प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय खबरें

रेप का भगोड़ा आरोपी नित्यानंद शुरू करेगा ‘रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा’, वीडियो वायरल

आम मत | नई दिल्ली

रेप का आरोपी भगोड़ा बाबा नित्यानंद अब अपना केंद्रीय बैंक शुरू करने वाला है। इसका नाम रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा रखा गया है। नित्यानंद इससे पहले अलग देश और कैबिनेट बनाने का भी दावा कर चुका है।

उल्लेखनीय है कि बलात्कार के आरोप में भारतीय जांच एजेंसियां नित्यानंद की तलाश कर रही हैं। वह अज्ञात स्थान से नित नई घोषणाएं करता रहता है। इससे पहले भी नित्यानंद वीडियो जारी कर अलग देश, सरकार बनाने का दावा किया था। वहीं, इस बार के वीडियो में भगोड़ा नित्यानंद ऐलान किया था कि वह 22 अगस्त को रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा की औपचारिक करेंसी जारी करेगा।

उसने बताया कि उसका इस मामले में ‘एक देश’ से करार हो गया है, जहां से उसके रिजर्व बैंक को होस्ट किया जाएगा यानी वहीं से संचालित किया जाएगा। मलयालयम भाषा में जारी इस वीडियो में नित्यानंद कहता है कि उसके केंद्रीय बैंक के सभी कार्य ‘वैध’ हैं और ‘रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा’ की आर्थिक नीतियां तैयार कर ली गई है। उसने कहा, ‘गणपति की कृपा से जल्दी ही रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा’ का सारा विवरण सामने आ जाएगा।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button