अपराधप्रमुख खबरें

रिया ने जमानत अर्जी में लिखा, सुशांत ने ड्रग्स की लत के लिए किया इस्तेमाल

– बॉम्बे हाईकोर्ट में गुरुवार को होगी सुनवाई

आम मत | मुंबई

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार रिया और शोविक चक्रवर्ती की जमानत पर बॉम्बे हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होगी। हालांकि सुनवाई बुधवार को होनी थी, लेकिन मुंबई में तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी भरने के कारण अब सुनवाई गुरुवार को होगी। रिया ने अपनी जमानत याचिका में लिखा कि सुशांत ने ड्रग्स की अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए करीबियों का इस्तेमाल किया। सुशांत ने उन्हें (रिया), शोविक और घर के अन्य स्टाफ का इस्तेमाल किया। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया कि वे किसी तरह सबूत ना छोड़ें।

सुशांत को दोस्तों के साथ रहना लगता था अच्छा

जमानत याचिका में रिया ने सुशांत के परिवार पर भी आरोप लगाए। रिया ने लिखा कि सुशांत अमेरिकन टीवी शो एंटूराज से काफी प्रभावित थे। शो में परिवार और दोस्तों के साथ रहने के बारे में दिखाया गया था। सुशांत के यहां सिद्धार्थ पिठानी, सैम, हिमांशु और कई बार उनकी बहन प्रियंका और जीजा भी रहते थे। इन दोस्तों के साथ सुशांत के रहने का कारण था कि इन सभ की दिलचस्पी भी एस्ट्रोनॉमी, ग्लोबल वॉरफेयर और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में थी।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button
“आज की 10 बड़ी खबर | 18 सितंबर 2024” साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? साप्ताहिक राशिफल मेष राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? 9 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 8 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 7 दिसंबर 2023: 12 राशियों के लिए राशिफल: क्या हैं खास आज आपके लिए?