राष्ट्रीय खबरेंप्रमुख खबरें

कृषि कानून का विरोधः किसान संगठन 3 नवंबर को देशभर में करेंगे चक्काजाम

आम मत | कुरुक्षेत्र

कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया। इन कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने 3 नवंबर को देशव्यापी चक्काजाम करने का फैसला लिया है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गुरुवार को राष्ट्रीय स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। इसमें 8 राज्यों के 35 किसान संगठनों ने भाग लिया।

इसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि तीन नवंबर को देशभर के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जाम किया जाएगा। एक अन्य बैठक के जरिए पंजाब में इसकी रूपरेखा भी बनाई जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढू़नी ने की। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए बैठक में हरियाणा समेत दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र से करीब 35 किसान संगठनों के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटे।

और पढ़ें