By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
शुक्रवार, 23 मई 2025
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Subscribe
Aam Mat News Updates Latest News in Hindi Newspaper AAM MAT India News
  • Home
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
      • ऑटोमोबाइल
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
      • खाना
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
      • राशिफल
      • अंकज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • सरकारी नीतियाँ
    • रिसर्च
    • संपादकीय
      • लेख
      • विशेष
      • समाचार लेख
    • समाज
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Reading: द्रौपदी ने श्रीकृष्ण को तो लक्ष्मी ने राजा बलि को बांधी थी राखी
Share
  • 🔥
  • प्रमुख खबरें
  • राजनीति
  • देश
  • क्षेत्रीय खबरें
  • अपराध
  • विदेश
  • News
  • एंटरटेनमेंट
  • Latest News
  • खेल
Font ResizerAa
आम मत न्यूज़आम मत न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Search
  • Home
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • सरकारी नीतियाँ
    • रिसर्च
    • संपादकीय
    • समाज
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
© 2012-2025 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
- Advertisement -
अध्यात्म

द्रौपदी ने श्रीकृष्ण को तो लक्ष्मी ने राजा बलि को बांधी थी राखी

Last updated: फ़रवरी 15, 2023 2:40 अपराह्न
Sharma M K
5 Min Read
SHARE

– प्रीति शास्त्री

राखी का त्योहार कब और कैसे शुरू हुआ था। इसकी सही और सटीक जानकारी किसी के पास उपलब्ध नहीं है। वहीं, अलग-अलग पुराणों में इसके मनाए जाने के लिए कई कथाएं मिलती हैं। इनमें से कुछ कथाओं से हम आपको बताने जा रहे हैं।

इंद्राणी ने इंद्र को बांधा था रक्षासूत्र

राखी का त्योहार कब शुरू हुआ यह कोई नहीं जानता, लेकिन भविष्य पुराण में वर्णन मिलता है कि देव-दानवों में जब युद्ध शुरू हुआ तब दानव हावी होते नज़र आने लगे। देवताओं के राजा इंद्र घबरा कर बृहस्पति के पास पहुंचे। वहां बैठी इंद्र की पत्नी इंद्राणी सब सुन रही थी। उन्होंने रेशम का धागा मंत्रों की शक्ति से पवित्र करके पति के हाथ पर बांध दिया।

संयोग से वह श्रावण पूर्णिमा का दिन था। लोगों का विश्वास है कि इंद्र इस लड़ाई में इसी धागे की मंत्र शक्ति से ही विजयी हुए थे। उसी दिन से श्रावण पूर्णिमा के दिन यह धागा बांधने की प्रथा चली आ रही है। यह धागा धन, शक्ति, हर्ष और विजय देने में पूरी तरह समर्थ माना जाता है।

यह भी पढ़ें!
योग की कौन सी शैली है आपके लिए सही ? जानें

श्रीकृष्ण की घायल ऊंगली पर द्रौपदी ने बांधा था साड़ी का टुकड़ा

द्रौपदी ने श्रीकृष्ण को तो लक्ष्मी ने राजा बलि को बांधी थी राखी | Draupadi
द्रौपदी ने श्रीकृष्ण को तो लक्ष्मी ने राजा बलि को बांधी थी राखी 3

महाभारत में कृष्ण और द्रौपदी की कहानी है, जिसमें युद्ध के दौरान श्रीकृष्ण की उंगली घायल हो गई थी। इस पर द्रौपदी ने साड़ी में से एक टुकड़ा बांध दिया था। इस पर भगवान कृष्ण ने द्रौपदी को संकट में सहायता करने का वचन दिया था।

एक बार जब कौरव और पांडव ध्रूत क्रीड़ा खेल रहे थे, तब युधिष्ठिर ने द्रौपदी को दांव पर लगा दिया था। इस खेल में पांडवों की हार हुई थी, जिसके कारण कौरव द्रौपदी पर अपना हक मान बैठे थे। दुर्योधन ने दुशासन से द्रौपदी को बाल से घसीटकर राजसभा में लाने के लिए कहा था। इसके बाद वे राजसभा में द्रौपदी को निर्वस्त्र करने लगे।

