एंटरटेनमेंटकोरोना अपडेटप्रमुख खबरें

कोरोनाः ऐश्वर्या-आराध्या अस्पताल में भर्ती, बिग बी ने किया इमोशनल ट्वीट

आम मत | मुंबई

बिग बी अमिताभ बच्चन फैमिली के लिए बुरी खबर सामने आई है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पिछले शनिवार को ही बेटे अभिषेक के साथ सीनियर बच्चन को भर्ती होना पड़ा था। अब ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन में भी कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। दोनों को नानावटी अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती कराया गया।

अमिताभ ने इमोशनल ट्वीट किया खुशी में, बीमारी में, आप हमारे बहुत करीब और प्यारे रहे हैं, हमारे शुभचिंतक, हमारे फैन्स, आपने हमेशा हमें अपना उदार प्रेम दिया, स्नेहभरी देखभाल और प्रार्थनाएं। हम आप सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता और आभार व्यक्त करते हैं। इन हालातों में अस्पताल की प्रोटोकॉल, प्रतिबंध!

उल्लेखनीय है कि शनिवार को बिग बी व अभिषेक बच्चन संक्रमण के लक्षण मिलने के कारण नानावटी अस्पताल में भर्ती हुए थे। वहीं, रविवार को ऐश्वर्या और आराध्या भी पॉजिटिव पाए गए थे। उनमें लक्षण नहीं दिखाई देने के कारण होम आइसोलेशन पर डाला गया था। शुक्रवार को दोनों में लक्षण दिखने पर उन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button