अंतराष्ट्रीय खबरेंप्रमुख खबरेंविशेष

Flying Car: हवा में उड़ने वाली कार का सपना हुआ सच, 100 मील की रफ्तार से भर सकती है उड़ान

आम मत | नई दिल्ली

टेराफुगिया की हवा में उड़ने वाली कार (Flying Car) 100 मील की रफ्तार से भर सकती है उड़ान, FAA की मंजूरी

वर्षों पहले उड़ने वाले जहाज के बारे में सोचना ही पागलपन माना जाता था। कुछ समय बाद जब यह हकीकत में बदल गया तो इसे स्वीकार कर लिया गया। पिछले कुछ वर्षों से टैक्नोलॉजी में लगातार बदलाव आ रहे हैं। ऐसे में लोगों की कल्पना उड़ने वाली कार की होनी लगी। उड़ने वाली कार (Flying Car) के इस सपने को हकीकत में बदलने की दिशा में एक मजबूत कदम उठा है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने हाइब्रिड ग्राउंड एयर व्हीकल को मंजूरी दी है। यह व्हीकल 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकता है।

कंपनी फिलहाल इसे रोडेबल एयरक्राफ्ट से संबोधित कर रही है। चीन की कंपनी टेराफुगिया ट्रांजिशन को विशेष हल्के स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट एयरवर्थनेस का प्रमाण पत्र दिया गया है। फिलहाल यह विमान सिर्फ पायलट और फ्लाइंग ट्रेनिंग देने वाले स्कूलों के लिए ही है। माना जा रहा है कि एक साल के भीतर यह कार सड़क सुरक्षा के मानकों पर खरा उतरेगी।

इसे चलाने वाला ड्राइवर किसी भी हवाई अड्डे या नेशनल हाईवे पर इस कार को उतारकर एक मिनट में नॉर्मल कार के तौर पर परिवर्तित कर सकेंगे। कंपनी को उम्मीद है कि वर्ष 2022 तक वे इस हाईब्रिड टू-सीटर का प्रोडक्शन शुरू कर देंगे और उन्हें इसके लिए जरूरी अप्रूवल भी मिल जाएंगे। हालांकि, इस कार के लिए चालक के पास ड्राइविंग के साथ पायलट का लाइसेंस होना भी आवश्यक होगा।

80 दिन की फ्लाइट टेस्टिंग पूरी की

कंपनी के जनरल मैनेजर केविन कॉलबर्न के अनुसार, हमारी टीम रोडेबल एयरक्राफ्ट के क्वालिटी सिस्टम को और सुदृढ़ कर रही है। इसके अहम पहलुओं को पूरा किया है। वहीं, 80 दिन की फ्लाइट टेस्टिंग भी पूरी की है। कंपनी एफएए को 150 तकनीकी डॉक्यूमेंट भी सौंपे थे, जिनकी ऑडिट के बाद एफएए ने मंजूरी दी है।

टेराफुगिया की हवा में उड़ने वाली कार (Flying Car) 100 मील की रफ्तार से भर सकती है उड़ान, FAA की मंजूरी
टेराफुगिया की हवा में उड़ने वाली कार (Flying Car) 100 मील की रफ्तार से भर सकती है उड़ान, FAA की मंजूरी

कुछ ऐसा है रोडेबल एयरक्राफ्ट

1300 पाउंड वजनी रोडेबल एयरक्राफ्ट 100 मील प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और 10 हजार फिट की ऊंचाई तक आसानी से उड़ सकता है। इसमें 100 एचपी रोटेक्स 912आईएस स्पोर्ट फ्यूल इंजन लगा हुआ है। यह एयरक्राफ्ट कम कार प्रिमियम पेट्रोल या 100 एलएल हवाई जहाज के ईंधन पर चल सकती है। इसमें लैंडिंग गियर और 27 फुट चौड़े विंग्सपेन भी लगाए गए हैं। इस कार के पंख ऊपर की और मूड़ जाते हैं, जिससे इसे गैराज में आसानी से खड़ा किया जा सकता है। वर्ष 2018 में इस रोडेबल एयरक्राफ्ट की कीमत 4 लाख डॉलर थी।

चार लोगों के बैठने की क्षमता वाली कार भी होगी विकसित

कंपनी उड़ने वाली कार के कई मॉडल विकसित कर रहा है। जिसमें चार-व्यक्ति टीएफ-एक्स, ऊर्ध्वाधर टेकऑफ़ और लैंडिंग क्षमताओं के साथ चार-सीट हाइब्रिड इलेक्ट्रिक शामिल है। टीएफ-एक्स को सेमी-ऑटोनॉमस माना जाता है। इसमें यात्रियों को पहुंचने के निर्धारित स्थान को कंप्यूटर में टाइप करना होगा। इसके बाद गंतव्य पर पहुंचाने का काम यह स्वयं कर लेगी। यह स्वचालित रूप से हवाई यातायात, खराब मौसम और प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र से बचने में सक्षम होगा। टेराफुगिया की मूल कंपनी वॉल्वो है, जिसे वर्ष 2017 में चीन कंपनी गेली ने खरीद लिया था।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button