By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
शनिवार, 7 मार्च 2026
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Subscribe
Aam Mat News Updates Latest News in Hindi Newspaper AAM MAT India News
  • समाचार
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • कानून
  • नीति
  • वैश्विक मामले
  • संपादकीय
  • विशेष रिपोर्ट
  • जनमत
  • डेटा विश्लेषण
  • संस्कृति
- Advertisement -
Reading: समय बताएगा राजे का ऊंट किस करवट बैठेगा
Share
  • 🔥
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • राज्यवार खबरें
  • जॉब्स
  • रोजगार
  • राशिफल
Font ResizerAa
आम मत न्यूज़आम मत न्यूज़
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • दिल्ली
  • जयपुर
  • जॉब्स
  • विशेष
  • रोजगार
  • राशिफल
  • राजनीति
  • संपादकीय
  • राज्यवार खबरें
Search
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • संपादकीय
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
© 2012-2025 AAM MAT, Owned by TNPL. All Rights Reserved.
संपादकीय

समय बताएगा राजे का ऊंट किस करवट बैठेगा

Last updated: फ़रवरी 27, 2026 11:05 अपराह्न
Pulakit Sharma
4 Min Read
SHARE

Rajasthan Politics: राजस्थान में मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम पर छाए सस्पेंस के बादल छंट गए। सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक भजनलाल शर्मा (Rajasthan New CM – Bhajan Lal Sharma) को विधायक दल का नेता चुना गया। उनके साथ दो उप मुख्यमंत्रियों के नाम पर भी मुहर लगी। इनमें विद्याधर नगर से विधायक दिया कुमारी और दूदू विधायक प्रेम चंद बैरवा शामिल हैं। वहीं, वरिष्ठ नेता और अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाने पर मुहर लगी है।

Highlights
  • Rajasthan New CM Politics: अगर सच है तो प्रश्न ये है कि
  • Rajasthan New CM Politics: सबसे पहला प्रश्न तो यह है कि
Rajasthan New Cm, Bhajan Lal Sharma, Rajasthan Deputy Cm Diya Kumari, Rajasthan Deputy Cm Prem Chand Bairwa, Bjp Rajasthan, Rajasthan Politics News, Aam Mat News
बाएं से दाएं- दीया कुमारी, भजन लाल शर्मा और प्रेम चंद बैरवा

Rajasthan Election 2023: हालांकि, ३ दिसंबर को आए चुनाव परिणाम के बाद से ही अलग-अलग नामों के कयास लगाए जा रहे थे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, ओम माथुर, ओम बिरला, सीपी जोशी जैसे नाम आगे आ रहे थे। चुनाव परिणामों के बाद से ही टीवी और अखबार वाले इन नामों के ही इर्द-गिर्द घूम रहे थे। कुछ ने एक-दो अन्य नाम भी इस लिस्ट में शामिल कर लिए थे, जिनमें तिजारा से विधायक बाबा बालकनाथ का नाम प्रमुख था।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हाथ में विधायकों की लिस्ट लिए जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली स्थित आवास से बाहर निकलती दिखाई दीं तो टीवी चैनलों ने कयासों की कल्पनाएं सातवें आसमान पर पहुंचा दी। कहा जाने लगा कि राजे ने नड्डा को अपने पक्ष के विधायकों की लिस्ट दिखाई है। इसके बाद बातें थड़ी-चौपालों पर लगने लगीं और सरकार के अगले पांच साल कैसे काम करेगी, इस पर चिंतन मनन इन जगहों पर होना शुरू हो गया।

सभी दिमागों के घोड़ों को तब झटका लगा, जब मंगलवार को अकल्पनीय नाम की मुख्यमंत्री के तौर पर घोषणा की गई। समर्थकों में तो खुशी की लहर चल पड़ी और आम लोग ठीक उसी तरह चौंक गए, जैसे छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सीएम नामों के समय हुए थे। हालांकि, कुछ लोग इस मामले में तटस्थ भी थे, क्योंकि दो बार चौंक कर उन्हें समझ आ गया था कि इस बार भी कुछ ऐसा ही होगा और हुआ भी वैसा ही।

यह भी पढ़ें!
Sensitive Skin को हेल्दी और ग्लोइंग रखेंगे ये 10 असरदार टिप्स
आश्रम 3: इस बार बाबा से दिमागी ताकत से निपटेगी पम्मी पहलवान

इससे पहले, भजनलाल शर्मा का नाम घोषित किए जाने के बारे में कहा जा रहा है कि उनके नाम का प्रस्ताव खुद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रखा था। इसमें कितना सच और कितना झूठ है ये मुद्दा नहीं है।

Rajasthan New CM Politics: अगर सच है तो प्रश्न ये है कि

  • क्या संघ और केंद्रीय नेतृत्व राजे को बैक डोर से सत्ता चलाने की छूट दे रहा है?
  • क्या राजस्थान और आगामी आम चुनाव को लेकर मोदी-शाह की जोड़ी कलह से बचने के लिए ऐसा कर रही है?
  • क्या ऐसा करके संघ और भाजपा केंद्र और राजस्थान दोनों जगह राजे को चाहती है?

