प्रमुख खबरेंयूपीराजनीति खबरें

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन; यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

AAMMAT News Desk | New Delhi

सपा सरंक्षक एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का निधन आज सुबह १० अक्टूबर २०२२ को हो गया। वे ८२ वर्ष के थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली।

Mulayam Singh Yadav Passed Away
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन; यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
Mulayam Singh Yadav
Mulayam Singh Yadav

यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

उनके निधन के कारण यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पिता मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का काफिला लेकर शाम 5.23 बजे सैफई पहुंचे। इस दौरान समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए सैफई के लिए ले जाया गया है। इस दौरान जब शव यात्रा मथुरा के मांट और बाजना से गुजरी तो वहां पहले से मौजूद लोगों की भीड़ ने अपने नेता को अंतिम विदाई दी।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन; यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
चंदन की लकड़ी से होगा अंतिम संस्कार
Mulayam Singh Yadav
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन; यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित 8

इसके बाद ये यात्रा आगरा के खंदौली टोल प्लाजा पर पहुंची। यहां पहले भी पहले से ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं और लोगों की भीड़ जमा हो रखी थी। शव यात्रा को देख लोगों की आंखे नम हो गईं।

चंदन की लकड़ी से होगा अंतिम संस्कार

सपा संरक्षक एवं यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ी से होगा। इत्रनगरी कन्नौज से लकड़ी और फूल लेकर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सैफई पहुंचे हैं। मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का काफिला अलीगढ़ के टप्पल में यमुना एक्सप्रेसवे से होकर गुजरा है। जहां समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी और उन्होंने पार्थिव शरीर के दर्शन किए। इस दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

Follow Us for Latest Updates: Facebok

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button