इस दौरान द्रौपदी ने श्रीकृष्ण को याद कर इज्जत बचाने की प्रार्थना की। भगवान श्रीकृष्ण ने चीर को इतना लंबा कर दिया कि कौरव चाहकर भी द्रौपदी को निर्वस्त्र नहीं कर पाए। ऐसे श्रीकृष्ण ने अपने दिए गए वचन का पालन कर रक्षासूत्र का मान रखा।

यह भी पढ़ें!
घर में प्राकृतिक ब्लीच (Natural Bleach) तैयार कर स्किन को रखें स्वस्थ और सुंदर

लक्ष्मीजी ने भगवान विष्णु को छुड़ाने के लिए राजा बलि को बांधी थी राखी

द्रौपदी ने श्रीकृष्ण को तो लक्ष्मी ने राजा बलि को बांधी थी राखी | Vaman Avatar
द्रौपदी ने श्रीकृष्ण को तो लक्ष्मी ने राजा बलि को बांधी थी राखी 4

स्कन्ध पुराण, पद्मपुराण और श्रीमद्भागवत में वामनावतार नामक कथा में रक्षाबन्धन का प्रसंग मिलता है। कथा कुछ इस प्रकार है- दानवों के राजा बलि ने जब 100 यज्ञ पूर्ण कर स्वर्ग का राज छीनने का प्रयत्न किया तो इन्द्र आदि देवताओं ने भगवान विष्णु से प्रार्थना की। भगवान विष्णु वामन अवतार लेकर ब्राह्मण का वेष धारण कर राजा बलि से भिक्षा मांगने पहुंचे। गुरु के मना करने पर भी बलि ने तीन पग भूमि दान कर दी।

- Advertisement -
AAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur RajasthanAAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur Rajasthan

भगवान ने तीन पग में आकाश-पाताल और धरती नापकर बलि को रसातल में भेज दिया। इस प्रकार भगवान विष्णु द्वारा बलि राजा के अभिमान को चकनाचूर कर देने के कारण यह त्योहार बलेव नाम से भी प्रसिद्ध है। कहते हैं रसातल में जाने के बाद बलि ने अपनी भक्ति से भगवान को प्रसन्न कर लिया। उसने भगवान से अपने समक्ष रहने का वचन लिया।

लंबे समय तक जब भगवान विष्णु घर नहीं लौटे तो माता लक्ष्मी परेशना हो गई। उन्होंने देवर्षि नारद से उपाय पूछा। इस पर नारदजी ने उन्हें उपाय बताया। इसके अनुसार, लक्ष्मी ने राजा बलि को राखी बांधकर भाई बनाया और पति भगवान को अपने साथ ले आईं। उस दिन श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि थी। विष्णु पुराण के एक प्रसंग में कहा गया है कि श्रावण की पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु ने हयग्रीव के रूप में अवतार लेकर वेदों को ब्रह्मा के लिए फिर से प्राप्त किया था। हयग्रीव को विद्या और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है।

हिंदी न्यूज़ » साहित्य » अध्यात्म » द्रौपदी ने श्रीकृष्ण को तो लक्ष्मी ने राजा बलि को बांधी थी राखी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share

