राष्ट्रीय खबरें

हाथरस कांड पर भाजपा विधायक के विवादित बयान पर भड़कीं कृति सेनॉन

आम मत | नई दिल्ली

एक ओर जहां हाथरस कांड से पूरा देश शर्मसार है। वहीं, यूपी के भाजपा विधायक ने रेप के लिए लड़कियों को ही दोषी करार दे दिया। इस पर अभिनेत्री कृति सेनॉन सहित कई स्टारों ने आपत्ति जताई। जानकारी के अनुसार, यूपी के बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह एक वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि ऐसी घटनाएं ना तलवार से और ना ही शासन से रूक सकती हैं लेकिन ये घटनाएं अच्छे संस्कार से रोकी जा सकती हैं।

सभी पेरेंट्स को अपनी बेटियों को अच्छे संस्कार सिखाने चाहिए। किसी भी सरकार और संस्कार के मिश्रण से ही कोई भी देश खूबसूरत बन सकता है। कृति ने विधायक के इस असंवेदनशील बयान पर आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया कि लड़कियों को सिखाया जाए कि कैसे वे रेप से बचें? क्या ये इंसान खुद को बोलते हुए सुन पा रहा है?

ऐसी मानसिकता के बदलाव की ही आवश्यकता है, जिनके कारण इतना सब हो रहा है। वे अपने बेटों को कुछ संस्कार क्यों नहीं देते। वहीं, स्वरा भास्कर ने वीडियो पर रिप्लाई लिखा ये पुराना पापी है। उल्लेखनीय है कि विधायक सिंह पहले भी अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रह चुके हैं। उन्नाव रेप कांड के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर के बचाव में अर्नगल बयानबाजी कर चुके हैं।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button