अपराधप्रमुख खबरें

ड्रग पैडलर गिरफ्तार; भारती-हर्ष को भी देता था ड्रग्स, डिलीवरी बॉय बन करता था सप्लाई

आम मत | मुंबई

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को ड्रग्स सप्लाई करने वाला पैडलर गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पैडलर भारती-हर्ष के अलावा अन्य लोगों को भी ड्रग्स सप्लाई करता था। सूत्रों के अनुसार, मुंबई के बांद्रा कोर्ट जंक्शन से सुनील गवाई नाम के ड्रग सप्लायर को पकड़ा गया। उसके पास से 1.250 किलो ड्रग्स भी बरामद हुए हैं।

पूछताछ के दौरान सुनील ने बताया है कि वह डिलीवरी बॉय बन सभी क्लाइंट्स को ड्रग्स सप्लाई किया करता था। उसने बताया कि पुलिस को चकमा देने के लिए वह हर बार फूड डिलीवरी बॉय बन जाता था। इस बार एनसीबी ने पूरी तैयारी के साथ जाल बिछाया और इस पैडलर को अपनी गिरफ्त में लिया।

सुनील ने ये भी बताया है कि भारती सिंह को भी उसी की तरफ से ड्रग्स सप्लाई किए गए थे। आरोपी पैडलर का नेटवर्क पश्चिमी मुंबई में ज्यादा सक्रिय था। उसके ज्यादातर क्लाइंट्स भी उसी इलाके के थे।

और पढ़ें