By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
गुरूवार, 5 मार्च 2026
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Subscribe
Aam Mat News Updates Latest News in Hindi Newspaper AAM MAT India News
  • समाचार
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • कानून
  • नीति
  • वैश्विक मामले
  • संपादकीय
  • विशेष रिपोर्ट
  • जनमत
  • डेटा विश्लेषण
  • संस्कृति
- Advertisement -
Reading: एनआईए के मानद विश्वविद्यालय बनने से होंगे बेहतर शोध कार्यः गहलोत
Share
  • 🔥
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • राज्यवार खबरें
  • जॉब्स
  • रोजगार
  • राशिफल
Font ResizerAa
आम मत न्यूज़आम मत न्यूज़
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • दिल्ली
  • जयपुर
  • जॉब्स
  • विशेष
  • रोजगार
  • राशिफल
  • राजनीति
  • संपादकीय
  • राज्यवार खबरें
Search
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • संपादकीय
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
© 2012-2025 AAM MAT, Owned by TNPL. All Rights Reserved.
एजुकेशन

एनआईए के मानद विश्वविद्यालय बनने से होंगे बेहतर शोध कार्यः गहलोत

Last updated: नवम्बर 13, 2020 8:37 अपराह्न
आममत न्यूज़ डेस्क
4 Min Read
SHARE

आम मत । जयपुर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश के प्रतिष्ठित जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) को मानद विश्वविद्यालय (डीम्ड यूनिवर्सिटी) का दर्जा मिलने से अब संस्थान अपनी जरूरत के हिसाब से सिलेबस तैयार कर सकेगा और बेहतर शोध कार्य होंगे जिसका लाभ आयुर्वेद के विकास में मिलेगा।

गहलोत आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरी की जयंती पर शुक्रवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर को मानद विश्वविद्यालय के रूप में और जामनगर (गुजरात) के आयुर्वेद शिक्षण एवं शोध संस्थान को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में राष्ट्र को समर्पित करने के कार्यक्रम के दौरान वीसी के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 175 साल पहले इस संस्थान की शुरूआत 1845 में बाईजी के मंदिर, जयपुर में हुई थी। 1946 में इसे राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय बनाया गया था। 1976 में भारत सरकार ने इस संस्थान को राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान का दर्जा दिया। इस प्रतिष्ठित संस्थान को आज डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है, इसके लिए मैं केन्द्र सरकार का धन्यवाद देता हूं।

यह भी पढ़ें!
Sensitive Skin को हेल्दी और ग्लोइंग रखेंगे ये 10 असरदार टिप्स
आश्रम 3: इस बार बाबा से दिमागी ताकत से निपटेगी पम्मी पहलवान

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने 2003 में जोधपुर में सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्ण आयुर्वेद विश्वविद्यालय की स्थापना की। यह गुजरात के जामनगर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के बाद देश का दूसरा आयुर्वेद विश्वविद्यालय है। प्रदेश में 10 आयुर्वेद, 10 होम्योपैथी, 3 यूनानी तथा 7 योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय इससे संबद्ध हैं।

राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में मिलती है कई जड़ी-बूटियां

गहलोत ने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग जड़ी बूटियां मिलती है। इन जड़ी बूटियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2002 में स्टेट मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड का गठन किया। वर्ष 2004 में अजमेर में आयुर्वेद औषधि परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की गई। 2010 में होम्योपैथिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए अलग से होम्योपैथिक निदेशालय तथा यूनानी को बढावा देने यूनानी निदेशालय स्थापित किया गया।

राजस्थान को राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत दर्जा देने की मांग

2013 में देश में पहली बार राजस्थान आयुर्वेद नर्सिंग परिषद का गठन किया गया ताकि आयुर्वेद नर्सिंग सेवा को विधिक मान्यता दी जा सके। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय आयुष मंत्रालय को ड्रग एण्ड कॉस्मेटिक एक्ट-1940 में संशोधन कर आयुर्वेद स्टोर संचालन में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता लागू करने, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा परिषद् को वैधानिक दर्जा देने के लिए केन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा परिषद् का गठन करने और केन्द्रीय आयुष नर्सिंग परिषद् की स्थापना करने के संबंध में सुझाव दिए। उन्होंने राजस्थान को राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत विशेष दर्जा देने की मांग भी रखी।

यह भी पढ़ें!
छावा फिल्म रिव्यू: औरंगजेब की नफरत और संभाजी महाराज के स्वराज की लड़ाई
ठीक कहानी, शानदार एक्शन का पैक है…पुष्पा 2: द रूल

