News

दिवाली तक 60% घरेलू तो फ्रांस के लिए एक अगस्त तक उड़ानें

आम मत | नई दिल्ली

कोरोना के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें करीब 3-4 महीनों से बंद हैं। भारत सरकार ने लॉकडाउन के दौरान विदेशों में फंसे 6.50 लाख भारतीयों की घर वापसी कराई। इधर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि दिवाली तक 60 फीसदी घरेलू उड़ानें शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि एयर फ्रांस 18 जुलाई से एक अगस्त के मध्य दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से पेरिस के लिए 28 उड़ानें संचालित करेगा।

वहीं, एयर बबल के लिए जर्मनी, फ्रांस और अमेरिका से बातचीत चल रही हैं। उल्लेखनीय है कि अमेरिका से 30 हजार भारतीयों को वंदे भारत मिशन के जरिए घर वापसी हुई। हाल ही में मलेशिया से 220 भारतीय वापस वतन लौटे हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एयर इंडिया का निजीकरण बेहद जरूरी है। सरकार इस दिशा में काम कर रही है। सरकार इस स्थिति में नहीं है कि एयरलाइंस कंपनियों को बड़ी आर्थिक मदद दे सके।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button