एंटरटेनमेंट

कैंसर की पुष्टि के बाद कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर Spot हुए संजय दत्त

आम मत | मुंबई

संजय दत्त को फेफड़ों के कैंसर की पुष्टि हुई है। वे जल्द ही अमेरिका इलाज कराने के लिए जाने वाले हैं। यहां वे 3 महीने तक इलाज कराएंगे। वे मुंबई के ही कोकिलाबेन अस्पताल के भी चक्कर लगा रहे हैं।

कैंसर की पुष्टि के बाद कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर Spot हुए संजय दत्त | sanju baba 1
कैंसर की पुष्टि के बाद कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर Spot हुए संजय दत्त 7

मंगलवार को एक बार फिर से संजय दत्त पत्नी मान्यता के साथ कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे। इस दौरान संजय दत्त नीला कुर्ता और सफेद पायजामा पहने थे। वहीं, मान्यता पिंक कलर के सूट में नजर आई।

गाड़ी में बैठने से पहले वे पत्नी मान्यता को भी कुछ समझाते हुए दिखे। एक रिपोर्ट के अनुसार, संजय को जब बीमारी के बारे में पता चला तो वे शॉक हो गए थे। बाद में उन्होंने बीमारी को स्वीकार कर लिया।

वे अब कैंसर से लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। संजू के बेस्ट फ्रेंड परेश गहलानी ने इंस्टाग्राम पर उनके लिए इमोशनल पोस्ट लिखी।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button