खेलराष्ट्रीय खबरें

सौरव गांगुली की 25 दिन में दूसरी बार बिगड़ी तबीयत, एंजियोप्लास्टी कर डाले गए 2 स्टेंट

आम मत | कोलकाता

बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली की तबीयत फिर से बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। महज 25 दिन में उनकी तबीयत दूसरी बार बिगड़ी है। बुधवार को तबीयत खराब होने के बाद वे अस्पताल में भर्ती कराए गए। इसके बाद गुरुवार को उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। उनके दिल की आर्टरी में दो और स्टेंट लगाए गए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार दोपहर को गांगुली का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचीं।

माकपा के सीनियर लीडर अशोक भट्टाचार्य भी अस्पताल पहुंचे। गांगुली को 2 जनवरी को भी कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उनकी उनकी पहली एंजियोप्लास्टी हुई थी। उन्हें 7 जनवरी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

पिछली बार गांगुली की एंजियोप्लास्टी के बाद सीनियर कार्डियक सर्जन डॉक्टर देवी शेट्टी ने कहा था, ‘गांगुली को कोई बड़ी समस्या नहीं है। कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज की दिक्कत सभी भारतीयों को आती है। उनके दिल में कोई प्रॉब्लम नहीं है।’ उल्लेखनीय है कि 2 जनवरी को कार्डियक अरेस्ट के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी कर स्टेंट डाले गए थे।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button
“आज की 10 बड़ी खबर | 18 सितंबर 2024” साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? साप्ताहिक राशिफल मेष राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? 9 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 8 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 7 दिसंबर 2023: 12 राशियों के लिए राशिफल: क्या हैं खास आज आपके लिए?