Latest News & Updates

Cbse Board Result 2025, Cbse Result 2025, Cbse Class 10 Result 2025, Cbse Class 12 Result 2025, Cbse Board Exam 2025, Cbse Result Check, Digilocker Cbse Result, Cbse Supplementary Exam 2025, Cbse Pass Percentage 2025,
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025: 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित, 93.66% पास (CBSE Result 2025)
एजुकेशन
Operation Sindoor Indian Army, India Pakistan News, Pok Strike,
“ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना ने पाकिस्तान में की एयर स्ट्राइक, 12 आतंकी ढेर, श्रीनगर हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट!”
विदेश
Operation Sindoor Indian Army, India Pakistan News,
ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना ने पहलगाम के आतंकी हमले का लिया बदला, 9 पाकिस्तान और POK ठिकाने तबाह!
विदेश
Discussion On Caste Based Census In India,
जाति आधारित जनगणना को केंद्र सरकार की मंजूरी, सामाजिक नीति निर्माण में लाएगा नया मोड़
देश
Ban On Pakistani Youtube Channels, India'S Digital Strike On Pakistan,
भारत का डिजिटल जवाब: 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध, साइबर मोर्चे पर कड़ा एक्शन
देश
Kashmir Tourism Crisis, Pahalgam Attack Impact, Jammu And Kashmir Tourism, Terrorism And Tourism In India, Tourism Economy Loss,
कश्मीर पर्यटन पर गहराया संकट: आतंकी हमले के बाद 80% बुकिंग रद्द, 2000 करोड़ का अनुमानित नुकसान
देश
India In Un, Yojna Patel, Votan, Victims Of Terrorism Advocacy Network, Un, United Nations, India Pakistan,
संयुक्त राष्ट्र में भारत की पाकिस्तान को कड़ी फटकार: दुष्प्रचार का किया पर्दाफाश
विदेश
Votan, Victims Of Terrorism Advocacy Network, Unoct, United Nations, Un,
संयुक्त राष्ट्र में ‘VoTAN’ नेटवर्क का शुभारंभ: आतंकवाद पीड़ितों की आवाज़ को मिलेगा वैश्विक मंच
विदेश

You Might also Like

Today Horoscope | आज का राशिफल | Aammat News India | 22 नवम्बर 2023 का राशिफल,
राशिफल

10 दिसंबर 2024 का राशिफल: आज का दिन और 12 राशियों के लिए विशेष उपाय

5 महीना ago
Today Horoscope | आज का राशिफल | Aammat News India | 22 नवम्बर 2023 का राशिफल,
राशिफल

9 दिसंबर 2024: 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल – जानिए आज का दिन कैसा रहेगा

5 महीना ago
12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल | Aammat News Weekly Horoscope
राशिफल

8 दिसंबर से 14 दिसंबर 2024 तक 12 राशियों का राशिफल: करियर, प्रेम, धन और स्वास्थ्य

6 महीना ago
Today Horoscope | आज का राशिफल | Aammat News India | 22 नवम्बर 2023 का राशिफल,
राशिफल

8 दिसंबर 2024: 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल – जानिए आज का दिन कैसा रहेगा

6 महीना ago
Today Horoscope | आज का राशिफल | Aammat News India | 22 नवम्बर 2023 का राशिफल,
राशिफल

6 दिसंबर 2024: 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल – जानिए आज का दिन कैसा रहेगा

6 महीना ago
Today Horoscope | आज का राशिफल | Aammat News India | 22 नवम्बर 2023 का राशिफल,
राशिफल

5 दिसंबर 2024: 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल – जानिए आज का दिन कैसा रहेगा

6 महीना ago
Today Horoscope | आज का राशिफल | Aammat News India | 22 नवम्बर 2023 का राशिफल,
राशिफल

4 दिसंबर 2024: 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल – जानिए आज का दिन कैसा रहेगा

6 महीना ago
Today Horoscope | आज का राशिफल | Aammat News India | 22 नवम्बर 2023 का राशिफल,
राशिफल

3 दिसंबर 2024: 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल – जानिए आज का दिन कैसा रहेगा

6 महीना ago
Show More
- Advertisement -
Follow US
© 2012-25 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
Join AAM MAT!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

अभी सब्सक्राइब करें! - "ताज़ा समाचार, न्यूज़ हेडलाइंस और उपयोगी टिप्स – सीधे आपके इनबॉक्स में!"

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?