एंटरटेनमेंटकोरोना अपडेट

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोरा कोरोना पॉजिटिव, हुए सेल्फ आइसोलेट

आम मत | मुंबई

कोरोना का कहर बॉलीवुड में भी लगातार देखने को मिल रहा है। कई टीवी और फिल्म स्टार इससे पीड़ित हो चुके हैं। अब मलाइका अरोरा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। अर्जुन कपूर ने रविवार दोपहर को इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने पॉजिटिव होने की जानकारी दी।

https://www.instagram.com/p/CEydxJNp3mB/?igshid=1k7ez1hdzy20d
मलाइका ने भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की

इसी तरह, रविवार रात को ही फेमस डांसर, एक्टर और जज मलाइका अरोरा ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की। इससे पहले इंडियाज बेस्ट डांसर शो के 7 से 8 क्रू मेंबर्स पॉजिटिव मिल चुके हैं। इस शो को टेरेंस लुइस और गीता कपूर के साथ मलाइका अरोरा भी जज करती हैं। शो के मेकर्स ने बुधवार तक के लिए शूटिंग रोकने का फैसला लिया है।

बॉलीवुड से जुड़ी अपडेट खबरोें के लिए सब्सक्राइब करें
आम मत

[newsletter_form type=”minimal” lists=”undefined” button_color=”undefined”]

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button