लाइफस्टाइलवीमनस्वास्थ्य

शरीर को DryFruits का मिले पूरा पोषण तो जानें कैसे करें इनका सेवन

सूखे मेवे (DryFruits) स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर के लिए फायदेमंद भी होते हैं। इनका सेवन करने से अनेक समस्याओं से बचा जा सकता है। मेवों से ज्यादा पौष्टिक, गुणों से भरपूर और भूख मिटाने वाला अन्य कोई विकल्प हो ही नहीं सकता।

चाहे सुबह का नाश्ता हो, शाम को कुछ खाने की इच्छा या रात को भूख लगना। ड्राईफ्रूट्स का सेवन किसी भी समय और किसी भी स्नैक्स से बेहतर होता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इनसे शरीर को पोषण भी मिलता है। अगर आप सोचते हैं कि इन्हें खा लेने भर से ही आपके शरीर को पूरा पोषण मिल पाएगा। तो आपकी यह सोच गलत है। हम आपको बताते हैं कि किस तरीके से इनका सेवन करके आपके शरीर को पूरा पोषण मिल सकता है-

बादाम

शरीर को DryFruits का मिले पूरा पोषण तो जानें कैसे करें इनका सेवन | almonds

शरीर में अम्ल की मात्रा बढ़ने पर हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। प्रतिरक्षा क्षमता घटती है और रक्तचाप (ब्लडप्रेशर) आदि की समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ड्राईफ्रूट्स का सेवन इन समस्याओं में चमत्कारी सिद्ध होता है।

बादाम में विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स का काम करता है। रोजाना बादाम का सेवन करने से ब्लडप्रेशर भी नियंत्रित रहता है। बादाम (Almond) के सेवन से त्वचा चमकदार तथा बाल भी स्वस्थ रहते हैं। बादाम में फाइबर भी होता है और यह पाचन में भी लाभदायक है। इसके सेवन से रक्त में शर्करा की मात्रा भी नियंत्रित रहती है। रोजाना चार भीगे हुए बादाम को छिलके उतारकर खाएं या बादाम का एक गिलास दूध जरूर पीएं। यह आपके शरीर पर असरकारक प्रभाव दिखाएगा।

काजू

शरीर को DryFruits का मिले पूरा पोषण तो जानें कैसे करें इनका सेवन | cashew 1

काजू (Cashew) में जिंक (Zinc) और आयरन प्रचूर मात्रा में होते हैं। इससे शरीर को कई खनिज भी प्राप्त होते हैं, जिनमें से मुख्य हैं कॉपर और मैग्नीशियम। कॉपर बालों के लिए तो मैग्नीशियम हड्डियों के लिए उपयोगी होता है। काजू दिल के लिए भी लाभकारी है। इनमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। हालांकि, इसमें कैलोरी बहुत अधिक होती है। इसलिए इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए।

अखरोट

शरीर को DryFruits का मिले पूरा पोषण तो जानें कैसे करें इनका सेवन | walnut

अखरोट (Walnut) को ड्राईफ्रूट्स का राजा भी कहा जाता है। इसका दिमाग पर तो चमत्कारी प्रभाव होता ही है। साथ ही यह आपकी पूरी बॉडी के लिए भी फायदेमंद है। प्रोटीन (Protein), कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन (Iron), फोस्फॉरस, कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे ढेर सारे पोषक तत्व इसमें मौजूद होते हैं। जो लोग डायबिटीज (Diabetes) से बचना चाहते हैं, उन्हें अखरोट का रोजाना इस्तेमाल करना चाहिए। हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर दिल को स्वस्थ रखने, कब्ज दूर करने, तनाव कम करने और वजन घटाने के लिए इसका उपयोग काफी महत्त्वपूर्ण है। दिनभर में 2-3 अखरोट खाना अच्छा रहता है।

मुनक्का

शरीर को DryFruits का मिले पूरा पोषण तो जानें कैसे करें इनका सेवन | munkka

मुनक्का (Dry Grapes) शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर अनेक बीमारियों से बचाव करता है। औषधीय गुणों का भंडार मुनक्का स्वास्थ्यवर्धक है। यह शरीर की अम्लीयता को संतुलित करता है। मुनक्का में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ये सर्दी-जुकाम को ठीक करने में लाभकारी होते हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में मौजूद कैल्शियम Joint Pain (जोड़ों का दर्द) से बचाता है। यह फेफड़ों (Lungs) को स्वस्थ रखता है। कब्ज (Constipation) को जड़ से खत्म करता है। एनीमिया के रोगी के लिए यह चमत्कारिक उपाय है। प्रतिदिन मुनक्का का प्रयोग करने से एनीमिया की समस्या खत्म होती है। रात को 4-5 मुनक्का भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से बहुत सी समस्याओं से निजात मिलती है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button