आम मत | मुंबई
सुशांत सिंह राजपूत मामले अब पेचीदा होता जा रहा है। वहीं, सुशांत के कोटक महिंद्रा बैंक अकाउंट की डिटेल्स भी सामने आई हैं। इस डिटेल के अनुसार, सुशांक के अकाउंट में पिछले साल 14 अक्टूबर तक 4.64 करोड़ रुपए थे।
सिर्फ 90 दिन में ही बैलेंस घटकर 1.4 करोड़ रुपए रह गया था। बैंक डिटेल्स में पता चला है कि इन 90 दिनों में करीब 3.24 करोड़ रुपए खर्च किया गया, जिनमें से ज्यादातर पैसा सुशांत की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर खर्च हुआ।
कुछ बैंक अकाउंट डिटेल्स जिनमें रिया और उनके परिवार पर खर्चा हुआ
14 अक्टूबर 2019ः बैलेंस | 4.64 करोड़ रुपए |
14 अक्टूबरः रिया के भाई शोविक को ट्रांसफर | 81,901 रुपए |
15 अक्टूबरः शोविक के होटल का खर्च | 4.7 लाख रुपए |
16 अक्टूबरः शोविक के ताज में रुकने का खर्च | 4.3 लाख रुपए कई लाख कुछ दिन और |
14 नवंबरः रिया को ट्रांसफर | 1.5 लाख रुपए |
20-21 नवंबरः रिया के मेकअप आदि पर खर्च | 75 हजार रुपए |
24 नवंबरः रिया की शॉपिंग पर खर्च | 22,220 रुपए |
25 नवंबरः रिया के भाई की ट्यूशन फीस इनके अलावा भी रिया और उसके परिवार को कैश ट्रांजेक्शन हुए | – |
कुल रुपए | 12,29,121 रुपए |
ईडी जल्द ही रिया को भेज सकती है समन
वहीं, सुशांत के खाते से 1.5 करोड़ रुपए का जीएसटी भुगतान भी किया। सुशांत के परिवार का आरोप है कि सुशांत के अकाउंट से रिया चक्रवर्ती और उसके नजदीकी लोगों से 15 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ है।
यह भी पढ़ेंः निजी ट्रेनें चलाने वाली कंपनियां अपने हिसाब से तय कर सकेंगी किराया
वकील विकास सिंह के अनुसार, सुशांत के बैंक अकाउंट की ही नहीं, बल्कि फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की जांच करनी चाहिए। सुशांत का बैंक अकाउंट और क्रेडिट कार्ड पूरी तरह रिया के कंट्रोल में था। इधर, रिया ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
यह भी पढ़ेंः रक्षाबंधन स्पेशल- देश के हर कोने में अलग तरह से मनाई जाती है राखी
हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें जल्द ही समन भी भेजा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि सुशांत के पिता केके सिंह ने आरोप लगाया था कि सुशांत के खाते में 17 करोड़ रुपए थे। पिछले एक साल में 15 करोड़ रुपए का लेन-देन उन खातों में हुआ, जिनसे सुशांत का कोई लेना-देना नहीं था।