By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सोमवार, 9 मार्च 2026
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Subscribe
Aam Mat News Updates Latest News in Hindi Newspaper AAM MAT India News
  • समाचार
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • कानून
  • नीति
  • वैश्विक मामले
  • संपादकीय
  • विशेष रिपोर्ट
  • जनमत
  • डेटा विश्लेषण
  • संस्कृति
- Advertisement -
Reading: 54 Feet Hanuman Statue: अमित शाह ने किया हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण, किंग ऑफ सारंगपुर के नाम से हैं विख्यात
Share
  • 🔥
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • राज्यवार खबरें
  • जॉब्स
  • रोजगार
  • राशिफल
Font ResizerAa
आम मत न्यूज़आम मत न्यूज़
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • दिल्ली
  • जयपुर
  • जॉब्स
  • विशेष
  • रोजगार
  • राशिफल
  • राजनीति
  • संपादकीय
  • राज्यवार खबरें
Search
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • संपादकीय
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
© 2012-2025 AAM MAT, Owned by TNPL. All Rights Reserved.
न्यूज़

54 Feet Hanuman Statue: अमित शाह ने किया हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण, किंग ऑफ सारंगपुर के नाम से हैं विख्यात

Last updated: अप्रैल 7, 2023 1:31 पूर्वाह्न
आम मत
5 Min Read
SHARE

गृहमंत्री अमित शाह ने किया हनुमान जी की 54 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण एवं भोजनालय का उद्घाटन

किंग ऑफ सारंगपुर के नाम से हैं विख्यात

आम मत | न्यूज़ ब्यूरो गुजरात / बोटाद,

Highlights
  • गृहमंत्री अमित शाह ने किया हनुमान जी की 54 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण एवं भोजनालय का उद्घाटन
  • किंग ऑफ सारंगपुर के नाम से हैं विख्यात

54 Feet Hanuman Statue News: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गुजरात में बोटाद जिले के सारंगपुर धाम में हनुमान जी की 54 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया और 55 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित श्री कष्टभंजनदेव भोजनालय का उद्घाटन भी किया।

श्री शाह ने कहा कि 25 तीर्थस्थलों की मिट्टी के टाइल्स से बने इस हाइटेक श्री कष्टभंजनदेव भोजनालय में घंटे में 20 हज़ार से ज़्यादा लोगों के लिए खाना बन सकेगा, जो जनसेवा के लिए श्री कष्टभंजन मंदिर का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

54 Feet Hanuman Statue, Home Minister Amit Shah, King Of Sarangpur, Latest News In Hindi Gurjrat, Aammat News, King Of Sarangpur
54 feet hanuman statue: अमित शाह ने किया हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण, किंग ऑफ सारंगपुर के नाम से हैं विख्यात 2

King of Sarangpur News: सारंगपुर धाम का इतिहास 150 सालों से भी अधिक का है और इस धाम में रोज हजारों लोग दर्शन करने आते हैं। दर्शन और आशीर्वाद के साथ प्रसाद पाने की यहां की व्यवस्था बहुत ही उत्तम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे देश में अनेक प्रदेश सरकारें और 400 से ज्यादा संसद सदस्यों के साथ उनकी पार्टी देश की सेवा कर रही है।

यह भी पढ़ें!
Sensitive Skin को हेल्दी और ग्लोइंग रखेंगे ये 10 असरदार टिप्स
आश्रम 3: इस बार बाबा से दिमागी ताकत से निपटेगी पम्मी पहलवान

आजादी के बाद, चाहे वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का शासनकाल रहा हो या अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शासनकाल हो, भारतीय संस्कृति का ध्वज पूरे विश्व में ऊंचा करने का कार्य उनकी पार्टी ने किया है। उन्होंने कहा कि जब 2019 में श्री मोदी को दोबारा पूर्ण बहुमत मिला, तब लोगों ने अनुच्छेद 370 के बारे में पूछा।

उन्होंने कहा,“ हम 1950 से ये कहते आ रहे थे कि एक देश में दो निशान, दो प्रधान, दो विधान, दो संविधान नहीं चलेंगे और न ही दो झंडे होंगे। पांच अगस्त 2019 को श्री मोदी ने अनुच्छेद 370 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। इसके बाद देशवासियों के मन में एक संतोष हो गया कि आज़ादी के बाद नरेन्द्र मोदी ने उनकी इच्छा पूरी की और कश्मीर अब हमारा है।”

श्री शाह ने कहा कि राम जन्मभूमि का विवाद बाबर के ज़माने से चला आ रहा था और विरोधी पार्टी इस मुद्दे को लटकाती रही, लेकिन एक दिन ऐसा आया कि श्री मोदी ने अयोध्या में एक भव्य राममंदिर का शिलान्यास कर दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि राम जन्मभूमि पर कभी मंदिर का निर्माण नहीं होगा, कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त होगी तो रक्तपात होगा, लेकिन पूरे देश में कहीं एक पत्थर भी फेंकने की किसी की हिम्मत नहीं हुई।

यह भी पढ़ें!
छावा फिल्म रिव्यू: औरंगजेब की नफरत और संभाजी महाराज के स्वराज की लड़ाई
ठीक कहानी, शानदार एक्शन का पैक है…पुष्पा 2: द रूल

आज काशी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का काम भी पूरा हो गया। केदारधाम हो, बद्रीधाम हो, सोमनाथ के मंदिर को फिर से सोने का बनाना हो या पावागढ़ में फिर से शक्तिपीठ की स्थापना करनी हो, श्री मोदी ने दृढ़ता के साथ और देश में शांति बनाए रखते हुए कठोर निर्णय लिए जिसके अच्छे परिणाम मिले हैं।

