अंतराष्ट्रीय खबरेंराजनीति खबरें

जापानः मुख्य सचिव सुगा भी पीएम पद की दौड़ में, दावेदारी की आधिकारिक घोषणा की

आम मत | टोक्यो

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के इस्तीफा देने के बाद अब नए प्रधानमंत्री के लिए कवायद शुरू हो गई है। जापान के मुख्य सचिव योशिहिडे सुगा ने पीएम पद के लिए दावेदारी पेश की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे सत्तारुढ़ दल के नेतृत्व के लिए तैयार हैं।

सुगा के इस ऐलान के बाद से उन्हें आबे के बाद पीएम की कुर्सी संभालने के लिए प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से पेट की बीमारी से परेशान चल रहे शिंजो आबे ने 28 अगस्त को पद से इस्तीफा दिया था।

अब सत्तारुढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी 14 सितंबर को आबे का उत्तराधिकारी चुनेगी। प्रधानमंत्री की दौड़ में सुगा के अतिरिक्त पूर्व रक्षामंत्री शिगेरू इशिबा और पूर्व विदेश मंत्री फ्यूमियो भी शामिल हैं। 14 सितंबर को पार्टी में मतदान के बाद आबे के उत्तराधिकारी का चयन होगा।

अंतरराष्ट्रीय खबरों के लिए सब्सक्राइब करें
आम मत

[newsletter_form type=”minimal” lists=”undefined” button_color=”undefined”]

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button