राजनीति खबरें

भाजपा के हुए श्रीराम, Arun Govil ने ली पार्टी की सदस्यता

आम मत | नई दिल्ली

90 के दशक की रामायण में भगवान राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) ने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान पार्टी के महासचिव अरुण सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने दिल्ली स्थित पार्टी के मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। इसके बाद गोविल ने कहा कि इस समय देश के लिए हमारा जो कर्तव्य है, उसे हमें निभाना चाहिए।

उन्होंने (Arun Govil) यह भी कहा कि अब वे देश के लिए योगदान देना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें एक मंच की जरूरत है और बीजेपी आज सबसे अच्छा मंच है। उन्होंने कहा कि पहली बार मैंने देखा कि ममता बनर्जी को “जय श्री राम” के नारे से एलर्जी हुई। जय श्री राम केवल एक नारा नहीं है। 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के बीच अरुण गोविल की बीजेपी में एंट्री खास मानी जा रही है।

पार्टी में क्या रहेगी भूमिका अभी स्पष्ट नहीं

हालांकि, पार्टी में अरुण गोविल (Arun Govil) की जिम्मेदारी क्या होगी यह अभी साफ नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि गोविल (Arun Govil) बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। हालांकि इस बारे में पार्टी या खुद गोविल की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button