राजनीति खबरेंक्षेत्रीय खबरेंप्रमुख खबरें

कैबिनेट विस्तार के साथ ही गिर जाएगी गहलोत सरकारः कटारिया

आम मत | जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शनिवार को दिए बयान के बाद अब राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया ने रविवार को मामले पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत कैबिनेट का विस्तार इसलिए नहीं कर रहे, क्योंकि वे सभी को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं कर सकते। जिस दिन वे मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे उस दिन गहलोत सरकार गिर जाएगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता कटारिया ने कहा कि यही कारण है कि मुख्यमंत्री गहलोत भाजपा नेताओं और पायलट गुट के नेताओं को टारगेट कर रहे हैं, ताकि मंत्रिमंडल विस्तार को टाला जा सके। कटारिया ने कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार 6 महीने में गिर जाएगी और जब ऐसा हुआ, तो भाजपा जोकि एक राजनीतिक पार्टी है, अपना दांव खेलेगी।

उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कांग्रेस नेताओं से बातचीत कर उन्हें यह कहा था कि देश में 5 सरकारें पहले ही गिराई जा चुकी हैं। राजस्थान की सरकार छठी होगी।

इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने गहलोत को आड़े हाथ लिया था। पूनिया ने कहा था कि अशोक गहलोत सरकार चलाने में अक्षम हैं, इसलिए वे इस प्रकार के आरोप लगा रहे हैं।

और पढ़ें