राजनीति खबरेंप्रमुख खबरें

बर्धमान में नड्डा की हुंकार, बोले- ममता जी अब चिड़िया चुग गई खेत, लोगों ने तय किया आपको जाना है


आम मत | कोलकाता

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे के लिए पहुंचे। उन्होंने बर्धमान में राधा गोविंद मंदिर में पूजा की। जेपी नड्डा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एक मुट्ठी चावल जो मैंने किसानों से दान लिया है और आगे जाकर गांव में भी उनसे दान लेने वाला हूं। आज से 24 तारीख तक हमारे कार्यकर्ता 40 हजार ग्राम सभाओं में जाकर किसानों से अन्न लेंगे और दुर्गा मां की सौगंध खाएंगे कि उनकी लड़ाई भाजपा का कार्यकर्ता लड़ेगा।

नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों का बजट 6 गुना बढ़ा दिया है। इसी के साथ स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को पीएम मोदी ने लागू किया। नड्डा ने कहा कि अब जब ममता की जमीन खिसक चुकी है तो उन्हें किसान याद आ रहे हैं। अब पछताए होत क्या जब चिडिया चुग गई खेत…जेपी नड्डा ने कहा कि अब किसानों को मदद देने का क्या फायदा जब चिडिया चुग गई खेत। बंगाल के लोगों ने तय कर चुका है कि आपको जाना है और बीजेपी को लाना है।

उन्होंने आगे कहा कि यहां ईस्ट वेस्ट मेट्रो बन रही है, जिसपर लगभग 8,575 रुपए खर्च हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल में 3,665 नेशनल हाईवे बने हैं। ये सब मोदी जी ने किया है। पश्चिम बंगाल की भी 17 मंडियां eNAM से जुड़ चुकी हैं। इन मंडियों के माध्यम से किसान अपना सामान देश के किसी भी कोने में अच्छे दाम पर बेच सकता है।

ममता केंद्र की योजनाओं पर लगा रही हैं अपना नाम

नड्डा ने कहा कि ममता केंद्र की योजनाओं में अपना नाम लगाकर चला रही है, लेकिन नाम बदलने से ममता दीदी क्या क्या बदलेगी, नरेंद्र मोदी लोगों के दिलों में बसे हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि ममता ने वादा किया था कि वो मां, माटी और मानुष के लिए काम करेंगी। ममता बनर्जी ने तोलाबाजी, तुष्टिकरण और तानाशाही के लिए काम किया। नड्डा ने कहा कि यहां अंतिम संस्कार के लिए भी कटमनी देनी पड़ती है।

Show More

Related Articles

Back to top button