एंटरटेनमेंटप्रमुख खबरेंलाइफस्टाइल

जांच रिपोर्ट में पता चला सुशांत ने की थी खुदकुशी, विसरा के बाद होगी पुष्टि

आम मत | मुंबई

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। सुशांत सिंह के शव का पंचनामा करने वाले पांच सदस्यीय डॉक्टरों की टीम की राय भी पुलिस ले चुकी है। साथ ही, कमरे, पंखे, बेड और फंदे की ऊंचाई आदि का भी माप ले चुकी है। अब पुलिस एक-दो सप्ताह में आने वाली विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालांकि, सबूतों, जांच रिपोर्ट का नतीजा आत्महत्या ही निकला है। इसलिए पुलिस ने उनकी मौत के पीछे साजिश से इनकार करते हुए इसे सुसाइड का मामला ही माना है। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस ने हर एंगल से इसकी जांच की। कुछ चीजों के बाद शक की गुंजाइश नहीं बची कि यह खुदकुशी का मामला नहीं है।

इन चार बिंदुओं के बाद पुलिस ने माना आत्महत्या का मामला

  • पुलिस के अनुसार, जिस कमरे में सुशांत ने खुदकुशी की थी वह अंदर से बंद था। इसकी पुष्टि सुशांत के तीनों कर्मचारियों और उनकी बहन ने भी की थी। जब चाबी बनाने वाले ने ताला खोला तब सुशांत की बहन वहीं मौजूद थी। जांच में भी यही स्पष्ट हुआ कि ताला अंदर से बंद था, उससे छेड़छाड़ नहीं हुई।
  • जिस कमरे के पंखे से लटक कर सुशांत ने आत्महत्या की थी। उस पंखे की पंखुड़ियों से बेड तक की ऊंचाई 5 फीट 11 इंच है। वहीं, सुशांत की लंबाई 5 फीट 10 इंच थी। सुशांत के खड़े होने के बाद सुशांत और बिस्तर में एक इंच का फासला रहा। फॉरेंसिक विशेषज्ञों और पुलिस के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत की बहन और उनके कर्मचारियों ने जब सुशांत को फंदे पर झूलते हुए देखा तब सुशांत के पांव बेड के ऊपर नहीं, बल्कि बेड के दूसरी ओर जमीन की तरफ लटके थे। जमीन से पंखे तक की ऊंचाई 8 फीट थी।
  • जांच में सामने आया कि सुशांत के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। अगर उनकी किसी से हाथापाई हुई होती तो कोई ना कोई निशान शरीर पर मिलते ही। सुशांत ने जो शॉर्ट और टी शर्ट पहने हुए थे, उस पर भी किसी प्रकार का कोई निशान नहीं मिला।
  • सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के 6 चश्मदीद हैं। इनमें एक सुशांत की बहन, सुशांत के तीन कर्मचारी, उनके साथ रहने वाला एक दोस्त और एक चाबीवाला। सभी के बयान एक जैसे ही थे। इससे पुलिस की जांच रिपोर्ट आत्महत्या करने के रिजल्ट पर ही पहुंची। अब पुलिस विसरा रिपोर्ट के आने के बाद अंतिम रिपोर्ट दायर कर देगी।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button