- Advertisement -
AAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur RajasthanAAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur Rajasthan

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि श्री मोदी ने दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत की, सरदार पटेल का स्मारक बनाया और अरब सागर के बीच शिवाजी महाराज की शानदार प्रतिमा स्थापित की। गंगा नदी का शुद्धिकरण करके उसमें पूरे वर्ष एक जैसा शुद्ध बनाए रखने का काम भी श्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि ग़ुलामी के लंबे कालखंड के दौरान भारत से कई मूर्तियां कई देशों में चली गई थीं, ऐसी 360 मूर्तियों को श्री मोदी के नौ साल के शासन में भारत वापस लाकर उनके वास्तविक स्थानों पर प्रतिस्थापित करने का काम हुआ है। इसके अलावा भारतीय भाषाओं को गौरव देने और उन्हें मज़बूत करने का काम भी श्री मोदी सरकार ने किया है। पच्चीस तीर्थस्थलों की मिट्टी के टाइल्स से बने इस हाइटेक श्री कष्टभंजनदेव भोजनालय में घंटे में 20 हज़ार से ज़्यादा लोगों के लिए खाना बन सकेगा,जो जनसेवा के लिए श्री कष्टभंजन मंदिर का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

- Advertisement -

नवीनतम जानकारी और ख़बरों के लिये पढ़ते रहिए हिंदी दैनिक समाचार पत्र आम मत (AAMMAT.In)

यह भी पढ़ें!
Gym Diet Plan: वर्कआउट के बाद खाएं ये 8 चीजें, डाइट में सुधार से मिलेगा बेहतर रिजल्ट
दिवाली 2024 के लिए बेस्ट फेस्टिवल ऑफर्स और छूट
सभी ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

Follow Us: Facebook | YouTube | Twitter

हिंदी न्यूज़ » न्यूज़ » 54 Feet Hanuman Statue: अमित शाह ने किया हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण, किंग ऑफ सारंगपुर के नाम से हैं विख्यात

- Advertisement -
TAGGED:54 Feet Hanuman StatueAmit ShahBJPGujratHindi NewsKing of SarangpurLatest News Gujrat
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share
- Advertisement -

banner							
banner
वेबसाइट बनाइए तेज़ और सुरक्षित होस्टिंग के साथ
99.9% अपटाइम • फ्री SSL • 24/7 सपोर्ट अभी खरीदें
Get Extra 20% Discount Now

Regional Updates

Court Decision, Jaipur Bomb Blast Case 2008,
“17 साल बाद, जयपुर बम धमाके के मामले में खुलासा – चार आरोपी दोषी करार, सजा का फैसला बाकी”
देश अपराध पश्चिम
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन | Rajasthan20Mukhyamantri20Nishulk20Annapurna20Food20Packet20Scheme20Benefits
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Jaipur Local News Protest Demonstration Against Men Tortured By His Wife, Purush Aayog
समाजसेविका रिचा सैनी पर धार्मिक आघात के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आज 
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राजनीति राज्य
Cmyogi News Mahashivratri 2023
महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों की मंगलकामना के लिए किए अनुष्ठान – सुबह ७ बजे से दोपहर २:४५ बजे तक किए अनुष्ठान
राजनीति क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राज्य
Rajasthan Budget 2023 युवाओं को राहत युवाओं के लिए बजट 12वीं तक मुफ्त शिक्षा सभी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क
बजट में सीएम की घोषणा, सभी प्रतियोगी परीक्षाएं की निःशुल्क
एजुकेशन करिअर क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Advertise Here
300 X 300
Inquire Now

You Might also Like

राजस्थान बजट 2026-27: 6.10 लाख करोड़ का विकास खाका, क्या 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का सपना होगा साकार?

4 सप्ताह ago
Indian Budget 2026 Income Tax Slab 2026
अर्थव्यवस्था

बजट 2026: आयकर स्लैब जस के तस, मिडिल क्लास को नहीं मिली नई राहत

1 महीना ago
Budget 2026 Live Updates Hindi, Nirmala Sitaraman, Indian Budget 2026,
अर्थव्यवस्था

इतिहास बना रहा Budget 2026: रविवार को खुला शेयर बाजार, हर ऐलान पर Live नजर

1 महीना ago

राजस्थान बोर्ड: 3-12 सितंबर तक होंगी पूरक परीक्षाएं

6 महीना ago
अमेरिका में टिकटॉक के बाद अलीबाबा पर भी लग सकता है बैन | Alibaba
विदेश

अमेरिका में टिकटॉक के बाद अलीबाबा पर भी लग सकता है बैन

6 महीना ago
अमेरिकाः अश्वेत नर्स को लगाई गई पहली वैक्सीन, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी पूरी दुनिया को बधाई | America First Vaccination
विदेश

अमेरिकाः अश्वेत नर्स को लगाई गई पहली वैक्सीन, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी पूरी दुनिया को बधाई

6 महीना ago

जयपुरः जनसंपर्क आयुक्त सोनी ने नए पीआरओ को विभागीय कार्यप्रणाली से कराया अवगत

6 महीना ago

कोरोना तुझे हराएंगे, हम वॉरियर्स कभी हार नहीं पाएंगे

6 महीना ago
Show More
Follow US
© 2012-25 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
Join AAM MAT!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?