राष्ट्रीय खबरेंप्रमुख खबरें

केंद्रीय कैबिनेट का फैसला, 30 लाख कर्मचारियों को दीवाली से पहले दिया जाएगा बोनस

आम मत | नई दिल्ली

मोदी सरकार की कैबिनेट ने बुधवार को कई अहम फैसले लिए। इसमें एक बड़ा फैसला केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भी किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए प्रोडक्टिविटी से जुड़े बोनस और नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को मंजूरी दे दी गई।

इस निर्णय से 30.67 लाख गैर-राजपत्रित सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा। सरकार के इस निर्णय से राजकोषीय खजाने पर 3,737 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लिए फैसलों की जानकारी देते हुए यह बात कही।

जावड़ेकर ने कहा कि कर्मचारियों को विजयादशमी से पहले प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के जरिए एकल किस्त में यह बोनस दिया जाएगा। सरकार ने त्योहारी मौसम के दौरान लोगों द्वारा किए जाने वाले खर्च को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला किया है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button