खेलअंतराष्ट्रीय खबरेंप्रमुख खबरें

ICC प्लेयर ऑफ द डिकेड सहित 5 श्रेणियों में विराट कोहली नॉमिनेट

आम मत | नई दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के सालाना दिए जाने पुरस्कारों की 5 श्रेणियों में भारतीय कप्तान विराट कोहली को नॉमिनेट किया गया। कोहली को आईसीसी प्लेयर ऑफ डिकेड, स्प्रिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड ऑफ द डिकेड के अलावा तीनों फॉर्मेट के लिए भी नॉमिनेट किया गया।

वहीं, टीम इंडिया के वनडे के उपकप्तान रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 के लिए नामित किया गया। आईसीसी ने मंगलवार को सभी श्रेणियों के लिए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी। विजेता खिलाड़ियों के नामों की घोषणा उन्हें मिलने वाले वोट के आधार पर की जाएगी।

किस कैटेगिरी में कौन खिलाड़ी

ICC प्लेयर ऑफ द डिकेड (पुरुष)

विराट कोहली (भारत), जो रूट (इंग्लैंड), स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड) और एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)।

प्लेयर ऑफ द डिकेड (महिला)

मिताली राज (भारत), झूलन गोस्वामी (भारत), स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज), सुजी बेट्स (न्यूजीलैंड), मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया), एलेसी पेरी (ऑस्ट्रेलिया)।

वनडे प्लेयर ऑफ डिकेड (पुरुष)

एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका), विराट कोहली (भारत), रोहित शर्मा (भारत), लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), कुमार संगकारा (श्रीलंका), मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)।

महिला

एलेसी पेरी (ऑस्ट्रेलिया), मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया), मिताली राज (भारत), सुजी बेट्स (न्यूजीलैंड), शराह टेलर (इंग्लैंड), स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज)।

टेस्ट प्लेयर ऑफ डिकेड

विराट कोहली (भारत), जो रूट (इंग्लैंड), केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड), जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड), रंगना हेराथ (श्रीलंका), याशिर शाह (पाकिस्तान), स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)।

टी-20 प्लेयर ऑफ द डिकेड (पुरुष)

विराट कोहली (भारत), एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया), इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका), लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), रोहित शर्मा (भारत), राशिद खान (अफगानिस्तान), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)।

महिला

मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया), डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज) एलिसा हेली (ऑस्ट्रेलिया), अन्य श्रुबसोले (इंग्लैंड), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), एलेसी पेरी (ऑस्ट्रेलिया)।

ICC प्लेयर ऑफ द डिकेड सहित 5 श्रेणियों में विराट कोहली नॉमिनेट | DHONI ROHIT
ICC प्लेयर ऑफ द डिकेड सहित 5 श्रेणियों में विराट कोहली नॉमिनेट 6

आइसीसी स्प्रिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड ऑफ द डिकेड

विराट कोहली (भारत), ब्रैंडन मैक्कलम (न्यूजीलैंड), मिस्बाह उल हक (पाकिस्तान), महेला जयवर्धने (श्रीलंका), कैथरीन ब्रंट (इंग्लैंड), अन्य श्रुबसोले (इंग्लैंड), केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड), महेंद्र सिंह धोनी (भारत), डेनियल वेटोरी (न्यूजीलैंड)।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button