By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
मंगलवार, 10 मार्च 2026
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Subscribe
Aam Mat News Updates Latest News in Hindi Newspaper AAM MAT India News
  • समाचार
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • कानून
  • नीति
  • वैश्विक मामले
  • संपादकीय
  • विशेष रिपोर्ट
  • जनमत
  • डेटा विश्लेषण
  • संस्कृति
- Advertisement -
Reading: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यपालिका को जनता के प्रति अधिक उत्तरदायी बनाने पर दिया जोर
Share
  • 🔥
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • राज्यवार खबरें
  • जॉब्स
  • रोजगार
  • राशिफल
Font ResizerAa
आम मत न्यूज़आम मत न्यूज़
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • दिल्ली
  • जयपुर
  • जॉब्स
  • विशेष
  • रोजगार
  • राशिफल
  • राजनीति
  • संपादकीय
  • राज्यवार खबरें
Search
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • संपादकीय
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
© 2012-2025 AAM MAT, Owned by TNPL. All Rights Reserved.
राजनीति

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यपालिका को जनता के प्रति अधिक उत्तरदायी बनाने पर दिया जोर

Last updated: जून 21, 2023 1:18 पूर्वाह्न
Kumar Arvind
9 Min Read
SHARE

कार्यपालिका को जनसरोकारों के प्रति अधिक उत्तरदायी बनाने की आवश्यकता : ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष

आम मत | पणजी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्तमान समय में तकनीक के इस्तेमाल से जनता और विधायिका के बीच दूरी कम करने तथा कार्यपालिका को जनसरोकारों के प्रति अधिक उत्तरदायी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। गोवा के एक दिवसीय गोवा दौरे पर आए श्री बिरला ने गोवा विधान सभा के विशेष सत्र को सम्बोधित किया।

यह सत्र ‘विकसित भारत 2047: जन प्रतिनिधियों की भूमिका ‘ विषय पर आयोजित किया गया था। इस अवसर पर गोवा के मुख्य मंत्री डॉ प्रमोद सावंत, गोवा विधान सभा अध्यक्ष श्री रमेश तावड़कर, गोवा सरकार के मंत्री और विधान सभा सदस्यों समेत कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे। सभा को सम्बोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि 75 वर्षों की लोकतान्त्रिक यात्रा में भारत ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य , इंफ्रास्ट्रक्टर जैसे क्षेत्रों में देश ने लम्बी छलांग लगायी है जिसका सीधा असर जनमानस के जीवन पर पड़ा है।

इस यात्रा में विधायी संस्थाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है और वे लगातार सशक्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में एक कुशल नेतृत्व है और मेहनती लोग हैं जिनके बल पर देश लगातार तरक्की कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि 2047 तक विकसित भारत बनाने का सपना अवश्य पूरा होगा। श्री बिरला ने कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक सभी विधायी संस्थाओं का दायित्व है कि वे जनता की समस्याओं को कार्यपालिका तक प्रभावी रूप से पहुँचायें।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि विधायिकाओं में चर्चा और संवाद का उच्च स्तर हो तथा विधायिकाओं की कार्यवाही शांति और गरिमा के साथ चले। यह विचार व्यक्त करते हुए कि संसदीय लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करने के पर्याप्त मार्ग हैं, श्री बिरला ने कहा कि सदन के अंदर यदि शालीनता से असहमति व्यक्त की जाए तो इससे देश और भारतीय लोकतंत्र की प्रतिष्ठा बढ़ती है। उन्होंने सुझाव दिया कि जनप्रतिनिधि जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को सदन में आवाज़ दें जिससे उनकी परेशानियों का हल निकल सके।

यह भी पढ़ें!
Sensitive Skin को हेल्दी और ग्लोइंग रखेंगे ये 10 असरदार टिप्स
आश्रम 3: इस बार बाबा से दिमागी ताकत से निपटेगी पम्मी पहलवान

उन्होंने आगे कहा कि सदन के अंदर मर्यादित व्यवहार से सदन की प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। कानून निर्माण की प्रक्रिया में सदस्यों की समुचित भागीदारी का जिक्र करते हुए श्री बिरला ने कहा कि सरकार द्वारा लाये गए कानूनी प्रस्तावों पर व्यापक बहस होनी चाहिए। इस चर्चा में हमारा यही उद्देश्य हो कि उनका आम जनमानस के जीवन पर क्या असर पड़ेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि कानूनों पर जितनी व्यापक चर्चा होगी, उतने ही प्रभावी कानून बनेंगे।

