राष्ट्रीय खबरें

पूर्व सॉलिसिटर जनरल 65 वर्षीय हरीश साल्वे जल्द करेंगे शादी

आम मत | नई दिल्ली

पूर्व सॉलिसिटर जनरल 65 साल के हरीश साल्वे जल्द ही शादी करने वाले हैं। उन्होंने पिछले साल की अपनी पत्नी को तलाक दिया था। साल्वे 38 साल तक मीनाक्षी साल्वे के साथ विवाह बंधन में रहे। उनकी दो बेटियां भी हैं। वे पेशे से कलाकार और एक बेटी की मां 56 वर्षीय कैरोलिन से चर्च में विवाह करने जा रहे हैं। दोनों का ही यह दूसरा विवाह है।

साल्वे और कैरोलिन की मुलाकात एक आर्ट एग्जीबिशन में हुई थी। दोनों के बीच की यह मुलाकात धीरे-धीरे और गहरी हो गई। बकौल साल्वे तलाक के बाद लंदन में बच्चों से दूर रहते हुए भी कैरोलिन ने उन्हें भावनात्मक रूप से काफी संभाला। दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग जमी और बात आगे की जिन्दगी एक साथ गुजारने तक आ पहुंची।

उल्लेखनीय है कि साल्वे धर्म परिवर्तन कर ईसाई बन चुके हैं। अपनी होने वाली पत्नी कैरोलिन के साथ वे पिछले दो सालों से नियमित रूप से उत्तरी लंदन के चर्च में जाते रहे हैं। हरीश साल्वे देश के जाने-माने वकीलों में से एक हैं। वहीं, वे ब्रिटेन में क्वींस काउंसिल भी हैं।

सीजेआई एसए बोबडे और साल्वे ने नागपुर के एक ही स्कूल में पढ़ाई की। वर्ष 1976 में साल्वे दिल्ली आ गए और बोबडे मुंबई हाईकोर्ट चले गए। बाद में बोबडे हाईकोर्ट जज बन गए और साल्वे सीनियर एडवोकेट और फिर सॉलिसिटर जनरल बन गए।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button