एंटरटेनमेंटप्रमुख खबरें

निर्देशक अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने लगाया यौन शोषण का आरोप

आम मत | मुंबई

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप शनिवार को यौन शोषण के आरोपों में घिर गए हैं। अनुराग पर अभिनेत्री पायल घोष ने ये आरोप लगाए। इसके बाद से अनुराग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। पायल घोष ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए अनुराग पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई।

पायल अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा – ‘अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की और बुरा बर्ताव किया। पायल ने प्रधानमंत्री को टैग करते हुए लिखा- ‘प्लीज इस पर एक्शन लीजिए और देश को इस शख्स के पीछे छिपा शैतान दिखाएं। मैं जानती हूं कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है, मेरी सुरक्षा खतरे में हैं। कृप्या मदद कीजिए। साथ ही, पायल ने एक तेलुगु न्यूज चैनल का लिंक भी साझा किया है। इस लिंक में एक वीडियो है जिसमें पायल अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगा रही हैं। पायल ने अनुराग कश्यप, कंगना रनौत और करण जौहर को भी इस ट्वीट में टैग किया। हालांकि, अभी तक अनुराग का मामले में किसी प्रकार का कोई बयान सामने नहीं आया है।

Show More

Related Articles

Back to top button