आम मत | नई दिल्ली
अगर किसी पति को वैलेंटाइंस डे पर एक ऐसा गिफ्ट मिले, जिससे वह शर्मसार हो सकता है तो कैसा होगा। आप सोच रहे होंगे ऐसा किसी के साथ कभी ना हो, लेकिन ऐसा सच में हुआ है। अमेरिका में एक पत्नी ने पति को एक ऐसा ही गिफ्ट दिया और साथ ही उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसे एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
यह पूरा वाकया अमेरिका का है, जहां ग्लोरिया नामक एक टिकटॉक यूजर ने अपने पति को वैलेंटाइंस डे पर अजीबोगरीब गिफ्ट देने का वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा- ‘आपने पति/बॉयफ्रेंड को वैलेंटाइंस डे पर क्या गिफ्ट दिया?’ वीडियो को एक ही दिन में एक करोड़ 38 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
ग्लोरिया ने उन सभी महिलाओं की तस्वीरें इंस्टाग्राम से डाउनलोड कीं और फिर उन्हें प्रिंट किया। इसके बाद फोटोज को एक स्टिक से लगाकर वैलेंटाइंस डे के गिफ्ट के तौर पर पति को दिया। ग्लोरिया ने लिखा कि हर कोई अपने पार्टनर को गिफ्ट देने की बात कह रहा है। मैं भी अपना ‘क्यूट लिट्ल बॉक्स’ दिखाती हूं। काफी लोगों ने ग्लोरिया की तारीफ की तो कई ने सवाल भी उठाए।
एक यूजर ने कमेंट किया कि उन्हें अपने पति का रिएक्शन भी पोस्ट करना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि पति को यह जरूर पसंद आया होगा। वहीं, एक शख्स ने कहा कि क्या पति अन्य महिलाओं की तस्वीरें लाइक नहीं कर सकता, अच्छा है मैं सिंगल हूं! वहीं, बाद में ग्लोरिया ने एक अलग वीडियो में पति का रिएक्शन भी शेयर किया।