क्षेत्रीय खबरें

प्रयागराजः पटाखे से झुलसी सांसद रीता बहुगुणा की 8 वर्षीय पोती, मौत

आम मत | प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से भाजपा की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की पोती की सोमवार को मौत हो गई। दिवाली पर पटाखा से झुलसने के कारण किया का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। लगातार हालत बिगड़ने के बाद सोमवार को बच्ची की मौत हो गई। किया सांसद के पुत्र मयंक की इकलौती संतान थी।

किया दीपावली पर अपनी मां के साथ प्रयागराज केंट स्थित ननिहाल गई थी। दिवाली की शाम वह अन्य बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी। इसी दौरान पटाखा से उसके कपड़ों में आग लग गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे में किया 60 फीसदी झुलस गई थी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

संबंधित स्टोरीज

हालत नहीं सुधरने पर उसे एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली के मिलिट्री अस्पताल ले जाने की तैयारी थी। इसके लिए सांसद डॉ. जोशी ने रक्षामंत्री राजनाथ से बात कर तैयारी कर ली थी। हालांकि, इससे पहले ही किया ने अस्पताल में सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद बहुगुणा को फोन कर संवेदना जताई है। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता समेत कई भाजपा नेता बहुगुणा के घर पहुंचे।

और पढ़ें