 महीना ago
Chava Movie Review, Chava Film Review, Vicky Kaushal Movie Chava, Rashmika Mandanna Movie Chava, Akshaye Khanna Movie Chava,
Movies

छावा फिल्म रिव्यू: औरंगजेब की नफरत और संभाजी महाराज के स्वराज की लड़ाई

8 महीना ago
Film Pushpa 2 Review, Pulakit Sharma
एंटरटेनमेंट

ठीक कहानी, शानदार एक्शन का पैक है…पुष्पा 2: द रूल

10 महीना ago
Gym Diet Plan, Fitness, Health Tips, र्कआउट के बाद का खाना.,
स्वास्थ्य

Gym Diet Plan: वर्कआउट के बाद खाएं ये 8 चीजें, डाइट में सुधार से मिलेगा बेहतर रिजल्ट

11 महीना ago

दिवाली 2024 के लिए बेस्ट फेस्टिवल ऑफर्स और छूट

11 महीना ago
Liam Payne One Direction Singer
Biography

क्या आप जानते हैं Liam Payne के ये 5 अनसुने और चौंकाने वाले राज?

12 महीना ago
Movie Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer, भूल भुलैया 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज़
एंटरटेनमेंट

भूल भुलैया 3 ट्रेलर: कार्तिक आर्यन एक बार फिर रू बाबा के रूप में लौटे, करेंगे दो मंजुलिकाओं से मुकाबला – [देखें ट्रेलर] |

12 महीना ago
Show More
Follow US
© 2012-25 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
Join AAM MAT!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

अभी सब्सक्राइब करें! - "ताज़ा समाचार, न्यूज़ हेडलाइंस और उपयोगी टिप्स – सीधे आपके इनबॉक्स में!"

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?