Beach पार्टी के लिए पूरी दुनिया में सबसे फेमस हैं ये 5 जगह
![Beach पार्टी के लिए पूरी दुनिया में सबसे फेमस हैं ये 5 जगह 4 Beach पार्टी के लिए पूरी दुनिया में सबसे फेमस हैं ये 5 जगह | beach party](https://aammat.in/wp-content/uploads/2020/12/beach-party.jpg)
आम मत | नई दिल्ली
समुद्र किनारे यानी बीच पर घूमना किसे नहीं अच्छा लगता। हर व्यक्ति यह जरूर चाहता है कि जीवन में एक बार वह समुद्र के किनारे अपने जीवनसाथी के साथ सैर करे। वहीं, यंगस्टर्स बीच को पार्टी करने के सबसे शानदार स्थानों में से एक मानते हैं।
कोई भी युवा बीच पर पार्टी करने का कोई मौका नहीं गंवाना चाहेगा। अगर आप बीच पार्टी के शौकीन हैं और उन जगहों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं, जहां बीच पार्टी होती हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। इस खबर में हम आपको दुनिया के बेस्ट पार्टी बीच के बारे में बताने जा रहे हैं।
इबीजा (IBIZA), स्पेन
![Beach पार्टी के लिए पूरी दुनिया में सबसे फेमस हैं ये 5 जगह 5 Beach पार्टी के लिए पूरी दुनिया में सबसे फेमस हैं ये 5 जगह | Ibiza beach party](https://aammat.in/wp-content/uploads/2020/12/Ibiza-beach-party.jpg)
वैसे तो इबीजा एक आइलैंड है, लेकिन वर्तमान में इसे ‘बीच पार्टी’ का पर्यायवाची माना जाता है। 80 के दशक में हिप्पी और फ्लावर चिल्ड्रेन (एक प्रकार के हिप्पी) के यहां हैंगआउट करने के बाद यह जगह दुनियाभर में पार्टी की राजधानी बन गई।
यहां स्टार्स, सेलेब्रिटीज, मॉडल्स का जमावड़ा लगा ही रहता है। इबीजा आईलैंड का सबसे बड़ा समुद्र तट है Playa d’en Bossa Beach। इस बीच पर काफी संख्या में बार और कैफे हैं। आइलैंड पर बोरा-बोरा और डेन बोसा बीच पर बड़ी संख्या में पार्टी होती हैं। इबीजा को समलैंगिक बीच पार्टी के डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है।
माइकोनोस (MYKONOS), ग्रीस
![Beach पार्टी के लिए पूरी दुनिया में सबसे फेमस हैं ये 5 जगह 6 Beach पार्टी के लिए पूरी दुनिया में सबसे फेमस हैं ये 5 जगह | mykonos 1](https://aammat.in/wp-content/uploads/2020/12/mykonos-1.jpg)
यूरोप के छोटे से देश ग्रीस का एक आइलैंड माइकोनोस भी बीच पार्टी के लिए काफी फेमस है। ताड़ के पेड़ों के बीच बने बार आपको अपनी ओर खिंच लेते हैं। यहां पार्टियां जल्दी ही यानी दोपहर 2 बजे ही शुरू हो जाती हैं और अगले दिन सुबह होने तक चलती हैं। यह द्वीप शानदार पार्टीज के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन है। यहां आपको बड़ी आसानी से सेलेब्रिटीज देखने को मिल जाएंगे। यहां देखने के लिए कई ऐतिहासिक स्थल भी हैं।
साउथ बीच, मियामी
मियामी स्थित साउथ बीच वह जगह है, जहां बहुत ही अच्छे लोग पार्टी करते हैं। यहां मौजूद कई ऐसे महंगे क्लब हैं, जिन्होंने समुद्र का कुछ पार्ट भी अपने क्लब के अंदर किया हुआ है। इस एरिया में शानदार लाइटिंग, साउंड और अन्य सेटअप इसे बेहतरीन बना देता है। यहां पॉश लोग पार्टी करते हैं। यहां समय गुजारने का सबसे अच्छा समय रात 11 बजे के बाद है।
![Beach पार्टी के लिए पूरी दुनिया में सबसे फेमस हैं ये 5 जगह 7 Beach पार्टी के लिए पूरी दुनिया में सबसे फेमस हैं ये 5 जगह | south beach](https://aammat.in/wp-content/uploads/2020/12/south-beach.jpg)
यहां समुद्र किनारे टहलने, बाहर खाना खाना या शराब आदि पी लेना और समय से पहले आ जाने से बचने के लिए रिकमंड किया जाता है। यहां बड़ी-बड़ी मॉडलिंग कपंनियां अपने स्काउट्स भी भेजती हैं। पता ही नहीं चलता कि कब कौन आपको स्पॉट कर रहा है। इतना ही नहीं, सफेद रेत वाले इस समुद्र तट पर आप दिन में खाना खा सकते हैं। साथ ही, निक्की बीच पर शाम को स्टिल्ट बिस्तरों पर मस्ती भी मार सकते हैं।
ब्लूमिंगडेल आन जी, हॉलैंड
![Beach पार्टी के लिए पूरी दुनिया में सबसे फेमस हैं ये 5 जगह 8 Beach पार्टी के लिए पूरी दुनिया में सबसे फेमस हैं ये 5 जगह | bloemendaal stopt met vip tafels](https://aammat.in/wp-content/uploads/2020/12/bloemendaal_stopt_met_vip_tafels-1024x683.jpg)
करीब 7 साल पहले यह स्थान एम्स्टर्डम के स्थानीय लोगों के लिए बीच पार्टी करने के लिए खोला गया था। सेटिंग्स नीदरलैंड के सबसे सुंदर तटों में से एक है। ब्लूमिंगडेल साल भर रविवार को पूरे दिन चलने वाली अपनी पार्टियों के लिए फेमस है।
कैंप्स बे, केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में स्थित है कैंपस बे। सफेद रेत वाला यहां का बीच गर्मियों में देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है। कैंपस बे में बार, कैफे और रेस्तरां के साथ ही यहां सेलेब्स और अमीर लोग बीच पर घूमते मिल जाएंगे।
![Beach पार्टी के लिए पूरी दुनिया में सबसे फेमस हैं ये 5 जगह 9 Beach पार्टी के लिए पूरी दुनिया में सबसे फेमस हैं ये 5 जगह | sundowners](https://aammat.in/wp-content/uploads/2020/12/sundowners.jpg)
दिनभर यहां बीच वॉलबॉल खेलते और टैनिंग करते लोग दिखेंगे। वहीं, शाम को सनडाउनर्स एंड इंप्रोम्पट्यू बीच पर आधी रात को पार्टियां होती हैं। गर्मियों की छुट्टियों के मौसम के दौरान जलाए जाने वाले विशाल अलाव के आसपास संगीत, आग-बाजीगर और ढोल बजाने का आनंद लेते लोग दिखाई दे जाते हैं।