By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
शनिवार, 14 मार्च 2026
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Subscribe
Aam Mat News Updates Latest News in Hindi Newspaper AAM MAT India News
  • समाचार
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • कानून
  • नीति
  • वैश्विक मामले
  • संपादकीय
  • विशेष रिपोर्ट
  • जनमत
  • डेटा विश्लेषण
  • संस्कृति
- Advertisement -
Reading: तीज विशेषः सिंजारे में स्कूटी तो किसी को मिला डायमंड रिंग का गिफ्ट
Share
  • 🔥
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • राज्यवार खबरें
  • जॉब्स
  • रोजगार
  • राशिफल
Font ResizerAa
आम मत न्यूज़आम मत न्यूज़
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • दिल्ली
  • जयपुर
  • जॉब्स
  • विशेष
  • रोजगार
  • राशिफल
  • राजनीति
  • संपादकीय
  • राज्यवार खबरें
Search
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • संपादकीय
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
© 2012-2025 AAM MAT, Owned by TNPL. All Rights Reserved.
लाइफस्टाइल

तीज विशेषः सिंजारे में स्कूटी तो किसी को मिला डायमंड रिंग का गिफ्ट

Last updated: दिसम्बर 8, 2022 6:52 अपराह्न
Pulakit Sharma
7 Min Read
SHARE

आम मत | जयपुर

सावन तीज या हरियाली तीज का नाम आते ही युवतियों का मन झूम उठता है। सावन के सुहाने मौसम में इस त्यौहार का आनंद ही कुछ और है। तीज से एक दिन पहले मनाया जाता है सिंजारा। जिसमें महिलाओं को अपने ससुराल और पिया की तरफ से लहरिया की साड़ी और अन्य उपहार भेंट में मिलते हैं। इस दिन घेवरों की मिठास, महिलाओं के हाथों में मेहंदी और रंग-बिरंगे लहरिया के रंग आपको चारों ओर देखने को मिल जाएंगे। ‘‘आम मत’’ के साथ हुई बातचीत में कुछ इसी तरह के अनुभव बांटे हैं महिलाओं ने। तो आइए जानें इन्हीं की जुबानी :-

पहले सिंजारे पर पति ने दी थी डायमंड रिंग

तीज विशेषः सिंजारे में स्कूटी तो किसी को मिला डायमंड रिंग का गिफ्ट | Pooja 1
इंदौर निवासी पूजा

मध्यप्रदेश के इंदौर की निवासी पूजा ने बताया कि उन्हें पहले सिंजारे पर पति से डायमंड रिंग उपहार में मिली थी। वहीं, ससुराल वालों ने उनका पहला सिंजारा इतनी धूमधाम से मनाया, जिसकी उन्हें उम्मीद भी नहीं थी। उनके सास-ससुर ने उन्हें लहरिया की साड़ियां और कई अन्य उपहार भी दिए। उन्हें उस दिन कोई काम नहीं करने दिया गया। उनके ससुर और पति ने उनके लिए खाना बनाया था। उनकी सास का मानना है कि यह त्यौहार नवयुवतियों के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण होता है। इसलिए इस दिन उन्हें पूरा एंजॉय करना चाहिए। इसके अलावा भी कई चीजें हैं, जो पहले सिंजारे की याद दिलाती है।

पूरा दिन उदास रही, पति ने सरप्राइज देकर किया खुश

तीज विशेषः सिंजारे में स्कूटी तो किसी को मिला डायमंड रिंग का गिफ्ट | Divya
दिव्या गोवला

जयपुर निवासी दिव्या बताती हैं कि यह उनका पहला सिंजारा है। परंपरा के अनुसार, शादी के बाद के पहले सावन पर वे अपने पीहर में ही रह रही थी। उन्हें भी इस दिन का बहुत ज्यादा इंतजार था। साथ ही, वे इस दिन मिलने वाले सिंजारे के गिफ्ट्स का भी बहुत इंतजार कर रही थी। जैसा हर नवविवाहित युवती करती है। सुबह से ससुराल वालों और पति की ओर से इस प्रकार का कोई जिक्र नहीं किया गया। पूरा दिन निकलने के बाद भी ना कोई फोन और ना ही कोई ससुराल से आया। उनका मन बहुत ज्यादा उदास था। उनके पूरे दिन की उदासी तब खुशी में बदली, जब शाम को पीहर में ससुर और पति को गिफ्ट्स लिए खडे़ देखा। इस सरप्राइज से वे बहुत ज्यादा खुश हुई।