श्री बिरला ने कहा,“ बदलते परिप्रेक्ष्य में विधायिका से आमजन की आशाएं और आकांक्षाएं बढ़ी हैं। परन्तु साथ ही जनता की आवश्यकताएँ उससे भी ज़्यादा बढ़ी हैं। इसके लिए यह जरूरी है कि हम अपनी प्राथमिकताएं तय करें और उन्हें पूरा करने का पूर्ण प्रयास करें।” उन्होंने विचार व्यक्त किया कि समकालीन समय में जनता की मांग है कि सदन के माध्यम से उनकी आकांक्षाएं पूर्ण हो, उनकी समस्याओं का समाधान हो।

श्री बिरला ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में यह हमारा नैतिक दायित्व है कि हम जनता के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए निरन्तर कार्य करें, तथा उनकी आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए प्रयासरत रहें।

यह भी पढ़ें!
छावा फिल्म रिव्यू: औरंगजेब की नफरत और संभाजी महाराज के स्वराज की लड़ाई
ठीक कहानी, शानदार एक्शन का पैक है…पुष्पा 2: द रूल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का उल्लेख करते हुए श्री बिरला ने कहा कि इस महासंकल्प की सिद्धि तभी संभव है जब देश का प्रत्येक नागरिक और देश की सभी संस्थाएं, जिनमे देश की निर्वाचित संस्थाएं शामिल हैं, इसके लिए समर्पित भाव से सामूहिक प्रयास करें।

- Advertisement -
AAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur RajasthanAAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur Rajasthan

श्री बिरला ने जोर देकर कहा कि इस संकल्प की सिद्धि में देश की विधायी संस्थाओं को अग्रणी भूमिका निभानी होगी। इस बात पर बल देते हुए कि सूचना प्रौद्योगिकी और तकनीकी के समुचित उपयोग से जनता और विधायिका के बीच की दूरी कम करनी होगी, श्री बिरला ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में जनता का भरोसा है लेकिन इसमें जनता कि भागीदारी भी सशक्त होनी चाहिए।

उन्होंने सुझाव दिया कि देश की सभी विधान सभाओं को टेक्नोलॉजी का अधिकतम इस्तेमाल करना होगा। साथ ही विधान सभा के सदस्यों के क्षमता निर्माण की उचित व्यवस्था, विधि निर्माण में उनकी सार्थक भागीदारी सुनिश्चित करेगा जिससे विधि निर्माता अपनी अपनी विधायिकाओं को सर्वश्रेष्ठ बना सकेंगे। श्री बिरला ने कहा कि जनप्रतिनिधि जितना अपने ज्ञान और क्षमताओं का संवर्धन करेंगे, उतना ही वे लोकहित के कार्य कर सकेंगे। उन्होंने एक ऐसी राजनीतिक संस्कृति का निर्माण करने पर बल दिया जिसके मूल में जनहित, सरोकार और सेवाभाव हो।

- Advertisement -

गोवा विधान सभा के शानदार इतिहास का उल्लेख करते हुए ,श्री बिरला ने कहा कि विधान सभा की गोवा के सामाजिक आर्थिक विकास और लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सभा द्वारा बनाये गए अनेकों लोकोन्मुखी कानूनों के बल पर आज गोवा विकास की राह पर है और सम्पूर्ण विश्व में यह राज्य टूरिस्ट अट्रैक्शन के रूप में उभरा है। राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर के तीव्र विकास का जिक्र करते हुए , श्री बिरला ने राज्य सरकार के विज़न और प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर गोवा के मुख्य मंत्री प्रमोद सावंत ने अपने सम्बोधन में सर्वप्रथम नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए श्री बिरला को बधाई दी।

यह भी पढ़ें!
Gym Diet Plan: वर्कआउट के बाद खाएं ये 8 चीजें, डाइट में सुधार से मिलेगा बेहतर रिजल्ट
दिवाली 2024 के लिए बेस्ट फेस्टिवल ऑफर्स और छूट

उन्होंने कहा कि यह उनका दृढ़ विश्वास है कि नई संसद देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए अमृत काल का उपहार सिद्ध होगी । उन्होंने आगे कहा कि लोक सभा में राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चाओ, सहमति, असहमति और एकजुट भावना की समृद्ध परंपरा और विरासत रही है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी, श्रीमती इंदिरा गांधी, स्वर्गीय अरुण जेटली, स्वर्गीय सुषमा स्वराज आदि जैसे दिग्गज नेताओं का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि इन प्रेरणादायी नेताओं ने अपने कार्यों से सदन की गरिमा को बढ़ाया है।

