एंटरटेनमेंट

FilmFare: इरफान बेस्ट एक्टर तो तापसी बेस्ट एक्ट्रेस, गुलाबो सिताबो और थप्पड़ की रही धूम

आम मत | मुंबई

66वें फिल्मफेयर (FilmFare) अवॉर्ड्स का एलान कर दिया गया है। कोरोना ने दुनिया में बहुत सी चीजें बदल दी हैं। अवॉर्ड सेरेमनी भी इससे अछूता नहीं है। पिछले साल लॉकडाउन की वजह से फिल्म उद्योग को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद मेकर्स से लेकर कलाकार तक अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने की कोशिश करते दिखे। इन्हीं कलाकारों और फिल्मों से जुड़े सदस्यों के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड की घोषणा की गई।

लॉकडाउन की वजह से कई फिल्में सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं, जैसे- गुलाबो सिताबो, गुंजन सक्सेना और दिल बेचारा। बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा के लिए फराह खान को मिला। इसके अलावा गुलाबो सिताबो कई अवॉर्ड जीतने में कामयाब रही। इरफान खान को इंग्लिश मीडियम के लिए बेस्ट एक्टर और तापसी पन्नू को थप्पड़ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के पुरस्कार (FilmFare) से नवाजा गया। थप्पड़ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया।

FilmFare: इन्हें मिले ये पुरस्कार

  • बेस्ट एक्शन- तानाजी: द अनसंग वॉरियर, रमजान बुलुट और आरपी यादव
  • बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- थप्पड़, मंगेश उर्मिला धाकड़े
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- गुलाबो सिताबो, अविक मुखोपाध्याय
  • बेस्ट कोरियोग्राफी- दिल बेचारा, फराह खान
  • बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइन- गुलाबो सिताबो, वीरा कानपुरे
  • बेस्ट एडिटिंग- थप्पड़, यशा पुष्पा रामचंदानी
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- गुलाबो सिताबो, मानसी ध्रुव मेहता
  • बेस्ट साउंड डिजाइन- थप्पड़, कामोद खराडे
  • बेस्ट वीएफएक्स- तानाजी: द अनसंग वॉरियर, प्रसाद सूतर
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- राघव चैतन्य, ‘एक टुकड़ा धूप’, थप्पड़
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- असीस कौर, ‘मलंग’ टाइटल ट्रैक
  • बेस्ट म्यूजिक एलबम- प्रीतम, लूडो
  • बेस्ट डायलॉग अवॉर्ड- जूही चतुर्वेदी, गुलाबो सिताबो
  • बेस्ट फिल्म- थप्पड़
  • बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)- एब आले ऊ, प्रतीक वत्स
  • बेस्ट निर्देशक- ओम राउत, तानाजी: द अनसंग वॉरियर
  • बेस्ट एक्टर (मेल)- इरफान खान, अंग्रेजी मीडियम
  • बेस्ट एक्टर (क्रिट्क्स)- अमिताभ बच्चन, गुलाबो सितारबो
  • बेस्ट एक्टर (फीमेल)- तापसी पन्नू, थप्पड़
FilmFare
FilmFare: इरफान बेस्ट एक्टर तो तापसी बेस्ट एक्ट्रेस, गुलाबो सिताबो और थप्पड़ की रही धूम 6

FilmFare शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड्स

  • बेस्ट फिल्म (फिक्शन)- अर्जुन
  • बेस्ट एक्टर (फीमेल)- पूर्ति सावरदेकर, द फर्स्ट वेडिंग
  • बेस्ट एक्टर (मेल)- अरनव अब्दगिरे, अर्जुन
  • बेस्ट फिल्म (पॉपुलर च्वॉइस)- देवी
  • बेस्ट फिल्म (नॉन फिक्शन)- बैकयार्ड वाइल्डलाइफ सैंक्चअरी

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button