प्रमुख खबरेंअध्यात्म

गिनीज बुक में दर्ज हुआ अयोध्या का नाम, एक साथ जलाए गए 6 लाख दीप

आम मत | अयोध्या

अयोध्या में दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है। आज रामनगरी की रौनक कई गुना बढ़ गई है। अयोध्या में इस बार बड़े ही धूमधाम से दिवाली मनाई जा रही है। इस बार की दिवाली खास इसलिए भी है क्योंकि कुछ वक्त पहले ही राम मंदिर की नींव रखी गई थी। इसी खास मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंचे।

अयोध्या दीपोत्सव में शुक्रवार को दीप प्रज्ज्वलन का नया कीर्तिमान बना है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने एक साथ कुल 6,06,569 दीप जलाने का रिकॉर्ड दर्ज किया है। राम की नगरी में राम का गुणगान हो रहा है, पूरी अयोध्या में श्रीराम के जयकारे लगाए जा रहे हैं। वहीं सरयू के किनारे एक लेजर शो का आयोजन हुआ। इस लेजर शो के जरिए रामायण को दिखाया गया।

गिनीज बुक में दर्ज हुआ अयोध्या का नाम, एक साथ जलाए गए 6 लाख दीप | ayodhya 3
गिनीज बुक में दर्ज हुआ अयोध्या का नाम, एक साथ जलाए गए 6 लाख दीप 9
गिनीज बुक में दर्ज हुआ अयोध्या का नाम, एक साथ जलाए गए 6 लाख दीप | ayodhya 2
अयोध्या में लेजर शो के दृश्य
गिनीज बुक में दर्ज हुआ अयोध्या का नाम, एक साथ जलाए गए 6 लाख दीप | ayodhya 1
गिनीज बुक में दर्ज हुआ अयोध्या का नाम, एक साथ जलाए गए 6 लाख दीप 10
गिनीज बुक में दर्ज हुआ अयोध्या का नाम, एक साथ जलाए गए 6 लाख दीप | ayodhya
गिनीज बुक में दर्ज हुआ अयोध्या का नाम, एक साथ जलाए गए 6 लाख दीप 11

और पढ़ें