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद में नाडी विज्ञान का काफी महत्व है। ऎसे में इसका अधिक से अधिक प्रसार किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा केन्द्रों को वैलनेस सेंटर्स के रूप में स्थापित किये जाने पर जोर दिया ताकि आवश्यक आयुर्वेदिक दिनचर्या, ऋतुचर्या, वनौषधि संरक्षण आदि के बारे में आमजन को परामर्श मिल सके।

- Advertisement -
AAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur RajasthanAAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur Rajasthan

ये भी रहे मौजूद

इस अवसर पर केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नायक, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. ट्रेडॉस, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के निदेशक संजीव शर्मा एनआईए से जुड़े। इनके अलावा आयुर्वेद शिक्षण एवं शोध संस्थान, जामनगर के निदेशक एवं अन्य पदाधिकारी भी वीसी से जुड़े रहे।

हिंदी न्यूज़ » एजुकेशन » एनआईए के मानद विश्वविद्यालय बनने से होंगे बेहतर शोध कार्यः गहलोत

- Advertisement -
TAGGED:प्रमुख खबरें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share
- Advertisement -

banner							
banner
वेबसाइट बनाइए तेज़ और सुरक्षित होस्टिंग के साथ
99.9% अपटाइम • फ्री SSL • 24/7 सपोर्ट अभी खरीदें
Get Extra 20% Discount Now

Regional Updates

Court Decision, Jaipur Bomb Blast Case 2008,
“17 साल बाद, जयपुर बम धमाके के मामले में खुलासा – चार आरोपी दोषी करार, सजा का फैसला बाकी”
देश अपराध पश्चिम
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन | Rajasthan20Mukhyamantri20Nishulk20Annapurna20Food20Packet20Scheme20Benefits
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Jaipur Local News Protest Demonstration Against Men Tortured By His Wife, Purush Aayog
समाजसेविका रिचा सैनी पर धार्मिक आघात के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आज 
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राजनीति राज्य
Cmyogi News Mahashivratri 2023
महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों की मंगलकामना के लिए किए अनुष्ठान – सुबह ७ बजे से दोपहर २:४५ बजे तक किए अनुष्ठान
राजनीति क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राज्य
Rajasthan Budget 2023 युवाओं को राहत युवाओं के लिए बजट 12वीं तक मुफ्त शिक्षा सभी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क
बजट में सीएम की घोषणा, सभी प्रतियोगी परीक्षाएं की निःशुल्क
एजुकेशन करिअर क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Advertise Here
300 X 300
Inquire Now

You Might also Like

File
अपराध

हाथरस कांडः सीबीआई ने केस किया टेकओवर, जल्द शुरू करेगी जांच

6 महीना ago
अमेरिकाः अश्वेत नर्स को लगाई गई पहली वैक्सीन, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी पूरी दुनिया को बधाई | America First Vaccination
विदेश

अमेरिकाः अश्वेत नर्स को लगाई गई पहली वैक्सीन, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी पूरी दुनिया को बधाई

6 महीना ago
New Gst Reform 2025 India, Gst Council India Rate Cut 2025, Aam Mat News India,
अर्थव्यवस्था

नया GST सुधार 2025: आम आदमी की जेब को राहत, व्यापार जगत को नई ताक़त

6 महीना ago
Air India Flight Ai171 Crash, Ahmedabad Plane Crash, London-Bound Air India Flight, Air India Tragedy, Ai171 Accident Update, Ahmedabad Breaking News,
देश

AI171 Accident Update: अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसा, लंदन जा रहे फ्लाइट AI171 के सभी 242 यात्रियों की मौत की आशंका

9 महीना ago
Cbse Board Result 2025, Cbse Result 2025, Cbse Class 10 Result 2025, Cbse Class 12 Result 2025, Cbse Board Exam 2025, Cbse Result Check, Digilocker Cbse Result, Cbse Supplementary Exam 2025, Cbse Pass Percentage 2025,
एजुकेशन

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025: 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित, 93.66% पास (CBSE Result 2025)

10 महीना ago
Trilok Singh, Upsc Topper From Rajasthan, 20Th Rank, Upsc Result 2024,
एजुकेशन

जोधपुर के त्रिलोक सिंह ने UPSC में रच दिया इतिहास, हासिल की 20वीं रैंक – पूरे शहर में जश्न का माहौल

11 महीना ago
Dholpur Road Accident, Rajasthan
राज्य

धौलपुर के सैंपऊ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन पलटी, 25 लोग घायल​

11 महीना ago
Inauguration New Parliament Of India, New Parliament Building,
Opinion

WAQF Amendment Bill, 2025: क्या बदलाव सच में जरूरी हैं?

11 महीना ago
Show More
Follow US
© 2012-25 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
Join AAM MAT!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?