अपराधप्रमुख खबरें

रिया-शोविक की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ी, 20 तक रहना होगा जेल में

आम मत | मुंबई

ड्रग कनेक्शन में गिरफ्तार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत अवधि मंगलवार को खत्म होनी थी। अब सेशंस कोर्ट ने इसे 14 दिन के लिए और बढ़ा दिया है। इसी तरह, शोविक चक्रवर्ती की भी न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर को खत्म हो रही थी। अब दोनों बहन-भाई को 20 अक्टूबर तक जेल में ही रहना होगा। दोनों भायखला जेल में बंद हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों कई बार जमानत की अर्जी लगा चुके हैं। हालांकि हर बार उनकी अर्जी खारिज हुई है।

एनसीबी ने 8 सितंबर को रिया को गिरफ्तार किया था। एनसीबी सुशांत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है। तभी रिया का नाम सामने आया था। रिया और उनके भाई शोविक के कई ड्रग्स पेडलर्स संग कनेक्शन सामने आए थे।

रिया और शोविक की उनके साथ चैट का भी खुलासा हुआ था। इसके बाद से दोनों को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया। बाद में दोनों को गिरफ्तार किया। रिया और शोविक पर सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदने का आरोप है। दोनों ने ये बात पूछताछ में भी कबूल की है।

और पढ़ें
Back to top button