प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय खबरें

बंगाल के हल्दिया में पीएम बोले- TMC कर चुकी कई फाउल, जनता जल्द दिखाएगी राम कार्ड

आम मत | कोलकाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दो चुनावी राज्यों असम और पश्चिम बंगाल का दौरा किया। पश्चिम बंगाल के हल्दिया में उन्होंने रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने कई फाउल कर लिए, बंगाल के लोग सब देख रहे हैं। बंगाल के लोग जल्द ही टीएमसी को राम कार्ड दिखाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल फुटबॉल से प्यार करने वाला राज्य है। इसलिए उन्होंने ये बात फुटबॉल की भाषा में ही कही।

प्रधानमंत्री ने हल्दिया में LPG इम्पोर्ट टर्मिनल की शुरुआत की। इसकी अनुमानित लागत 1100 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वहीं, उन्होंने डोभी-दुर्गापुर नेचुरल गैस पाइपलाइन और फ्लाईओवर की भी शुरुआत की। पश्चिम बंगाल गुलामी के दौर में अन्य राज्यों से काफी आगे था। बंगाल में हर इंफ्रास्ट्रक्चर था, नौकरियों के तमाम अवसर थे।

बंगाल के लोगों को जो इज्जत आज मिलती है, उसकी वजह वो कालखंड ही है जिसने देश का मार्गदर्शन किया है। आखिर क्यों बंगाल विकास की उस गति को बरकरार नहीं रख पाया। ऐसा क्या हो गया कि अन्य राज्यों के बंदरगाह व्यापार का केंद्र बनते गए और पश्चिम बंगाल पीछे रह गया।

बंगाल की जनता निर्ममता का शिकार
बंगाल के लोगों की ममता की अपेक्षा थी, लेकिन वह निर्ममता का शिकार हो गया। 10 साल के शासनकाल में यह साफ हो गया कि ये कोई परिवर्तन नहीं बल्कि लेफ्ट का पुनर्जीवन ही है। इससे पश्चिम बंगाल में गरीबी का दायरा बढ़ता गया, उद्योगों में ताले लगते गए। पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत को बदनाम करने की अंतर्राष्ट्रीय साजिश रची जा रही है। चाय और योग जैसी चीजों पर हमला किया जा रहा है, लेकिन क्या आपने दीदी के मुंह से इन साजिशों के खिलाफ एक भी शब्द सुना है।

किसान निधि पर भी बोले मोदी

पूरा देश देख रहा है कि किसानों के नाम पर कौन राजनीतिक रोटी सेंक रहा है और कौन किसानों की स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। मैं आज यहां घोषणा करने आया हूं कि यहां चुनाव के बाद भाजपा सरकार बनने पर पहली कैबिनेट मीटिंग में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसानों के लाभकारी योजनाओं को तेज करने का फैसला लिया जाएगा। इसके साथ ही अब तक के रुके हुए फंड को भी किसानों को दिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button