खेलप्रमुख खबरेंराष्ट्रीय खबरें

रोहित सहित 5 का खेल रत्न पक्का, साक्षी मलिक- मीराबाई को नहीं मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

आम मत | नई दिल्ली

क्रिकेटर रोहित शर्मा सहित पांच खिलाड़ियों को इस वर्ष दिए जाने वाले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पर खेल मंत्रालय ने मुहर लगा दी। वर्ष 2020 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार की आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को कर दी गई। वहीं, इस साल 27 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा।

हालांकि, चयन समिति ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए पहलवान साक्षी मलिक और विश्व भारोत्तोलन चैम्पियन मीराबाई चानू सहित 29 लोगों के नाम की सिफारिश की थी। दोनों खिलाड़ियों के नाम अर्जुन पुरस्कार की लिस्ट से हटा दिया गया है। इसका कारण है, साक्षी और चानू को पूर्व में देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न दिया जा चुका है।

रोहित सहित 5 का खेल रत्न पक्का, साक्षी मलिक- मीराबाई को नहीं मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड | Khel ratna 11
रोहित शर्मा, विनेश फोगाट, मरियप्पन और रानी रामपाल को मिलेगा खेल रत्न

साक्षी को वर्ष 2016 और मीराबाई को 2018 में खेल रत्न मिला था। इस बार इन दोनों का नाम अर्जुन अवॉर्ड की लिस्ट में शामिल करने पर काफी आलोचना भी हुई थी। इन पुरस्कारों के अलावा 13 द्रोणाचार्य, 15 ध्यानचंद सहित 13 अन्य पुरस्कारों की भी घोषणा की गई।

इन्हें मिलेंगे पुरस्कार

राजीव गांधी खेल रत्नः रोहित शर्मा (क्रिकेट), विनेश फोगाट (कुश्ती), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), मरियप्पन थंगवेलु (पैरा एथलीट), रानी रामपाल (कुश्ती)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार (Lifetime कैटेगरी): धर्मेंद्र तिवारी (तीरंदाजी), पुरुषोत्तम राय (एथलेटिक्स), कृष्ण कुमार हुड्डा (कबड्डी), रोमेश पठानिया (हॉकी), विजय भालचंद्र मुनीश्वर (पैरा पावरलिफ्टिंग), शिव सिंह (बॉक्सिंग), नरेश कुमार (टेनिस), ओमप्रकाश दहिया (कुश्ती)।

नियमित श्रेणी: जूड फेलिक्स सेबेस्टियन (हॉकी), योगेश मालवीय (मल्लखंब), जसपाल राणा (निशानेबाजी), कुलदीप कुमार हांडू (वुशु), गौरव खन्ना (पैरा बैडमिंटन)

अर्जुन पुरस्कार: अतनु दास (तीरंदाजी), दुती चंद (एथलेटिक्स), सात्विक साईराज रंकीरेड्डी (बैडमिंटन), चिराग चंद्रशेखर शेट्टी (बैडमिंटन), विशेष भृगुवंशी (बास्केटबॉल), सूबेदार मनीष कौशिक (मुक्केबाजी), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी),ईशांत शर्मा (क्रिकेट) दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), सावंत अजय अनंत (अश्वारोही), संदेश झिंगन (फुटबॉल), अदिति अशोक (गोल्फ), आकाशदीप सिंह (हॉकी), दीपिका (हॉकी), दीपक हुड्डा (कबड्डी), काले सारिका सुधाकर (खो खो), दत्तू बबन भोकानल (रोइंग), मनु भाकर (निशानेबाजी), सौरभ चौधरी (निशानेबाजी), मधुरिका सुहास पाटकर (टेबल टेनिस), दिविज शरण (टेनिस), शिवा केशवन (शीतकालीन खेल), दिव्या काकरान (कुश्ती), राहुल अवारे (कुश्ती)), सुयश नारायण जाधव (पैरा स्विमिंग), संदीप (पैरा एथलेटिक्स) मनीष नरवाल (पैरा निशानेबाजी).

ध्यानचंद पुरस्कार: कुलदीप सिंह भुल्लर (एथलेटिक्स), जिंसी फिलिप्स (एथलेटिक्स), प्रदीप श्रीकृष्ण गंधे (बैडमिंटन), तृप्ति मुर्गंडे (बैडमिंटन), एन. उषा (मुक्केबाजी), लाखा सिंह (मुक्केबाजी), सुखविंदर सिंह संधू (फुटबॉल), अजीत सिंह (हॉकी)), मनप्रीत सिंह (कबड्डी), जे रंजीथ कुमार (पैरा एथलेटिक्स), सत्यप्रकाश तिवारी (पैरा बैडमिंटन), मंजीत सिंह (रोइंग), स्वर्गीय श्री सचिन नाग (तैराकी), नंदन पी बाल (टेनिस), नेत्रपाल हुड्डा (कुश्ती)

राजनीति, स्पोर्ट्स, एजुकेशन से जुड़ी खबरों के लिए सब्सक्राइब करें
आम मत

[newsletter_form type=”minimal” lists=”undefined” button_color=”undefined”]

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button