अध्यात्म

राममंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान को गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की तैयारी

आम मत | नई दिल्ली

राममंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान को गिनीज बुक में दर्ज कराने की तैयारी शुरू हो गई है। अखिल भारतीय संत समिति का कहना है कि 43 दिनों में विहिप और साधु संत देश भर में 11 करोड़ हिंदू परिवार से धनसंग्रह के लिए संपर्क करेंगे।

अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर सरकारी पैसे के बजाय दान के पैसे से बनेगा। इसके लिए अखिल भारतीय संत समिति और विश्व हिन्दू परिषद मकर संक्रांति से माघी पूर्णिमा तक देशव्यापी निधि संग्रह अभियान चलाएगा। आयोजन धर्म की दृष्टि से अब तक का सबसे बड़ा होगा।

संत समिति का प्रयास है कि इस अभियान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जाए। संतों और विश्व हिंदू परिषद के चार लाख से अधिक लोग इस अभियान में शहर और गांव के हर घर तक जाएंगे। 43 दिनों में 11 करोड़ परिवारों के 60 करोड़ हिंदुओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button