एंटरटेनमेंट

किसान आंदोलन के विरोध में बोली कंगना, इस पंजाबी सिंगर ने लगा दी क्लास

आम मत | मुंबई

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इस बार भी कंगना कुछ ऐसा बयान दे डाला, जिसके बाद वह ना सिर्फ ट्रोलर्स की ट्रोलिंग का शिकार हुई। बल्कि, कई फिल्मी सितारों के भी निशाने पर आईं। कंगना ने किसान आंदोलन पर अपनी राय रखी, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों का समर्थन किया गया। साथ ही, अनर्गल बयानबाजी भी कर दी। कंगना के इस बयान पर पंजाबी सिंग जसबीर जस्सी ने कंगना की क्लास लगा दी।

कंगना के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए जस्सी ने तंज कसा। उन्होंने लिखा- मुम्बई नगर निगम ने एक चबूतरा तोड़ा था तो दुनिया सिर पे उठाये घूमती थी। किसान की माँ, जमीन दांव पर लगी है और बात करती है समझाने की। किसान के हक नहीं बोल सकती तो उसके खिलाफ तो मत बोलो। चापलूसी और बेशर्मी की भी कोई हद होती है, @KanganaTeam

कंगना ने यह किया था ट्वीट

कंगना रनौत ने किसानों के संदर्भ में दिया गया मोदी के भाषण का ट्वीट शेयर करते हुए लिखा- मोदी जी कितना समझाएंगे, कितनी बार समझाएंगे? शाहीन बाग में खून की नदियां बहाने वाले भी खूब समझते थे की उनकी नागरिकता कोई नहीं छीन रहा, लेकिन फिर भी उन्होंने दंगे किए। देश में आतंक फैलाया और अंतरष्ट्रीय स्तर पे खूब पुरस्कार भी जीते। इस देश को जरूरत है धर्म और नैतिक मूल्यों की।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button