राजनीति खबरेंराष्ट्रीय खबरें

LAC पर बयान: चीन 1993 और 1996 के समझौतों का कर रहा उल्लंघन: राजनाथ

आम मत | नई दिल्ली

संसद के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में लद्दाख स्थित वास्तविक (नियंत्रण रेखा) LAC पर बयान दिया। सिंह ने कहा कि चीन बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती कर 1993 और 1996 के समझौतों का उल्लंघन कर रहा है।

चीन ने समझौतों का सम्मान नहीं किया। उनकी कार्रवाई के कारण एलएसी पर टकराव के हालात बने हैं। मौजूदा स्थिति में चीन ने एलएसी और अंदरुनी इलाकों में सेना और गोला-बारूद जमा किया है। हमने भी जवाबी कदम उठाए हैं। हमारी सेना हर परिस्थिति के लिए तैयार है।

चीन ने दक्षिणी पैंगॉन्ग लेक में 29-30 अगस्त को दोबारा घुसपैठ की कोशिश की और मौजूदा स्थिति को बदलने का प्रयास किया, लेकिन एक बार फिर हमारे जवानों ने इसे नाकाम कर दिया। वहीं, कांग्रेस सांसदों ने सदन से वॉकआउट किया। कहा कि चीन मुद्दे पर उन्हें बोलने नहीं दिया गया। राहुल ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश को गुमराह किया है।

LAC पर बयान

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button
“आज की 10 बड़ी खबर | 18 सितंबर 2024” साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? साप्ताहिक राशिफल मेष राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? 9 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 8 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 7 दिसंबर 2023: 12 राशियों के लिए राशिफल: क्या हैं खास आज आपके लिए?