यह भी पढ़ें!
Sensitive Skin को हेल्दी और ग्लोइंग रखेंगे ये 10 असरदार टिप्स
आश्रम 3: इस बार बाबा से दिमागी ताकत से निपटेगी पम्मी पहलवान

30 सिंजारे देखे, आज भी खुद को नवविवाहित युवती सा करती हैं महसूस

तीज विशेषः सिंजारे में स्कूटी तो किसी को मिला डायमंड रिंग का गिफ्ट | Yamuna 2
यमुना शर्मा

जयपुर निवासी यमुना शर्मा ने बताया कि वे सुहागिन के रूप में अब तक 30 सिंजारे देख चुकी हैं। इसके बावजूद वे आज भी हर सिंजारे को नवविवाहित युवती की ही तरह पूरे उत्साह से मनाती हैं। इतने सालों के बाद भी हर सिंजारे पर उनके पति उनके लिए लहरिया साड़ी या सूट और अन्य उपहार लाते हैं। अपने पति के द्वारा दी गई साड़ी और ज्वैलरी पहनकर वे सहेलियों के साथ झूला झूलने जाती हैं तो खुद को 18 साल की युवती सा महसूस करती हैं। वे मानती है कि वैसे तो सारे त्यौहारों में ही महिलाएं सजती-संवरती हैं। खासतौर पर सिंजारा एक ऐसा त्यौहार है, जिसका इंतजार हर आयु वर्ग की महिला को रहता है। वे हमेशा इस त्यौहार को पूरे उत्साह के साथ मनाती रहेंगी।

सिंजारे पर पति ने गिफ्ट के रूप में दी स्कूटी

तीज विशेषः सिंजारे में स्कूटी तो किसी को मिला डायमंड रिंग का गिफ्ट | Savita
सविता

जयपुर निवासी सविता बताती हैं कि उनके पहले सिंजारे की सुबह की शुरुआत उनकी सासू मां के दिए लहरिया से हुई। उसे पहन और सज-संवरकर जब वे बाहर आई तो कुछ काम से बाहर गए हुए उनके पति घर आ चुके थे। उनके पति उन्हें घर से बाहर ले गए। जब वे बाहर पहुंची तो एक बड़ा सरप्राइज उनका इंतजार कर रहा था। यह सरप्राइज था स्कूटी। यह गिफ्ट पाकर उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए। वे सोच भी नहीं सकती थीं कि उनकी मन की इच्छा उनके पिया इस दिन के उपहार के रूप में पूरी करेंगे। उनकी सास ने उन्हें पति के साथ स्कूटी ड्राइव करने और झूला झूलने भेजा। जब वे वापस आईं तो उनकी ननद भी घर आ चुकी थीं। सबने मिलकर एकसाथ डिनर किया। वे कहती हैं कि ये दिन मैं अपने जीवन में कभी नहीं भूल सकती।

पति के साथ लिया कैंडल लाइट डिनर का लुत्फ

तीज विशेषः सिंजारे में स्कूटी तो किसी को मिला डायमंड रिंग का गिफ्ट | Ankita 2
अंकिता

जयपुर की ही रहने वाली अंकिता ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि उन्हें सिंजारे के दिन लहरिया आदि के साथ रोज बुके, ढेर सारी चॉकलेट्स और डायमंड रिंग मिले।
उनके पति हाफ डे लेकर घर आ गए थे, क्योंकि अंकिता को झूला झूलना बहुत पसंद है। दोनों तैयार होकर घर से वहां के लिए निकले जहां बहुत सारे इलेक्ट्रिक झूले लगे हुए थे।
वहां पहुंचते ही बारिश आ गई। इस कारण वे झूल नहीं पाए। इससे उनका मूड खराब और मन उदास हो गया। उनके पति ने उनकी मनोस्थिति को भांप लिया था।
इसलिए वे उन्हें एक पार्क में ले गए, जहां पेड़ पर झूला लगा हुआ था। उन्होंने बारिश में ही उन्हें झूला झुलाया। इसके बाद उन्होंने घर आकर कैंडल लाइट डिनर भी किया।

यह भी पढ़ें!
छावा फिल्म रिव्यू: औरंगजेब की नफरत और संभाजी महाराज के स्वराज की लड़ाई
ठीक कहानी, शानदार एक्शन का पैक है…पुष्पा 2: द रूल

तीज पर आपके एक्सपीरियंस हमें भेजने के लिए आपका धन्यवाद।

- Advertisement -
AAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur RajasthanAAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur Rajasthan

