आम मत | न्यूजर्सी / मुंबई
पद्म पुरस्कार विजेता पंडित जयराज का सोमवार को अमेरिका के न्यूजर्सी में निधन हो गया। वे 90 साल के थे। उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। पंडित जसराज के परिजनों की जानकारी के अनुसार, उन्होंने अमेरिकी समय अनुसार, सुबह 5.15 बजे अंतिम सांस ली।
हरियाणा के हिसार के मेवात घराने से ताल्लुक रखने वाले जसराज के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया। 28 जनवरी 1930 को जन्मे जसराज ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाई दी। पंडित जसराज ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को विश्व फलक पर महत्त्वपूर्ण स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संगीत जगत में अपने जीवन के 80 साल से अधिक समय तक सक्रिय रहे जसराज ने भारत के साथ ही अमेरिका और कनाडा में भी शास्त्रीय संगीत का परचम लहराया। संगीत जगत में उनके योगदान को सलाम करते हुए अंतरराष्ट्रीय खोलीय संघ ने साल 2006 में खोजे गए हीन ग्रह 2006 वीपी 32 का नाम पंडितजसराज रखा था।