राजनीति खबरेंविशेष

जम्मू-कश्मीरः जीसी मुर्मू का इस्तीफा, राजीव महर्षि हो सकते हैं नए एलजी

आम मत | नई दिल्ली / जम्मू

नए केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल (लेफ्टिनेंट गवर्नर) जीसी मुर्मू ने पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों की मानें तो उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनका इस्तीफा मंजूर किया गया है या नहीं।

बताया जा रहा है कि राजीव महर्षि को जम्मू-कश्मीर का नया एलजी बनाया जा सकता है। महर्षि वर्तमान में भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) हैं और इस सप्ताह रिटार हो रहे हैं। माना जा रहा है कि मुर्मू को महर्षि की जगह कैग नियुक्त किया जाएगा।

मुर्मू पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में उनके प्रिंसिपल सेक्रेटरी रहे थे

गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी जीसी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में उनके प्रिंसिपल सेक्रेटरी थे। केंद्र की मोदी सरकार 2.0 ने सत्ता में आने के महज तीन महीनों में अभूतपूर्व फैसला लिया था। इस फैसले में जम्मू-कश्मीर में पिछले 70 सालों से प्रभावी अनुच्छेद 370 को बेअसर कर दिया गया था।

साथ ही, दो नए केंद्रशासित प्रदेशों का गठन किया गया था। इसमें लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग करते हुए दोनों को अलग-अलग केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया था। जीसी मुर्मू को नए केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का पहला उप राज्यपाल (एलजी) नियुक्त किया गया था।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button