दोस्तों भाई-बहन का त्यौहार राखी अब कुछ ही दिन दूर है। कोरोना के कारण दूसरे शहर या देश में रहने वाली बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए नहीं आ सकती हैं। ऐसे में उन्होंने राखी का यह पर्व कैसे मनाया और इससे पहले कभी भी उनका राखी का कोई अनूठा एक्सपीरियंस है तो हमसे शेयर करें। आपके बेहतरीन एक्सपीरियंस को हम अपनी वेबसाइट पर जगह देंगे। साथ ही अपने उस एक्सपीरियंस का फोटो भेजना ना भूलें। हमें aammat.news@gmail.com पर अपने एक्सपीरियंस ईमेल करें।

हिंदी न्यूज़ » संस्कृति » लाइफस्टाइल » तीज विशेषः सिंजारे में स्कूटी तो किसी को मिला डायमंड रिंग का गिफ्ट

- Advertisement -
TAGGED:haryaaliteej
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share
- Advertisement -

banner							
banner
वेबसाइट बनाइए तेज़ और सुरक्षित होस्टिंग के साथ
99.9% अपटाइम • फ्री SSL • 24/7 सपोर्ट अभी खरीदें
Get Extra 20% Discount Now

Regional Updates

Court Decision, Jaipur Bomb Blast Case 2008,
“17 साल बाद, जयपुर बम धमाके के मामले में खुलासा – चार आरोपी दोषी करार, सजा का फैसला बाकी”
देश अपराध पश्चिम
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन | Rajasthan20Mukhyamantri20Nishulk20Annapurna20Food20Packet20Scheme20Benefits
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Jaipur Local News Protest Demonstration Against Men Tortured By His Wife, Purush Aayog
समाजसेविका रिचा सैनी पर धार्मिक आघात के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आज 
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राजनीति राज्य
Cmyogi News Mahashivratri 2023
महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों की मंगलकामना के लिए किए अनुष्ठान – सुबह ७ बजे से दोपहर २:४५ बजे तक किए अनुष्ठान
राजनीति क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राज्य
Rajasthan Budget 2023 युवाओं को राहत युवाओं के लिए बजट 12वीं तक मुफ्त शिक्षा सभी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क
बजट में सीएम की घोषणा, सभी प्रतियोगी परीक्षाएं की निःशुल्क
एजुकेशन करिअर क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Advertise Here
300 X 300
Inquire Now

You Might also Like

Liam Payne One Direction Singer
Biography

क्या आप जानते हैं Liam Payne के ये 5 अनसुने और चौंकाने वाले राज?

1 वर्ष ago
Movie Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer, भूल भुलैया 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज़
एंटरटेनमेंट

भूल भुलैया 3 ट्रेलर: कार्तिक आर्यन एक बार फिर रू बाबा के रूप में लौटे, करेंगे दो मंजुलिकाओं से मुकाबला – [देखें ट्रेलर] |

1 वर्ष ago
Health Care Tips: सर्दियां आते ही सूखी खांसी से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपाय से मिलेगा आराम | Wp Header Logo 106
लाइफस्टाइल

Health Care Tips: सर्दियां आते ही सूखी खांसी से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपाय से मिलेगा आराम

1 वर्ष ago
Malai Kofta Recipe | मलाई कोफ्ता बनाने की रेसिपी-
खाद्य और पेय

Kitchen Hacks: इस तरह घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मलाई कोफ्ता, जानें रेसिपी

1 वर्ष ago
असली और नकली मावे में अंतर, Mawa Food, Mawa Sweets,
खाद्य और पेय

कैसे करें दीवाली पर मावा खरीदने से पहले असली और नकली की पहचान?

1 वर्ष ago
Devara Movie, Box Office Collection
एंटरटेनमेंट

Devara Movie | Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘देवरा’, आधी हुई कमाई, जानिए कुल कलेक्शन

1 वर्ष ago
Iifa Awards 2024 Best Actor Best Film
एंटरटेनमेंट

IIFA Awards 2024: शाहरुख खान ने ‘जवान’ के लिए जीता बेस्ट एक्टर का खिताब, ‘एनिमल’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म

1 वर्ष ago
Big Boss 16 के विनर एमसी स्टैन लापता?
एंटरटेनमेंट

Big Boss 16 के विनर एमसी स्टैन लापता? मुंबई से सूरत तक लगे गुमशुदगी के पोस्टर

1 वर्ष ago
Show More
Follow US
© 2012-25 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
Join AAM MAT!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?