ऐसे कई प्रश्न अब लोगों के जहन में उठने शुरू होंगे। वहीं, अगर ये दावा झूठा है तो तब भी कई सवालों को जन्म देता है।

यह भी पढ़ें!
छावा फिल्म रिव्यू: औरंगजेब की नफरत और संभाजी महाराज के स्वराज की लड़ाई
ठीक कहानी, शानदार एक्शन का पैक है…पुष्पा 2: द रूल

Rajasthan New CM Politics: सबसे पहला प्रश्न तो यह है कि

  • अब राजे का अगला कदम क्या होगा?
  • क्या राजे पार्टी को साइड लाइन करके खुद को सर्वेसर्वा जताने की कोशिश करेंगी?
  • क्या अब राजे राज्य की नहीं सिर्फ केंद्र की राजनीति में ही रूचि लेंगी?
  • क्या मोदी-शाह ने राजे को राजस्थान की सत्ता से उनकी विदाई की झलक दिखलाई है?

प्रश्न बहुत हैं, जिनका जवाब सिर्फ वक्त के पास है। राजे के आगे केंद्रीय नेतृत्व झुकता है या राजे समय की मांग को समझते हुए केंद्र में राजनीति करना ही उचित समझेंगी। राजे का ऊंट अब किस करवट बैठेगा ये समय ही बताएगा।

- Advertisement -
AAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur RajasthanAAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur Rajasthan


ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. AAMMAT.in पर विस्तार से पढ़ें राजनीति की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

हिंदी न्यूज़ » संपादकीय » समय बताएगा राजे का ऊंट किस करवट बैठेगा

- Advertisement -
TAGGED:Bhajan Lal SharmaBJPDiya KumariPoliticsRajasthan BJPRajasthan Deputy CMRajasthan New CMRajasthan PoliticsVasundhara Raje Politics in Rajasthanराज्यवार खबरें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share
- Advertisement -

banner							
banner
वेबसाइट बनाइए तेज़ और सुरक्षित होस्टिंग के साथ
99.9% अपटाइम • फ्री SSL • 24/7 सपोर्ट अभी खरीदें
Get Extra 20% Discount Now

Regional Updates

Court Decision, Jaipur Bomb Blast Case 2008,
“17 साल बाद, जयपुर बम धमाके के मामले में खुलासा – चार आरोपी दोषी करार, सजा का फैसला बाकी”
देश अपराध पश्चिम
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन | Rajasthan20Mukhyamantri20Nishulk20Annapurna20Food20Packet20Scheme20Benefits
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Jaipur Local News Protest Demonstration Against Men Tortured By His Wife, Purush Aayog
समाजसेविका रिचा सैनी पर धार्मिक आघात के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आज 
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राजनीति राज्य
Cmyogi News Mahashivratri 2023
महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों की मंगलकामना के लिए किए अनुष्ठान – सुबह ७ बजे से दोपहर २:४५ बजे तक किए अनुष्ठान
राजनीति क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राज्य
Rajasthan Budget 2023 युवाओं को राहत युवाओं के लिए बजट 12वीं तक मुफ्त शिक्षा सभी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क
बजट में सीएम की घोषणा, सभी प्रतियोगी परीक्षाएं की निःशुल्क
एजुकेशन करिअर क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Advertise Here
300 X 300
Inquire Now

You Might also Like

Heat Wave Alert In Rajasthan
मौसम

प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हीटवेव की स्थिति – मौसम विभाग की किसानों के लिए नई एडवाइजरी जारी

11 महीना ago
Famous City Jaipur, Pink City Jaipur, Amer Fort Jaipur,
Famous Cities

जयपुर

1 वर्ष ago
Jaipur Tanker Accident: भांकरोटा में टैंकर धमाके से भीषण आग, 4 की मृत्यु, कई घायल |

Jaipur Tanker Accident: भांकरोटा में टैंकर धमाके से भीषण आग, 4 की मृत्यु, कई घायल

1 वर्ष ago
Rising Rajasthan Global Investment Summit 2024
न्यूज़

राजधानी जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट: संभावनाओं का नया युग

1 वर्ष ago
Rahul Gandhi Sambhal Visit,
देश

राहुल गांधी संभल के लिए होंगे रवाना, प्रशासन ने रोके जाने की बनाई रणनीति

1 वर्ष ago
Udaipur City Palace Dispute, Lakshya Raj Singh
न्यूज़

उदयपुर के सिटी पैलेस का विवाद सुलझा, पर्यटकों के लिए फिर खुले द्वार

1 वर्ष ago
Local News Rajasthan, Phalodi News Aam Mat, Rajasthan Local News,
न्यूज़

बापिणी तहसीलदार के खिलाफ ग्रामीणों का धरना: प्रशासनिक कार्यशैली पर उठे सवाल

1 वर्ष ago
Leopard Attack
न्यूज़

सीकर में लेपर्ड का आतंक: युवक पर हमला, रिहायशी इलाके में फैली दहशत

1 वर्ष ago
Show More
Follow US
© 2012-25 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
Join AAM MAT!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?