- Advertisement -

श्री मोदी द्वारा दिए गए राष्ट्र के लिए व्यापक रोडमैप के सन्दर्भ में डॉ सावंत ने कहा कि यह ऐसी महाकल्पना है जिससे सन में 2047 विकसित भारत का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 की इस अवधारणा में राष्ट्र की प्रगति के विभिन्न पहलुओं की भूमिका शामिल है। डॉ सावंत ने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस संकल्प को पूरा करने के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और पंचायत से लेकर संसद तक सभी जनप्रतिनिधियों को इस दिशा में प्रयत्न करने होंगे।

अपने स्वागत भाषण में गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश तावड़कर ने कहा कि एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए और इसके लिए अन्य हितधारकों के साथ साथ विधानमंडलों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने सुझाव दिया कि कानून निर्माण की प्रक्रिया के दौरान उनके कार्यान्वयन और जनता पर उनके प्रभाव का भी अध्ययन आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि सभी विधायकों का यह कर्तव्य है कि वे लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में लोगों का विश्वास कायम रखने में योगदान दें। गोवा विधान सभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डिसूजा ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। इस अवसर पर श्री ओम बिरला ने गोवा विधान सभा परिसर में पौधारोपण किया।

नवीनतम जानकारी और ख़बरों के लिये पढ़ते रहिए हिंदी दैनिक समाचार पत्र आम मत (AAMMAT.In)

सभी ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें
Follow Us: Facebook | YouTube | Twitter

हिंदी न्यूज़ » राजनीति » लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यपालिका को जनता के प्रति अधिक उत्तरदायी बनाने पर दिया जोर

- Advertisement -
TAGGED:Latest News GoaOM BirlaSpeaker of Parliamentगोवाराज्यवार खबरें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share
- Advertisement -

banner							
banner
वेबसाइट बनाइए तेज़ और सुरक्षित होस्टिंग के साथ
99.9% अपटाइम • फ्री SSL • 24/7 सपोर्ट अभी खरीदें
Get Extra 20% Discount Now

Regional Updates

Court Decision, Jaipur Bomb Blast Case 2008,
“17 साल बाद, जयपुर बम धमाके के मामले में खुलासा – चार आरोपी दोषी करार, सजा का फैसला बाकी”
देश अपराध पश्चिम
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन | Rajasthan20Mukhyamantri20Nishulk20Annapurna20Food20Packet20Scheme20Benefits
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Jaipur Local News Protest Demonstration Against Men Tortured By His Wife, Purush Aayog
समाजसेविका रिचा सैनी पर धार्मिक आघात के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आज 
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राजनीति राज्य
Cmyogi News Mahashivratri 2023
महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों की मंगलकामना के लिए किए अनुष्ठान – सुबह ७ बजे से दोपहर २:४५ बजे तक किए अनुष्ठान
राजनीति क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राज्य
Rajasthan Budget 2023 युवाओं को राहत युवाओं के लिए बजट 12वीं तक मुफ्त शिक्षा सभी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क
बजट में सीएम की घोषणा, सभी प्रतियोगी परीक्षाएं की निःशुल्क
एजुकेशन करिअर क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Advertise Here
300 X 300
Inquire Now

You Might also Like

राजस्थान बजट 2026-27: 6.10 लाख करोड़ का विकास खाका, क्या 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का सपना होगा साकार?

4 सप्ताह ago
Indian Budget 2026 Income Tax Slab 2026
अर्थव्यवस्था

बजट 2026: आयकर स्लैब जस के तस, मिडिल क्लास को नहीं मिली नई राहत

1 महीना ago
Budget 2026 Live Updates Hindi, Nirmala Sitaraman, Indian Budget 2026,
अर्थव्यवस्था

इतिहास बना रहा Budget 2026: रविवार को खुला शेयर बाजार, हर ऐलान पर Live नजर

1 महीना ago
अमेरिका में टिकटॉक के बाद अलीबाबा पर भी लग सकता है बैन | Alibaba
विदेश

अमेरिका में टिकटॉक के बाद अलीबाबा पर भी लग सकता है बैन

6 महीना ago

राजस्थान बोर्ड: 3-12 सितंबर तक होंगी पूरक परीक्षाएं

6 महीना ago
अमेरिकाः अश्वेत नर्स को लगाई गई पहली वैक्सीन, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी पूरी दुनिया को बधाई | America First Vaccination
विदेश

अमेरिकाः अश्वेत नर्स को लगाई गई पहली वैक्सीन, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी पूरी दुनिया को बधाई

6 महीना ago

कोरोना तुझे हराएंगे, हम वॉरियर्स कभी हार नहीं पाएंगे

6 महीना ago

सुशांत केसः 90 दिन में रिया और उनके परिवार पर खर्च हुए थे 3.25 करोड़

6 महीना ago
Show More
Follow US
© 2012-25 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
Join AAM MAT!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?